31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा किसान समय रहते उठाएं योजना का लाभ....
Updated : July 15, 2026 08:13 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2026 की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जिले के सभी ऋणी एवं अऋणी कृषकों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
ऋणी कृषकों का फसल बीमा सामान्यतः संबंधित बैंक द्वारा किया जाता है। यदि किसी कारणवश बैंक द्वारा बीमा नहीं कराया गया हो, तो संबंधित कृषक तत्काल अपनी बैंक शाखा से संपर्क कर फसल बीमा सुनिश्चित करें।
अऋणी कृषक तथा जिन किसानों का किसी कारण से फसल बीमा नहीं हो पाया है, वे निकटतम सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक, जन सेवा केंद्र अथवा एमपी ऑनलाइन केंद्र पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर फसल बीमा करा सकते हैं। इससे प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम अथवा फसल उत्पादन में कमी की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
फसल बीमा के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक), भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका, बैंक खाते की पासबुक अथवा विवरण, स्व-प्रमाणित बुवाई प्रमाण पत्र अथवा पटवारी द्वारा जारी बुवाई प्रमाण पत्र तथा सिकमी पर खेती करने की स्थिति में शपथ पत्र शामिल हैं।
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे खरीफ फसलों का बीमा समय पर कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित करें, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा प्रतिकूल मौसम से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।
और खबरे
31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा किसान समय रहते उठाएं योजना का लाभ....
July 15, 2026 08:13 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 16 जुलाई को....
July 15, 2026 08:12 AM
पालसोडा में आज सजेगी ग्राम चौपाल, जिला कलेक्टर करेंगे जन समस्याओं का मौके पर निवारण.….
July 15, 2026 05:42 AM
उच्च शिक्षण संस्थानों को गांवों से जोड़ेगा उन्नत भारत अभियान, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय करेंगे पंजीयन, विद्यार्थियों को मिलेगा ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर....
July 15, 2026 03:54 AM
शहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना, अगले 5 वर्षों में विकसित होंगे आधुनिक नगर वन, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से होगी पौधों की निगरानी...
July 15, 2026 03:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 15, 2026 03:40 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 15, 2026 03:38 AM
शारदा विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न...
July 14, 2026 04:09 PM
डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में भागीदारी हेतु ANRF से यात्रा अनुदान स्वीकृत....
July 14, 2026 01:50 PM
भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...
July 14, 2026 01:46 PM
आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....
July 14, 2026 01:10 PM
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...
July 14, 2026 01:09 PM
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....
July 14, 2026 01:09 PM
जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...
July 14, 2026 12:52 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 14, 2026 11:56 AM
सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....
July 14, 2026 11:05 AM
नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
July 14, 2026 10:55 AM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
July 14, 2026 08:01 AM
11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....
July 14, 2026 01:28 AM