FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

  Updated : July 13, 2026 07:21 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- धर्म शास्त्रों के ज्ञान व तप उपदेशों के प्रति व्यक्ति को विनम्र और सरल रहना चाहिए। कट्टरपंथी बनने से धर्म से पुण्य नहीं पाप कर्म बढ़ते हैं। राग द्वेष का त्याग कर ही वितराग को पाया जा सकता है।सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है। यह बात मुक्ति सागर जी महाराज ने कही ।वे श्वेतांबर जैन समाज श्री भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में पुस्तक बाजार स्थित नवीन आराधना भवन में आयोजित अमृत प्रवचन श्रृंखला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में व्यक्ति अंधी गलाकाट प्रतिस्पर्धा की होड़ा होड़ में 500 करोड रुपए कमाने के बाद भी मृत्यु की सद्गति नहीं हो सकती है। संसार के भौतिक सुखों का त्याग करने के बाद ही मुक्ति का मार्ग मिल सकता है। मृत्यु तो शाश्वत सत्य है। मृत्यु के बाद आत्मा में पुण्य कर्म ही साथ जाते हैं धन संपत्ति वैभव सब यहीं रह जाते हैं। लोग धन को 100 गुना बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट करते हैं जबकि यदि इन्वेस्टमेंट करना है तो संगम ग्वाला की तरह साधु संतों को सच्चे भाव से खीर दान करने का करें। ताकि अगले जन्म में शालीभद्र राजा का जन्म मिले और प्रतिदिन 99 पेटी सोने की उतरे और उसे दान करें तभी सही अर्थ में इन्वेस्टमेंट सार्थक होता है। इसी प्रकार कुमारपाल महाराज ने 5 कोड़ी में 18 फूल लेकर भगवान को सच्ची भावना से चढ़ाए थे तो अगले जन्म में 18 देश का अधिपति राजा बनने का सौभाग्य मिला था इन्वेस्टमेंट इसे कहते हैं जो आत्म दृष्टि से पुण्य लाभकारी हो। मनुष्य जीवन में सदैव इस प्रकार के पुण्य कर्म करना चाहिए कि उसका पुण्य फल मिले पाप कर्म नहीं इसका सदैव ध्यान रखना चाहिए। धर्म पुण्य का इन्वेस्टमेंट सदैव स्थाई रहता है। धन का इन्वेस्टमेंट अस्थाई होता है वह कभी टिकता नहीं है कभी भी वापस जा सकता है। अन्याय अनीति का धन सात पीढ़ी तक पाप का परिणाम देता है इसलिए पुण्य पवित्र सत्य ईमानदारी से कमाया धन का पुण्य ही आत्मा में साथ चलता है। एकाग्रता पूर्वक यदि 48 मिनट की सामायिक तप करो तो भी आत्म कल्याण का मार्ग मिल सकता है। सामायिक का समय 48 मिनट निश्चित है । लेकिन यदि कुछ समय अधिक भी हो जाए तो भी पुण्य ही मिलता है कोई नुकसान नहीं होता है इसलिए सामयिक करते समय बार-बार घड़ी की तरफ नहीं देखना चाहिए। मनुष्य को सत्य की राह पर चलना चाहिए। आधुनिक युग में मनुष्य कचरे के समान धन को कमाने के पीछे पागल हो रहा है। उससे धन छूट नहीं रहा है चिंतन का विषय है। मनुष्य को जीवन के सूर्योदय का समय तो ज्ञात होता है लेकिन सूर्यास्त का समय ज्ञात नहीं होता है। इसलिए मनुष्य को सदैव पुण्य कर्म करते रहना चाहिए किसी को पता नहीं की जिंदगी की अंतिम शाम कब आ जाए। धर्म कर्तव्य के संचय को समझे बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है।
धर्म सभा में अचल मुक्ति सागर ,पावन सागर, मन मुक्ति सागर, साध्वी रत्न निधि जी महाराज का सानिध्य भी मिला। निंबाहेड़ा श्री संघ के सुरेंद्र डूंगरवाल, शेर सिंह बोड़ाना एवं सागरमल रांका आदि ने निंबाहेड़ा में चातुर्मास के लिए विनती की।
इस अवसर पर आचार्य मुक्ति सागर जी महाराज साहब आदि ठाना 4 का का विहार जुलूस दोपहर 3:30 बजे पुस्तक बाजार से प्रारंभ हुआ दादावाड़ी पहुंचकर दादावाड़ी दर्शन के पश्चात कनावटी होते हुए ग्राम डुंगलावदा महावीर वेयर हाउस के लिए प्रस्थान कर गए। जहां से मंगलवार सुबह नयागांव के लिए प्रस्थान करेंगे तत पश्चात वहां से निंबाहेड़ा होते हुए उदयपुर की ओर विहार के लिए प्रस्थान करेंगे।
गुरु वंदना विजय छाजेड़ द्वारा करवाई गई। धर्म सभा का संचालन श्री संघ सचिव मनीष कोठारी ने किया।
साध्वी रत्न निधि महाराज के अमृत प्रवचन आज - भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आज 14 जुलाई मंगलवार सुबह 9 बजे पुस्तक बाजार स्थित नवीन आराधना भवन सभागार में साध्वी रत्न निधि महाराज आदि ठाना के सानिध्य में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित होगी सभी समय पर उपस्थित होकर धर्म ज्ञान के लाभ का पुण्य ग्रहण करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

July 13, 2026 07:21 AM

खाचरोद जेल से फरार बलात्कार का खुंखार कैदी खारवा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ताल थाना पुलिस की बड़ी सफलता...

July 13, 2026 07:16 AM

माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...

July 13, 2026 07:12 AM

सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 450 किलो डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार...

July 13, 2026 07:07 AM

नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ...

July 13, 2026 05:51 AM

​नीमच जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद में संपन्न, विजय मुछाल अध्यक्ष और दिलीप बांगड़ सचिव निर्वाचित...

July 13, 2026 05:49 AM

रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न....

July 13, 2026 01:33 AM

सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक बना मौत का कारण, इलाज के बाद बिगड़ी तबीयत, रास्ते में दम तोड़ा...

July 12, 2026 05:47 PM

किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...

July 12, 2026 03:56 PM

धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...

July 12, 2026 10:33 AM

बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 12, 2026 09:01 AM

हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...

July 12, 2026 01:48 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 12, 2026 01:38 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 12, 2026 01:36 AM

रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...

July 11, 2026 02:11 PM

पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...

July 11, 2026 12:56 PM

मुख्‍मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...

July 11, 2026 11:58 AM

जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

July 11, 2026 11:57 AM

विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...

July 11, 2026 11:56 AM