धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...
Updated : July 12, 2026 10:33 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- गुरुजी हमारे आए हैं नई रोशनी लाए हैं........., गुरु जी हमारो अंतरनाथ हमने आपको आशीर्वाद.........., देखो -देखो कौन आया जिनशासन का शेर आया......, जब तक सुरज चांद रहेगा जिनशासन का नाम रहेगा......, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की.....आदि जयकारों के साथ ढोल-ढमाकों की गूंज के साथ नाचते झुमते थिरकते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से रविवार को प्रातःकाल हरनावदा से चीताखेड़ा नगर प्रवेश के दरमियान 4 महिनों स्थिरता चौमासा (चातुर्मास) के लिए विश्राम हेतु संघ हितचिंतक मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी व पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा.की पावन निश्रा में चीताखेड़ा में चेन्नैई से पधारे परम् पूज्य साध्विवर्या सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृति पूर्णा श्री जी म.सा. व वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी साध्विवर्या का एक साथ चीताखेड़ा में पहली बार ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा , भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। प्रवेश के उपलक्ष्य में आस-पास के अनेक जैन श्री संघ के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। इस अवसर पर श्री नवरत्न हेम भव्य पाठशाला के विद्यार्थी, सुरेन्द्र महिला मंडल, नाकोड़ा भक्त मंडल, नवरत्न बालिका मंडल, नवरत्न महिला मंडल, नवरत्न परिवार,श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय ट्रस्ट, समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्य सहित यहां के छोटे बड़े युवा बुजुर्ग महिला पुरुषों ने हर उम्र के सभी जैन अनुयायियों ने अपने -अपने व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद रख साधु साध्वी भगवंतों की अगवानी के लिए अल सुबह से ही एक झलक पाने के लिए समय से पूर्व तय स्थान पर पहुंच पलक-पावडे बिछाए हुए जिस मार्ग से साधु साध्वी भगवंतों का आगमन होने वाला है उसी राह में टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे ही दूर से हल्की सी भगवंतों की झलक दिखी तो ... गुरुजी हमारे आए हैं नई रोशनी लाएं हैं....., महावीर स्वामी....., आदि जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह घर-घर द्वार - द्वार जैन श्राविकाओं द्वारा रंगोली बनाकर फिर अक्षत की गऊली बनाकर साधु-साध्वी भगवंतों का आत्मिय अभिनंदन,वंदन एवं पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। जैन अनुयायियों का इतने बड़े आचार्य भगवंतों और साध्विवर्या म.सा.का एक साथ इस गांव में भव्य मंगल प्रवेश को देखकर सभी अभिभूत हो रहे थे। सुरेन्द्र महिला मंडल सभी एक ही रंग वस्त्र धारण किए हाथों में रंग-बिरंगे छाते लिए नृत्य नगर प्रवेश चल समारोह की शोभा बढ़ा रही थी साधु-साध्वी भगवंतों का भव्य मंगल प्रवेश श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय पहुंचते - पहुंचते धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी चांदमल, जयश कुमार, मनिष कुमार सेफरिया अहमदाबाद जलोदा जागीर वाले और नवकारसी के लाभार्थी श्रीमती रतन बाई, विनोद कुमार, विजय कुमार जैन झातरिया और जय जिनेन्द्र के लाभार्थी सनत कुमार, प्रकाश, मनीष कुमार झातरिया का श्री संघ के पदाधिकारियों द्वारा बहुमान किया गया। आराधना भवन में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा. ने व्याख्यान माला में धर्म वाणी प्रवाहित करते हुए संयम , साधना, स्वाध्याय,तप,आत्मक त्याग एवं धर्म आराधना का प्रेरणादाई संदेश प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया में धन,तन का सुख सभी को मिल सकता है परन्तु मन सुख किसी को प्राप्त नहीं हो सकता है,मन का सुख तो जिसके पास परमात्मा की भक्ति है उसी को मिलता है। पात्रता गुणवत्ता जिसके पास होगी तो जीवन में मन चाही पसंदिदा प्राप्त कर सकता है। 4 माह संयम, साधना, स्वाध्याय तप और आराधना करते हैं, आत्मा को पूर्ण अनुभव करने हेतु चातुर्मास करते हैं। जिन शासन वचन कभी-कभी ही सुनने को मिलते हैं,जब सुनने को मिल जाते हैं तो मानव जीवन सार्थक हो जाता है। श्री संघ हितचिंतक मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. ने उपस्थित धर्मालुओं को मनुष्य जीवन के आदर्श, आध्यात्मिक अनुशासन एवं धर्ममय जीवन की प्रेरणा देते हुए कहा कि समाजजनों द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं भव्य बनाना है। चातुर्मास हेतु साध्विवर्या श्री जी के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में पूरे कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन और गजेन्द्र बोहरा ने किया।
और खबरे
किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...
July 12, 2026 03:56 PM
धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...
July 12, 2026 10:33 AM
बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 12, 2026 09:01 AM
हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...
July 12, 2026 01:48 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 12, 2026 01:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 12, 2026 01:36 AM
रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...
July 11, 2026 02:11 PM
पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...
July 11, 2026 12:56 PM
मुख्मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...
July 11, 2026 11:58 AM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
July 11, 2026 11:57 AM
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
July 11, 2026 11:56 AM
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...
July 11, 2026 11:35 AM
भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...
July 11, 2026 11:25 AM
चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...
July 11, 2026 07:58 AM
निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....
July 11, 2026 03:26 AM
विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....
July 11, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..
July 11, 2026 02:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 11, 2026 02:36 AM
भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...
July 10, 2026 05:49 AM