स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
Updated : July 14, 2026 08:01 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- दिनांक 11 जून 2026 को फरियादी शलभ अग्रवाल पिता गिरीश अग्रवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका महू-नीमच रोड स्थित पेपर मिल कंपाउंड में खाद एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। दिनांक 09 जून 2026 की शाम करीब 06:00 बजे गोदाम का कर्मचारी रफीक खान सामान लेने गया था तथा सामान लेने के बाद गोदाम में ताला लगाकर वापस आ गया था। दिनांक 11 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे कर्मचारी पुनः गोदाम पहुंचा तो उसने देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था तथा शटर थोड़ा ऊपर उठा हुआ था। सूचना मिलने पर फरियादी ने मौके पर पहुंचकर गोदाम के अंदर रखे सामान की जांच की, जिसमें कूलर, आरओ एवं अन्य सामान कम पाया गया। किसी अज्ञात बदमाश द्वारा गोदाम का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 454/2026 अंतर्गत धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही का विवरण - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूके की बरामदगी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र की जानकारी एकत्रित करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हारुन खान पिता फिरोज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाथीखाना, रतलाम एवं जफर उर्फ माचो पिता लियाकत हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोचीपुरा, रतलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी सईद खान, निवासी डाट की पुल, रतलाम के साथ मिलकर महू बस स्टैंड के सामने स्थित पेपर मिल कंपाउंड के गोदाम का ताला तोड़कर कूलर, पंखा एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए सामान को पैसों की आवश्यकता का हवाला देकर अलग-अलग व्यक्तियों को बेच दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए 06 कूलर एवं 01 पंखा,01 आरओ वाटर बरामद किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹60हजार है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से घटना एवं चोरी गए शेष मशरूके के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - 1. हारुन खान पिता फिरोज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी हाथीखाना, रतलाम। 2. जफर उर्फ माचो पिता लियाकत हुसैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोचीपुरा, रतलाम।
फरार आरोपी - 1. सईद खान, निवासी डाक की पुल, रतलाम।
जब्त मशरूका - 06 कूलर, 01 पंखा,01 आरओ वाटर
कुल अनुमानित कीमत — ₹60,000
सराहनीय भूमिका - इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक हेमन्त परमार, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक दीपक वसुनिया, आरक्षक मोहन पाटीदार, आरक्षक मृत्युंजय सिंह, आरक्षक धीरेन्द्र गोखले एवं आरक्षक राजेश सिंगाड़ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
July 14, 2026 10:55 AM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
July 14, 2026 08:01 AM
11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....
July 14, 2026 01:28 AM
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…
July 14, 2026 01:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 14, 2026 01:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 14, 2026 01:21 AM
सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….
July 13, 2026 04:14 PM
मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...
July 13, 2026 04:09 PM
संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
July 13, 2026 02:00 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 13, 2026 01:19 PM
11 मामलों का वांटेड, मप्र -राजस्थान पुलिस की नाक में दम करने वाला तस्कर वकील बंजारा गिरफ्तार...
July 13, 2026 11:28 AM