डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....
Updated : July 13, 2026 08:47 AM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
सामाजिक
रतनगढ :- नगर परिषद डीकेन के बाजार क्षेत्र के व्यापारियों और दुकानदारों ने समय से पहले निर्माणाधिन नीमच सिंगोली सड़क खोद दिए जाने और ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य शुरू नही किये जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है।इस संबंध में व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा है।
क्या है मामला - दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों का आरोप है।कि सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से 6 माह पहले ही पूरी सड़क को खोद दिया गया है,जबकि खुदाई के कई माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।इसके परिणाम स्वरूप सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है,जिससे न केवल स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि व्यापारियों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
धूल, मिट्टी, किचड़, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान का डर
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि खोदी गई सड़क से लगातार धूल उड़ रही है।और पत्थर उछल रहे हैं,जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।साथ ही ज्ञापन में एक घटना का भी जिक्र करते हुए बताया गया कि एक दुकान में पत्थर लगने से कांच टूट गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।सड़क की दयनीय स्थिति के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है,जिससे व्यापार व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ रहा है।और स्थानीय लोगों में प्रशासन व ठेकेदार के प्रति भारी आक्रोश व नाराजगी का वातावरण व्याप्त है।
प्रशासन से मांग और आंदोलन की चेतावनी - व्यापारियों ने सवाल उठाया है।कि जब सड़क निर्माण तुरंत शुरू नहीं करना था,तो समय से पहले सड़क क्यों खोदी गई?बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और स्पष्ट योजना के सड़क खोदना जनता और व्यापारियों के हितों के साथ अन्याय व कुठाराघात है। व्यापारियों ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाने,निर्माण कार्य में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय की जाने की मांग की।इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है।कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे,जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।इस दौरान ज्ञापन की प्रतिलिपि तहसीलदार, एसडीएम जावद,पुलिस चौकी प्रभारी डिकैन, निर्माण एजेंसी सांवरिया कंस्ट्रक्शन को भी भेजी गई।इस संबंध में डीकेन नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार का कहना है। कि इस गम्भीर समस्या के समाधान के लिए एमपीआरडीसी के प्रबंधक को दिनांक 4 जुलाई को एक पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है।उन्होंने शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है
और खबरे
साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....
July 13, 2026 09:14 AM
शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....
July 13, 2026 09:03 AM
डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....
July 13, 2026 08:47 AM
श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...
July 13, 2026 07:30 AM
सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
July 13, 2026 07:21 AM
खाचरोद जेल से फरार बलात्कार का खुंखार कैदी खारवा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ताल थाना पुलिस की बड़ी सफलता...
July 13, 2026 07:16 AM
माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...
July 13, 2026 07:12 AM
सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 450 किलो डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार...
July 13, 2026 07:07 AM
नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ...
July 13, 2026 05:51 AM
नीमच जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद में संपन्न, विजय मुछाल अध्यक्ष और दिलीप बांगड़ सचिव निर्वाचित...
July 13, 2026 05:49 AM
रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न....
July 13, 2026 01:33 AM
सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर उठे सवाल, उपचार के 10 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत, भीलवाड़ा में मौत....
July 12, 2026 05:47 PM
किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...
July 12, 2026 03:56 PM
धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...
July 12, 2026 10:33 AM
बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 12, 2026 09:01 AM
हर गुम इंसान की सूचना पर अब अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख्त निर्देश...
July 12, 2026 01:48 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 12, 2026 01:38 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 12, 2026 01:36 AM
रेत माफिया के आगे नत मस्तक प्रशासन, शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं...
July 11, 2026 02:11 PM