FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...

  Updated : July 14, 2026 01:46 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

भीलवाड़ा :- पब्लिक पावर एंड अवेयरनेस सोसायटी, भीलवाड़ा के अध्यक्ष गोटू सिंह मंगलपुरा ने राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा में 7 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच उपचार के दौरान हुई 5 महिलाओं की मौत के मामले को गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताते हुए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने शिकायत स्वीकार करते हुए इसे डायरी क्रमांक 714/IN/2026 के रूप में दर्ज कर लिया है। गोटू सिंह मंगलपुरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि इतने कम समय में लगातार पांच महिलाओं की मौत होना सरकारी चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि इन मौतों के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, दवाओं एवं जीवनरक्षक उपकरणों का अभाव, संक्रमण नियंत्रण में विफलता अथवा अस्पताल प्रशासन की उदासीनता रही है, तो यह नागरिकों के जीवन के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है। शिकायत में आयोग से मांग की गई है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्च स्तरीय जांच किसी स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड अथवा राज्य से बाहर के विशेषज्ञों से कराई जाए। साथ ही मृतकों के उपचार संबंधी सभी मेडिकल रिकॉर्ड, आईसीयू रिकॉर्ड, दवा रिकॉर्ड एवं मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच कराई जाए तथा दोषी चिकित्सकों एवं अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। सोसायटी ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने, जिन बच्चों की माताओं का निधन हुआ है उनके पालन-पोषण एवं शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय की चिकित्सा सेवाओं, आईसीयू, ब्लड बैंक, संक्रमण नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का स्वतंत्र ऑडिट कराने की भी मांग की है। गोटू सिंह मंगलपुरा ने कहा कि यह मामला केवल पांच महिलाओं की मृत्यु तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन के अधिकार और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में जनता के विश्वास से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...

July 14, 2026 01:46 PM

आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....

July 14, 2026 01:10 PM

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...

July 14, 2026 01:09 PM

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....

July 14, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

July 14, 2026 12:52 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 14, 2026 11:56 AM

सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....

July 14, 2026 11:05 AM

नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...

July 14, 2026 10:55 AM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...

July 14, 2026 08:01 AM

11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....

July 14, 2026 01:28 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…

July 14, 2026 01:26 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 14, 2026 01:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 14, 2026 01:21 AM

सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….

July 13, 2026 04:14 PM

मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...

July 13, 2026 04:09 PM

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...

July 13, 2026 02:00 PM

4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....

July 13, 2026 01:55 PM

नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...

July 13, 2026 01:48 PM

रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

July 13, 2026 01:34 PM