FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...

  Updated : July 14, 2026 01:09 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रक (टीएल) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, अनुकंपा नियुक्ति, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकंपा नियुक्ति के समस्त लंबित प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक परीक्षण कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र हितग्राही का प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने जिले के शासनाधीन मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए संबंधित मंदिर प्रबंधकों से कहा कि जहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, वहां शीघ्र कैमरे लगाए जाएं तथा जो कैमरे बंद हैं, उन्हें तत्काल चालू कराकर इसकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में अंतर-विभागीय समन्वय के अभाव में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, ऐसे प्रकरण तत्काल उनके संज्ञान में लाए जाएं, ताकि आवश्यक समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जा सके सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों की रैंकिंग में सुधार लाने, 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा जिन विभागों में अत्यधिक लंबित प्रकरण पाए गए हैं, उन्हें कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें। साथ ही अपने अधीनस्थ मैदानी अमले से भी नियमित निरीक्षण कराते हुए व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निराकृत रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने तथा अन्य राजस्व प्रकरणों का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करें तथा इस प्रकार की मैदानी कार्रवाई निरंतर जारी रखें, जिससे शासन की कार्यवाही का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश,एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...

July 14, 2026 01:46 PM

आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....

July 14, 2026 01:10 PM

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...

July 14, 2026 01:09 PM

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....

July 14, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

July 14, 2026 12:52 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 14, 2026 11:56 AM

सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....

July 14, 2026 11:05 AM

नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...

July 14, 2026 10:55 AM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...

July 14, 2026 08:01 AM

11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....

July 14, 2026 01:28 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…

July 14, 2026 01:26 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 14, 2026 01:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 14, 2026 01:21 AM

सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….

July 13, 2026 04:14 PM

मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...

July 13, 2026 04:09 PM

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...

July 13, 2026 02:00 PM

4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....

July 13, 2026 01:55 PM

नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...

July 13, 2026 01:48 PM

रतनगढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश, 6 महीने से वेतन न मिलने और शोषण के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने शुरु की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

July 13, 2026 01:34 PM