विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
Updated : July 11, 2026 11:56 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण माह के शुभारंभ पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.आर.के. खद्योत, सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाटील तथा डॉ.संगीता भारती ने जिला चिकित्सालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत ने बताया कि जिले में 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण सेवा प्रदायगी सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा परिवार नियोजन सेवाएं सुलभ कराई जाएंगी. उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए विभिन्न परिवार नियोजन साधन 'बास्केट ऑफ चॉइस' के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें निरोध, माला-डी, माला-एन, छाया गर्भनिरोधक गोली, आकस्मिक गर्भनिरोधक गोलियां तथा अंतरा इंजेक्शन शामिल हैं। हितग्राही अपनी आवश्यकता एवं इच्छा के अनुसार इनमें से किसी भी अस्थायी साधन का चयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महिला एवं पुरुष नसबंदी की स्थायी सेवाएं भी जिले में निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। पात्र हितग्राही शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेकर परिवार कल्याण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं. जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय नीमच से प्रारंभ होकर फ्रूट मार्केट, हेमू कालानी चौराहा एवं सिंधी कॉलोनी मार्ग से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय पहुंचकर सम्पन्न हुई. रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहरी आशा कार्यकर्ता तथा ज्ञानोदय नर्सिंग महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर सीमित परिवार के लाभों का संदेश दिया तथा नारों के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर मानव अधिकार आयोग के मित्र श्री कमलाशंकर कारपेंटर एवं श्री देवीलाल वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
और खबरे
मुख्मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...
July 11, 2026 11:58 AM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
July 11, 2026 11:57 AM
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
July 11, 2026 11:56 AM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...
July 11, 2026 11:35 AM
भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...
July 11, 2026 11:25 AM
चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...
July 11, 2026 07:58 AM
निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....
July 11, 2026 03:26 AM
विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....
July 11, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
July 11, 2026 02:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 11, 2026 02:36 AM
भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...
July 10, 2026 05:49 AM
रूडसेट संस्थान सुवाणा में आचार्य देवेंद्र डाणी ने सिखाई प्रभावशाली आवाज़ की कला, वॉइस मॉड्यूलेशन और सही ठहराव से साधा जा सकता है हर श्रोता का दिल - आचार्य देवेंद्र डाणी...
July 09, 2026 01:25 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा साइकिल से की ख़ामोर के राहुल कुमार प्रजापत ने...
July 09, 2026 01:18 PM
रतलाम मंडल ने जून 2026 में माल परिवहन एवं क्रैक ट्रेनों के संचालन में स्थापित किए नए कीर्तिमान....
July 09, 2026 01:15 PM
न्यूनतम वेतन 26 हज़ार करने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों ने ज्ञापन सौंपा....
July 09, 2026 01:12 PM
दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, भूतेड़ा के पास व्यवस्थाओं का लिया जायजा....
July 09, 2026 11:58 AM
सीबीएन राजस्थान यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम सहित कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:20 AM
राशमी पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 833.540 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:15 AM
कार से अवैध देशी कट्टा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार...
July 09, 2026 10:12 AM