सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....
Updated : July 14, 2026 11:05 AM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
सामाजिक
सिंगोली :- नगर परिषद की लापरवाही और मनमानी एक बार फिर उजागर हुई है। वार्ड क्रमांक 03 की राजीव आवास कॉलोनी में बच्चों के खेलने और रहवासियों के स्वास्थ्य के लिए आरक्षित पार्क को नगर परिषद ने अपने स्वार्थ के लिए नष्ट करना शुरू कर दिया है। यहां सामुदायिक भवन की भोजनशाला का अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। नगर परिषद की इस दादागिरी से आक्रोशित भूखण्ड स्वामियों ने 14 जुलाई 2026 को CMO और तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध जताया और अवैध निर्माण तुरंत बंद कराने की मांग की।
नियम-कानून ताक पर, पार्क पर चल रहा बुलडोजर - राजीव आवास कॉलोनी के भूखण्ड क्रमांक 41 से 58 के स्वामियों का कहना है कि कॉलोनी बसाते समय नगर परिषद ने लिखित में वादा किया था कि यहां पार्क बनेगा। इसी शर्त पर महंगे दामों में भूखण्ड बेचे गए थे। लेकिन अब नगर परिषद खुद ही अपने वादे से मुकर गई है। आरक्षित पार्क की जमीन पर जेसीबी से नींव खुदवा दी गई है और सी.सी. का काम भी शुरू कर दिया गया है। कॉलोनी का नक्शा नगर एवं ग्राम निवेश से पास है, जिसमें पार्क को छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। बावजूद इसके नगर परिषद नियमों को ताक पर रखकर निर्माण करवा रही है। भूखण्ड स्वामियों ने इसे सरासर धोखाधड़ी और विश्वासघात करार दिया है।
शासकीय जमीन पर भी भू-माफियाओं की नजर - रहवासियों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी के पीछे लगी शासकीय भूमि पर भी भू-माफियाओं की नजर है। नगर परिषद की मिलीभगत से वहां भी कब्जा करवाने की तैयारी है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा हरा क्षेत्र कंक्रीट में तब्दील हो जाएगा। 4 सूत्रीय मांग, नहीं मानी तो होगा उग्र आंदोलन
भूखण्ड स्वामियों ने प्रशासन से 4 मांगें की हैं - 1. पार्क पर चल रहा अवैध निर्माण तुरंत बंद हो. 2. पार्क को तोड़कर बनाई गई नींव और सी.सी. हटाई जाए. 3. पार्क को पूर्ववत खुला रखा जाए, उस पर कोई निर्माण न हो. 4. कॉलोनी की पीछे की शासकीय जमीन को अतिक्रमण से बचाया जाए. रहवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
प्रशासन की चुप्पी - ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक नगर परिषद के किसी अधिकारी ने निर्माण नहीं रुकवाया है। इससे साफ है कि नगर परिषद की इस अवैध कार्यवाही में बड़े लोगों का हाथ है। फिलहाल प्रशासन मामले की लीपापोती में लगा है।
और खबरे
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 14, 2026 11:56 AM
सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....
July 14, 2026 11:05 AM
नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
July 14, 2026 10:55 AM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
July 14, 2026 08:01 AM
11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....
July 14, 2026 01:28 AM
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…
July 14, 2026 01:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 14, 2026 01:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 14, 2026 01:21 AM
सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….
July 13, 2026 04:14 PM
मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...
July 13, 2026 04:09 PM
संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
July 13, 2026 02:00 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM