FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….

  Updated : July 13, 2026 04:14 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच ​:- केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) मध्य प्रदेश इकाई ने ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 11 और 12 जुलाई को दो दिनों के भीतर बैक-टू-बैक तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में कुल 923.550 किलोग्राम डोडाचूरा और 110 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग जब्त की है। पुलिस ने पांच अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके वाहन और कवर कार्गो को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है। केस 1: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 1 किमी पीछा कर पकड़ी बोलेरो - ​11 जुलाई को इनपुट मिला था कि एक्सप्रेस-वे से बड़ी खेप गुजर रही है। सीबीएन की टीम ने नामली टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया। दिल्ली की तरफ जा रही संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। टीम ने 1 किमी पीछा कर उसे सुरक्षित घेरा। एक्सप्रेस-वे पर भारी ट्रैफिक होने के कारण वाहन को जावरा कार्यालय लाकर तलाशी ली गई। तिरपाल के नीचे खाली गत्ते के डिब्बों की आड़ में छिपाई गई 38 बोरियों से 782.580 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। केस 2: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर कपड़ों के नीचे छिपा था नशा - ​12 जुलाई को गंगरार टोल प्लाजा पर राजस्थान नंबर के एक कंटेनर ट्रक को रोका गया। चालक के कबूलनामे के बाद ट्रक को नीमच कार्यालय लाया गया। ट्रक के भीतर 285 बोरियों में कपड़े (कवर कार्गो) भरे थे। इसके नीचे छिपाई गई 4 बोरियां और चालक के केबिन में बने विशेष गुप्त तहखाने (सीक्रेट चैंबर) से 5 बोरियां बरामद हुईं। इसमें कुल 140.970 किलो डोडाचूरा मिला। चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया। केस 3: मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक बैग से मेफेड्रोन बरामद, ​तीसरी कार्रवाई 12 जुलाई को ही मंदसौर जिले के चिरमोलिया-बिलान्त्री मार्ग पर हुई। संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक के फ्यूल टैंक पर लगे बैग की जेब से 110 ग्राम अवैध मेफेड्रोन (सिंथेटिक ड्रग) बरामद की गई। मौके से दो तस्करों को दबोचा गया। ​बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही सीबीएन - सीबीएन अधिकारियों के अनुसार, यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था, इसके लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। ब्यूरो 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में भागीदारी हेतु ANRF से यात्रा अनुदान स्वीकृत....

July 14, 2026 01:50 PM

भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...

July 14, 2026 01:46 PM

आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....

July 14, 2026 01:10 PM

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...

July 14, 2026 01:09 PM

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....

July 14, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

July 14, 2026 12:52 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 14, 2026 11:56 AM

सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....

July 14, 2026 11:05 AM

नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...

July 14, 2026 10:55 AM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...

July 14, 2026 08:01 AM

11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....

July 14, 2026 01:28 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…

July 14, 2026 01:26 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 14, 2026 01:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 14, 2026 01:21 AM

सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….

July 13, 2026 04:14 PM

मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...

July 13, 2026 04:09 PM

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...

July 13, 2026 02:00 PM

4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....

July 13, 2026 01:55 PM

नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...

July 13, 2026 01:48 PM