FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....

  Updated : July 13, 2026 09:03 AM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  राजनीति

भीलवाड़ा/शाहपुरा :- राजकुमार गोयल, 13 जुलाई 2026 शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर ने शाहपुरा और बनेड़ा क्षेत्र में सरकारी व चारागाह भूमियों पर हो रहे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अवैध कब्जों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर इस पूरे प्रकरण में लिप्त दोषी अधिकारियों व राजनीतिक रसूखदारों के खिलाफ तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।अवैध समिति बनाकर 20 बीघा बेशकीमती जमीन हड़पने का खेल - जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में नरेंद्र कुमार रेगर ने शाहपुरा स्थित चारागाह भूमि से संबंधित अत्यंत गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर से केकड़ी मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के पास स्थित बेहद बेशकीमती 20 बीघा चारागाह भूमि को हड़पने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची गई। इसके तहत नियमों को ताक पर रखकर एक ही परिवार के सदस्यों की एक 'अवैध गौशाला समिति' बनाई गई और बिना किसी उचित जांच के नियमों के विपरीत इस जमीन का आवंटन कराने का कुप्रयास किया गया। इस घोटाले की अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत के आरोप - कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह महाघोटाला बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है। उन्होंने इस भ्रष्टाचार में माता जी का खेड़ा के पटवारी से लेकर गिरदावर, तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी (SDM), बिजली विभाग के AEN, JEN, नगर पालिका के ईओ (EO) तथा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार की मिलीभगत होने का दावा किया है। इसके अलावा, उन्होंने बनेड़ा उपखण्ड के अरनिया रासा में पंचायत की जमीन पर भाजपा जिला मंत्री द्वारा किए गए अवैध कब्जे तथा बेरा पंचायत में बिला नाम भूमि (शमशान हेतु प्रस्तावित) को भाजपा विधायक द्वारा अपने पुत्र के नाम से फर्म बनाकर लेटरपैड के जरिये हड़पने के प्रयासों का भी पुरजोर विरोध किया है। रेगर ने बताया कि इस आवंटन का विरोध करने वाले तत्कालीन उपखण्ड अधिकारी का दुर्भावनापूर्ण तरीके से तबादला तक करवा दिया गया था। नियमों की अनदेखी पर आमजन में भारी रोष प्रेस नोट में नरेंद्र कुमार रेगर ने कहा कि नियमों की पूर्ण जानकारी होने के बावजूद संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने तथ्यों की निष्पक्ष जांच किए बिना ही रिपोर्ट प्रस्तुत कर आवंटन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर निजी हितों को साधने के इन प्रयासों से क्षेत्र के आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन की निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी - कांग्रेस नेता नरेन्द्र कुमार रेगर ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है, "यदि इस महाघोटाले और अवैध आवंटन प्रक्रिया पर अतिशीघ्र रोक लगाकर दोषी अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है, तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के हक के लिए आगामी दिनों में सड़कों पर उतरकर एक उग्र और ऐतिहासिक आंदोलन के लिए मजबूर होगी।" ज्ञापन मे प्रदेश सचिव शकर लाल गाडरी, ब्लाक अध्यक्ष महावीर कुमावत, नगर अध्यक्ष रमेश सेन, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधी सुनील मिश्रा, नगर अध्यक्ष रायला अनिल कोगटा, मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण सुवालका, प्रधान चाडा, मनोज जाट, बक्षु जाट, कैलाशा जाट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, आनंद शर्मा, शकर रेगर, नितेश चोधरी, कैलाश देतवाल, प्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश अमरवाल, नरेन्द्र गुर्जर, किशन गोदारा, राजेश शर्मा, सोहन लाल भोजपुरिया, रामेश्वर जाट, छगन लाल रेगर, मोहन गुर्जर, इकबाल, गुलाब ओझा, राकेश कोगटा, अभिषेक जाट, शिवराज आचार्य, गिरधारी गुर्जर, दीपेन्द्र सिह, देवराज जाट, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....

July 13, 2026 09:14 AM

शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....

July 13, 2026 09:03 AM

डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....

July 13, 2026 08:47 AM

श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...

July 13, 2026 07:30 AM

सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

July 13, 2026 07:21 AM

खाचरोद जेल से फरार बलात्कार का खुंखार कैदी खारवा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ताल थाना पुलिस की बड़ी सफलता...

July 13, 2026 07:16 AM

माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...

July 13, 2026 07:12 AM

सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 450 किलो डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार...

July 13, 2026 07:07 AM

नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ...

July 13, 2026 05:51 AM

​नीमच जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद में संपन्न, विजय मुछाल अध्यक्ष और दिलीप बांगड़ सचिव निर्वाचित...

July 13, 2026 05:49 AM

रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न....

July 13, 2026 01:33 AM

सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर उठे सवाल, उपचार के 10 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत, भीलवाड़ा में मौत....

July 12, 2026 05:47 PM

किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...

July 12, 2026 03:56 PM

धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...

July 12, 2026 10:33 AM

बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 12, 2026 09:01 AM

हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...

July 12, 2026 01:48 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 12, 2026 01:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 12, 2026 01:36 AM

रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...

July 11, 2026 02:11 PM