माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...
Updated : July 13, 2026 07:12 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कार्रवाई का विवरन - पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध की घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, रतलाम बताया पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख 10 हजार है।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 372/2026 अंतर्गत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ MDMA की खरीद-फरोख्त, उसके स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - 1. शादाब उर्फ भूरा पिता लईक अहमद खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी अशोक नगर, रतलाम।
जब्त मशरूका - 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA।
अनुमानित कीमत — ₹1 लाख 10 हजार।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड - गिरफ्तार आरोपी शादाब उर्फ भूरा के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए हैं - 1. अपराध क्रमांक 713/2013, धारा 294, 307, 34 भादवि। 2. अपराध क्रमांक 114/2015, धारा 13 जुआ एक्ट। 3. अपराध क्रमांक 66/2019, धारा 498-ए, 294, 506, 34 भादवि एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम। 4. अपराध क्रमांक 608/2024, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट। वर्तमान प्रकरण सहित आरोपी के विरुद्ध कुल 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं।
सराहनीय भूमिका - इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक विजय झोडिया, प्रधान आरक्षक दीपक बोरासी, प्रधान आरक्षक राजेश मईडा, आरक्षक महेश मईडा, आरक्षक मनोहर सिंह, आरक्षक हेमन्त यादव, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक खिलाड़ी जाट एवं महिला आरक्षक प्रवीणा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
July 13, 2026 07:21 AM
खाचरोद जेल से फरार बलात्कार का खुंखार कैदी खारवा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ताल थाना पुलिस की बड़ी सफलता...
July 13, 2026 07:16 AM
माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...
July 13, 2026 07:12 AM
सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 450 किलो डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार...
July 13, 2026 07:07 AM
नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ...
July 13, 2026 05:51 AM
नीमच जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद में संपन्न, विजय मुछाल अध्यक्ष और दिलीप बांगड़ सचिव निर्वाचित...
July 13, 2026 05:49 AM
रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न....
July 13, 2026 01:33 AM
सिंगोली में फर्जी क्लिनिक का कहर, 10 मिनट में बिगड़ी तबीयत, भीलवाड़ा में तोड़ा दम...
July 12, 2026 05:47 PM
किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...
July 12, 2026 03:56 PM
धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...
July 12, 2026 10:33 AM
बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 12, 2026 09:01 AM
हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...
July 12, 2026 01:48 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 12, 2026 01:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 12, 2026 01:36 AM
रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...
July 11, 2026 02:11 PM
पीड़ित मानवता की सेवा ही रोटरी का सबसे बड़ा उद्देश्य है-संस्कार कोठारी, रोटरी क्लब नीमच कैंट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न...
July 11, 2026 12:56 PM
मुख्मंत्री लाड़ली बहना योजना बनी नीमच की अंतिमबाला के परिवार की आर्थिक संबल...
July 11, 2026 11:58 AM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज
July 11, 2026 11:57 AM
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली गई...
July 11, 2026 11:56 AM