गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
Updated : July 13, 2026 01:21 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने सोमवार 13 जुलाई को स्वास्थ्य अधिकारी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों (दरोगा) को अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त सफाई व्यवस्था रखने, समय पर कचरा उठवाने एवं नाले व नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। श्रीमती बामनिया ने कहा कि जिस भी क्षेत्र में गंदगी पाई गई तो उस क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षक (दरोगा) के खिलाफ भी कार्यवाही की जावेगी। श्रीमती बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी व स्वच्छता निरीक्षकों को भी प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
श्रीमती बामनिया ने सोमवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के साथ सीआरपी रोड से फव्वारा चौक, शिवाजी सर्कल, अंबेडकर रोड, महेश सर्कल, सब्जी मंडी, फ्रूट मंडी आदि क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा गंदगी पाई जाने पर मौके पर ही स्वच्छता पर्यवेक्षक व स्वच्छता निरीक्षक को बुलवाकर पर्याप्त साफ-सफाई करवाने व निर्धारित कचरा पॉइंट के अतिरिक्त कहीं भी कचरे का ढेर नही लगवाने तथा कचरा पॉइंट से कचरा समय पर उठवाने के साथ ही नाले व नालियों की सफाई करवा कर बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज व श्री अविनाश घेघट को भी मौके पर बुलवाकर आवश्यक निर्देश दिए।
और खबरे
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 13, 2026 01:19 PM
11 मामलों का वांटेड, मप्र -राजस्थान पुलिस की नाक में दम करने वाला तस्कर वकील बंजारा गिरफ्तार...
July 13, 2026 11:28 AM
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....
July 13, 2026 11:24 AM
हॉकी खिलाड़ी प्रियंका बुरहानपुर नियुक्त, हॉकी मैदान से शिक्षक बनने तक का सफर..
July 13, 2026 11:11 AM
बारिश की लंबी खेंच , तेज धूप और हवा से फसलों पर मंडराया खतरा,किसानों की बढ़ाई बेचेनी...
July 13, 2026 11:09 AM
30 ग्राम स्मैक व 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....
July 13, 2026 09:25 AM
साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....
July 13, 2026 09:14 AM
शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....
July 13, 2026 09:03 AM
डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....
July 13, 2026 08:47 AM
श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...
July 13, 2026 07:30 AM
सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
July 13, 2026 07:21 AM