FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंगोली में फर्जी क्लिनिक का कहर, 10 मिनट में बिगड़ी तबीयत, भीलवाड़ा में तोड़ा दम...

  Updated : July 12, 2026 05:47 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  सामाजिक

सिंगोली/नीमच :- सिंगोली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिक की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यहां बुखार का इलाज कराने आए 14 वर्षीय बालक की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने अवैध क्लिनिक को तुरंत बंद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या हुआ था पूरा मामला - परिजनों द्वारा दिए गए ज्ञापन और शिकायत के अनुसार, दिनांक 08 जुलाई 2026 को करीब 3 बजे तहसील सिंगोली के ग्राम माता का खेड़ा निवासी अंसार पिता सय्यद उम्र 14 वर्ष को बुखार आया था। परिजन उसे इलाज के लिए सिंगोली में स्थित श्री धाकड़ क्लिनिक ले गए। इस क्लिनिक का संचालन विनोद धाकड़, निवासी ग्राम सोडीजन द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि क्लिनिक संचालक ने बच्चे को बिना जांच के सीधे एक बोतल चढ़ाकर बेड पर लिटा दिया। बोतल लगने के 5 से 10 मिनट बाद ही बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद संचालक बच्चे को आगे ले जाओ व रेफर करने की बात कहकर बिना कोई ट्रीटमेंट की जानकारी दिए क्लिनिक से निकल गया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को भीलवाड़ा के एक चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को दिए गए ट्रीटमेंट की जानकारी मांगी। इस दौरान परिजनों ने कई बार क्लिनिक संचालक डॉ. विनोद धाकड़ को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। समय पर किए गये ट्रिटमेंट की सही जानकारी नहीं मिलने और गलत इलाज के कारण बच्चे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।
ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग - घटना के बाद 11/07/26 को परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि डॉ. विनोद धाकड़ द्वारा गलत बोतल और गलत इंजेक्शन लगाने से ही उनके बच्चे की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई अवैध क्लिनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं, जहां बिना डिग्री के लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि श्री धाकड़ क्लिनिक* को तुरंत सील किया जाए और आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और बच्चे की जान न जाए फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...

July 12, 2026 03:56 PM

धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...

July 12, 2026 10:33 AM

बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 12, 2026 09:01 AM

हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...

July 12, 2026 01:48 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 12, 2026 01:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 12, 2026 01:36 AM

रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...

July 11, 2026 02:11 PM

पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

July 11, 2026 12:56 PM

मुख्‍मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...

July 11, 2026 11:58 AM

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

July 11, 2026 11:57 AM

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...

July 11, 2026 11:56 AM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला भीलवाड़ा द्वारा एक शिक्षक–एक वृक्ष अभियान का शुभारंभ...

July 11, 2026 11:35 AM

भूमि और रास्ते संबंधी विवादों के निराकरण के लिए सरवानिया महाराज चौकी पर पुलिस-राजस्व विभाग का संयुक्त शिविर, 20 प्रकरणों की सुनवाई, 10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान...

July 11, 2026 11:25 AM

चीताखेड़ा में साध्वी धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.का चातुर्मास हेतु नगर प्रवेश कल, चल समारोह निकलेगा, धर्मसभा का होगा आयोजन...

July 11, 2026 07:58 AM

निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न, 7 हजार से अधिक बच्चों को मिला मनचाहे स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश....

July 11, 2026 03:26 AM

विश्व मत्स्य दिवस पर गांधीसागर में मछुआरों का सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक मत्स्य पालन का दिया संदेश....

July 11, 2026 02:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर..

July 11, 2026 02:39 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 11, 2026 02:36 AM

भीलवाड़ा में 12 जुलाई को जुटेगा प्रदेशभर का तैलीक साहू समाज, राजस्थान प्रांतीय तैलीक साहू महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर होगा मंथन...

July 10, 2026 05:49 AM