FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

  Updated : July 15, 2026 12:58 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत बुधवार को नीमच में जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से आयोजित साइकिल रैली को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में 15 से 30 जुलाई 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली के शुभारंभ से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आईएमए के पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों तथा उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।.इस अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, भविष्य और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहे तथा युवाओं को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने कहा कि "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" का उद्देश्य विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। शपथ के उपरांत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास तथा वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे स्वयं साइकिल रैली में शामिल हुए। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, फोर जीरो, कमल चौक एवं महेश सर्कल होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री एस.के. अटोदे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया सहित आईएमए के सदस्य, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर.एस. डांगी, प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक सुश्री सोनु बड़गुजर, नारकोटिक्स विंग प्रभारी निरीक्षक तेजेंद्र सिंह सैंगर, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता पहल है, जिसके माध्यम से जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 15, 2026 12:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 30,591 बोरी की आवक, लहसुन ₹25,721 और पोस्ता ₹1.73 लाख तक बिका...

July 15, 2026 12:44 PM

चार लाख रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, शातिर नकबजन गिरफ्तार...

July 15, 2026 12:07 PM

नशा मुक्ति से जागृति के लिए ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों ने निकाली जन जागरण रैली...

July 15, 2026 12:01 PM

संसद चलो अभियान की तैयारियों को लेकर गांधी भवन में महिला कांग्रेस की जिला बैठक संपन्न, जिला प्रभारी सुमन मठसिंहला रहीं मुख्य अतिथि...

July 15, 2026 11:33 AM

केली में पशुपालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट पर दिया गया जोर....

July 15, 2026 11:25 AM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 की सरवन से दमदार शुरुआत, पुलिस ने रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई...

July 15, 2026 11:23 AM

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंच निभाएं अग्रणी भूमिका - सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला सम्पन्न….

July 15, 2026 11:06 AM

भावना जटिया आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कड़ा रुख, प्रतापगढ़ कलेक्टर और एसपी को जारी किया नोटिस, आप मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा की शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में मांगी पूरी रिपोर्ट...

July 15, 2026 11:04 AM

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत, बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित...

July 15, 2026 10:53 AM

जिला विशेष टीम व भादसोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी का 830 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

July 15, 2026 09:03 AM

31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा किसान समय रहते उठाएं योजना का लाभ....

July 15, 2026 08:13 AM

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 जुलाई को....

July 15, 2026 08:12 AM

पालसोडा में आज सजेगी ग्राम चौपाल, जिला कलेक्टर करेंगे जन समस्याओं का मौके पर निवारण.….

July 15, 2026 05:42 AM

उच्च शिक्षण संस्थानों को गांवों से जोड़ेगा उन्नत भारत अभियान, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय करेंगे पंजीयन, विद्यार्थियों को मिलेगा ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर....

July 15, 2026 03:54 AM

शहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना, अगले 5 वर्षों में विकसित होंगे आधुनिक नगर वन, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से होगी पौधों की निगरानी...

July 15, 2026 03:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 15, 2026 03:40 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 15, 2026 03:38 AM

शारदा विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न...

July 14, 2026 04:09 PM