नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
Updated : July 14, 2026 10:55 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
घटना
नीमच :- राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी मध्य प्रदेश एवं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ नीमच जिला इकाई , ग्राम कनावटी, नीमच (मध्य प्रदेश) के संयुक्त कनावटी ग्राम क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, एवं जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर ग्राम क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका के साथ अत्याचार के विरोध में निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोपा गया। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उल्लेख कर बताया कि एक मजदूर किसान उम्र 36 वर्ष निवासी कनावटी की 4 वर्षीय नाबालिक बालिका 10 जुलाई को सुबह 11: बजे कनावटी स्थित किराणा व्यवसायी तेज सिंह पिता किशन सिंह राठौर की दुकान पर किराने की सामग्री लेने पहुंची और थोड़ी देर बाद वापस घर पर आई तब रोने लगी तब बालिका की माता ने पूछा कि क्या बात हुई तब बालिका ने बताया कि किराणा व्यवसायी दुकानदार तेज सिंह राठौड़ द्वारा उसकी छाती पर हाथ लगाकर गंदे गंदे इशारे किए और बुरी नियत से छेड़छाड़ की गई। घटना के बाद नाबालिक बालिका के परिजनों द्वारा क्षेत्रीय थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 बी के अंतर्गत 2023 -74 और 2023 -79 के अंतर्गत और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण 2012 - 7 एवं 8 के अंतर्गत अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989- संशोधन2015,-3(2 )वी ए आदि धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है ग्रामीण होने पूरे मामले में विधि वत निष्पक्ष कानूनी जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट अधिनियम की धारा भी लागू कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्यवाही करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त आरोपी दुकानदार व्यवसायी द्वारा पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं कर चुका है लेकिन ग्राम वासियों द्वारा उसके प्रभावशाली आतंक के कारण आज तक कोई भी मामला सामने नहीं आ पाया है। कनावटी ग्राम क्षेत्र के क्षेत्र वासियों ने उक्त आरोपी की अवेध अतिक्रमण वाली दुकान को मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के अंतर्गत निर्देशानुसार शासन प्रशासन द्वारा विधिवत कानूनी जांच के बाद तोड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार के अपराधिकृत क्षेत्र में कोई भी नहीं कर सके।युवा हिंदू वाहिनी द्वारा ऐसे कृत्यों की तीव्र निंदा की गई और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो उसकी सुरक्षा की मांग की गई । इस अवसर कनावटी जिला नीमच, (मध्य प्रदेश) क्षैत्र के ग्रामवासी एवं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री दिव्या गोयल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद नायक सहित बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित थे।
और खबरे
सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....
July 14, 2026 11:05 AM
नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
July 14, 2026 10:55 AM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
July 14, 2026 08:01 AM
11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....
July 14, 2026 01:28 AM
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…
July 14, 2026 01:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 14, 2026 01:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 14, 2026 01:21 AM
सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….
July 13, 2026 04:14 PM
मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...
July 13, 2026 04:09 PM
संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...
July 13, 2026 02:00 PM
4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....
July 13, 2026 01:55 PM
नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...
July 13, 2026 01:48 PM
रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...
July 13, 2026 01:34 PM
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश....
July 13, 2026 01:24 PM
सीएमओ की अंतिम चेतावनी, लाल पट्टी पार की तो पट्टा भी हो सकता है निरस्त, दुकानों के बाहर से सामान हटवाने सीएमओ ने संभाला मोर्चा, चालान भी बनवाये टैगोर मार्ग पर चला अभियान....
July 13, 2026 01:23 PM
गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा भी होंगे दंडित, सीएमओ श्रीमती बामनिया ने अनेक क्षेत्रों मैं किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश...
July 13, 2026 01:21 PM
कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा..
July 13, 2026 01:21 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी बैठक 16 जुलाई को...
July 13, 2026 01:20 PM
जिले में अब तक औसत 258.2 मि.मी. वर्षा दर्ज...
July 13, 2026 01:19 PM