FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बारिश की लंबी खेंच , तेज धूप और हवा से फसलों पर मंडराया खतरा,किसानों की बढ़ाई बेचेनी...

  Updated : July 13, 2026 11:09 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोवनी और अंकुरण के लंबे अंतराल के बाद बारिश का सिलसिला थमने से किसानों की चिंता बढ गई है। पिछले पांच दिनों से बारिश नहीं होने और तेज धूप और लंबी हवा के कारण खेतों की नमी तेजी से घट रही है। इससे सोयाबीन, मक्का जैसी फसलों के अंकुरण पर असर पडने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो चिंता बढ़ सकती है जिससे उनकी लागत और आर्थिक बोझ दोनों बढ जाएंगे।
बारिश के बाद थमा मानसून, खेतों में नमी घटी - खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से उत्साहित किसानों ने क्षेत्रों में बोवनी पूरी कर ली थी। शुरुआती बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी थी, लेकिन इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड गई। अधिकतर किसानों ने खेतों बुवाई की है जिसके बाद बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण मिट्टी की नमी तेजी से खत्म हो रही है। खेतों में डाले गए बीज जो पौधे बन चुके है वह अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल के प्रभावित होने के साथ खराब होने का खतरा भी बढ जाएगा।
*बढ़ गई लागत*-- किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की पहली बोवनी सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि दोबारा बोवनी करनी पडी तो बीज, मजदूरी, ट्रैक्टर और डीजल सहित कृषि कार्यों पर दोबारा खर्च करना पडेगा। इसके पहले भी करीब 30 फीसदी किसान खेतो में दो से तीन बार बोवनी कर चुके है।
किसी ने 3 बार तो किसी ने 2 बार बुवाई कर दी है - कन्हैयालाल माली ने बताया कि मैंने मेरे 12 बीघा खेत में अभी तक तीन बार बुवाई कर चुका हूं फिर भी बारिश का अता-पता नहीं है। 12 बीघा खेत में सोयाबीन का 10 हजार रुपए क्विंटल के महंगे भाव का 6 क्विंटल बीज,18 हजार बुवाई ट्रैक्टर भाड़ा, 3 बैग डीएपी खाद सहित कुल 84 हजार रुपए का आर्थिक मार झेल चुका हूं। फिर भी बारिश का कोई ठिकाना नहीं है। किसान रामनारायण परमार ने बताया कि शुरुआती बारिश के बाद अच्छी फसल की उम्मीद थी लेकिन अब बारिश नहीं होने से चिंता बढ गई है। किसान रतनलाल माली ने बताया कि मैं ढ़ाई बीघा खेत में दो बार बुवाई कर चुका हूं। बुवाई करते ही दोनों बार बारिश हो गई जिससे बीज अंकुरित नहीं हो सका। यदि अगले कुछ दिनों में पानी नहीं गिरा तो फसलों पर संकट की नौबत आ सकती है। जिन किसानों ने दो से तीन बार बुवाई की है बुवाई के बाद बारिश नहीं होने से मिट्टी की परत सुख गई है जिससे बीज के अंकुरित होने में परेशानी हैं। इस वक्त बारिश की शक्त आवश्यकता है। भूजल और जलस्त्रोतों को लेकर भी बढ़ी चिंता - किसानो ने बताया कि बारिश की कमी केवल फसलों के लिए ही नहीं बल्कि भूजल स्तर के लिए भी चिंता का विषय है। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से नदी ,तालाब, कुएं और अन्य जलस्रोतों में पानी की आवक नहीं हुई है जिससे जलश्रोत खाली पड़े हुए हैं। यदि मानसून का यह अंतराल लंबा खिंचता है तो आगे चलकर सिंचाई और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में विधायक परिहार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश....

July 13, 2026 11:24 AM

हॉकी खिलाड़ी प्रियंका बुरहानपुर नियुक्त, हॉकी मैदान से शिक्षक बनने तक का सफर..

July 13, 2026 11:11 AM

बारिश की लंबी खेंच , तेज धूप और हवा से फसलों पर मंडराया खतरा,किसानों की बढ़ाई बेचेनी...

July 13, 2026 11:09 AM

30 ग्राम स्मैक व 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई....

July 13, 2026 09:25 AM

साहू समाज का महाकुंभ बना भीलवाड़ा, राष्ट्रीय महासम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन, प्रदेशभर से पहुंचे 500 से अधिक पदाधिकारी, सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन सशक्तीकरण पर जोर....

July 13, 2026 09:14 AM

शाहपुरा की चारागाह व सरकारी जमीनों पर ₹20 करोड़ से अधिक के कथित महाघोटाले का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा विधायक सहित अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी....

July 13, 2026 09:03 AM

डीकेन में समय से पहले सड़क खुदाई से व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश, प्रशासन को दी चेतावनी....

July 13, 2026 08:47 AM

श्री भेरू बावजी मंदिर समिति की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन...

July 13, 2026 07:30 AM

सरलता के बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है-आर्चाय मुक्ति सागर जी महाराज साहब, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....

July 13, 2026 07:21 AM

खाचरोद जेल से फरार बलात्कार का खुंखार कैदी खारवा चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ा, ताल थाना पुलिस की बड़ी सफलता...

July 13, 2026 07:16 AM

माणकचौक पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ MDMA के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11 ग्राम एमडी जब्त...

July 13, 2026 07:12 AM

सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी देख पिकअप मोड़कर भाग रहा था तस्कर, 450 किलो डोडाचूरा जब्त, अजमेर का आरोपी गिरफ्तार...

July 13, 2026 07:07 AM

नवोदय विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न, मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारंभ...

July 13, 2026 05:51 AM

​नीमच जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव श्री माहेश्वरी समाज भवन जावद में संपन्न, विजय मुछाल अध्यक्ष और दिलीप बांगड़ सचिव निर्वाचित...

July 13, 2026 05:49 AM

रामझर महादेव मंदिर पर सावन माह में कांवड़ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न....

July 13, 2026 01:33 AM

सिंगोली में कथित फर्जी क्लिनिक पर उठे सवाल, उपचार के 10 मिनट बाद बिगड़ी तबीयत, भीलवाड़ा में मौत....

July 12, 2026 05:47 PM

किसानों के खिले चेहरे, 800 किसानों को मिले मुफ्त उन्नत मूंगफली बीज...

July 12, 2026 03:56 PM

धन,तन का सुख हर किसी को मिल सकता है,पर मन का सुख तो प्रभु भक्ति से ही संभव है - पंन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म.सा, साध्विवर्या का ऐतिहासिक रूप से हुआ चीताखेड़ा भव्य मंगल प्रवेश...

July 12, 2026 10:33 AM

बी.आर. ट्रेवल्स की बस से 105 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार, सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 12, 2026 09:01 AM