रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
Updated : July 13, 2026 01:34 PM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
सामाजिक
रतनगढ़ :- नगर परिषद रतनगढ़ के सफाई कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों और लंबे समय से हो रहे शोषण के विरोध में आज सोमवार से नगर परिषद कार्यालय परिसर में बैठकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शहर की सफाई व्यवस्था ठप होने से हड़कंप मच गया है। वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद के जिम्मेदारो व प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर कर्मचारी - हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है।कि उन्हें पिछले 6 महीने से वेतन नहीं दिया गया है।इस आर्थिक संकट के कारण उनके सामने परिवार का भरण- पोषण करना मुश्किल हो गया है।बच्चों की फीस और घर का राशन चलाना तक दूभर हो गया है,जिसके चलते कर्मचारी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
ठेकेदार के आदमी' बताकर वर्षों की सेवा का अपमान - कर्मचारियों ने परिषद प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि जो कर्मचारी पिछले 5 से 6 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे हैं,उन्हें अब यह कहकर दरकिनार किया जा रहा है।कि वे 'ठेकेदार के आदमी' हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दर्द बयां करते हुए कहा कि, "हमने अपने जीवन के सबसे अमूल्य वर्ष इस नगर की सेवा में समर्पित कर दिए, लेकिन आज हमें न घर का छोड़ा गया है।और न घाट का।क्या प्रशासन हमारे द्वारा दी गई इन वर्षों की सेवा और उम्र के उस दौर को वापस लौटा पाएगा?"
नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित - हड़ताल के कारण नगर की मुख्य सड़कों, गलियों और बाजारों में कचरे के ढेर जमा होने का अंदेशा हैं।कर्मचारियों का कहना है। कि इस मामले में हम जिला कलेक्टर महोदय नीमच के पास जन सुनवाई में भी जाकर आ गए हैं। लेकिन हमारी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। यदि नगर परिषद प्रशासन ने समय रहते इस मामले पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया,तो आने वाले दिनों में नगर में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल,कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।और उनका कहना है कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होता और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती,तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
और खबरे
संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
July 13, 2026 02:00 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 13, 2026 01:19 PM
11 मामलों का वांटेड, मप्र -राजस्थान पुलिस की नाक में दम करने वाला तस्कर वकील बंजारा गिरफ्तार...
July 13, 2026 11:28 AM
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....
July 13, 2026 11:24 AM
हॉकी खिलाड़ी प्रियंका बुरहानपुर नियुक्त, हॉकी मैदान से शिक्षक बनने तक का सफर..
July 13, 2026 11:11 AM
बारिश की लंबी खेंच , तेज धूप और हवा से फसलों पर मंडराया खतरा,किसानों की बढ़ाई बेचेनी...
July 13, 2026 11:09 AM
30 ग्राम स्मैक व 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
July 13, 2026 09:25 AM
साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....
July 13, 2026 09:14 AM
शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....
July 13, 2026 09:03 AM
डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....
July 13, 2026 08:47 AM
श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...
July 13, 2026 07:30 AM