संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
Updated : July 13, 2026 02:00 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज
(AIU), नई दिल्ली में दिल्ली एनसीआर चैप्टर के अंतर्गत पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस
अवसर पर दिल्ली एनसीआर चैप्टर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डिप्टी
डायरेक्टर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट एंड एलुमनाई रिलेशन्स डॉ. अनुराग शर्मा, ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्र एवं
विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं पूर्व छात्रों के आत्मीय स्वागत के
साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन के लिए सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित किया। संगम यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो करुणेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया के यह आयोजन न केवल पूर्व छात्रों के साथ पुनः जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि विश्वविद्यालय एवं उसके एलुमनाई नेटवर्क के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रो. पामेला सिंगला (दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. जी. एस. टोटेजा (पूर्व आईसीएमआर एवं निदेशक, इंटरसिव हेल्थकेयर), डॉ. अविनाश चौधरी (नेशनल आईएससी) एवं डॉ. अजय सिंघल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड) ने अपने संबोधन में पूर्व छात्रों को करियर उन्नति, उद्योग की अपेक्षाओं एवं शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके विचारों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो. लोकेश त्रिपाठी एवं अतुल पराशर की गरिमामयी उपस्थिति रही। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन एवं उसके सभी सदस्यों को आयोजन की हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि यह एसोसिएशन भविष्य में भी वर्तमान विद्यार्थियों के हित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी उपस्थिति एवं योगदान
के लिए आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात एक इंटरएक्टिव चर्चा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व
छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम एवं
प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में संगम विश्वविद्यालय के पूर्व
छात्रों की विविध एवं उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली, जो वर्तमान में न्यूज18, डेलॉइट, पीडब्ल्यूसी,
जेनपैक्ट, कैपजेमिनी, नागारो, सिएना कम्युनिकेशंस, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस, एडोबी सिस्टम्स, आरएमएसआई सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। यह विविधता विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की व्यापक उपलब्धियों एवं उनके पेशेवर योगदान को दर्शाती है।
इस पूर्व छात्र मिलन समारोह के अनेक महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए। इसमें पूर्व छात्र सहभागिता को सशक्त
बनाने, वर्तमान विद्यार्थियों के लिए मेंटरशिप प्लेटफॉर्म विकसित करने, उद्योग एवं शिक्षा के मध्य समन्वय को
और मजबूत करने तथा भौगोलिक एवं क्षेत्रीय आधार पर एलुमनाई क्लस्टर विकसित करने जैसे प्रमुख बिंदुओं
पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय की आगामी गतिविधियों जैसे गेस्ट लेक्चर,
इंटर्नशिप अवसर एवं प्लेसमेंट ड्राइव्स में सक्रिय भागीदारी की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी
प्रतिभागियों में अपने संस्थान के प्रति गर्व, अपनत्व एवं भविष्य में निरंतर सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से
परिलक्षित हुई।
और खबरे
संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
July 13, 2026 02:00 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 13, 2026 01:19 PM
11 मामलों का वांटेड, मप्र -राजस्थान पुलिस की नाक में दम करने वाला तस्कर वकील बंजारा गिरफ्तार...
July 13, 2026 11:28 AM
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....
July 13, 2026 11:24 AM
हॉकी खिलाड़ी प्रियंका बुरहानपुर नियुक्त, हॉकी मैदान से शिक्षक बनने तक का सफर..
July 13, 2026 11:11 AM
बारिश की लंबी खेंच , तेज धूप और हवा से फसलों पर मंडराया खतरा,किसानों की बढ़ाई बेचेनी...
July 13, 2026 11:09 AM
30 ग्राम स्मैक व 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
July 13, 2026 09:25 AM
साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....
July 13, 2026 09:14 AM
शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....
July 13, 2026 09:03 AM
डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....
July 13, 2026 08:47 AM
श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...
July 13, 2026 07:30 AM