FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में भागीदारी हेतु ANRF से यात्रा अनुदान स्वीकृत....

  Updated : July 14, 2026 01:50 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  प्रशासनिक

भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं उप अधिष्ठाता (अनुसंधान) डॉ. अभिषेक सक्सेना को भारत सरकार के अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) द्वारा प्रतिष्ठित International Travel Support (ITS) Scheme के अंतर्गत इटली में आयोजित होने वाली 46वीं COSPAR Scientific Assembly में शोध पत्र प्रस्तुति हेतु यात्रा अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 1 से 9 अगस्त, 2026 तक इटली के फ्लोरेंस में आयोजित होगा, जिसमें विश्वभर के अंतरिक्ष विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान एवं पृथ्वी विज्ञान के अग्रणी वैज्ञानिक भाग लेंगे। डॉ. सक्सेना इस सम्मेलन में अपने शोध कार्य का प्रस्तुतीकरण करेंगे तथा विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों के साथ नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधानों पर विचार-विमर्श करेंगे।।ANRF द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार डॉ. सक्सेना को भारत से इटली तक आने-जाने का इकोनॉमी श्रेणी का हवाई किराया, एयरपोर्ट टैक्स एवं वीज़ा शुल्क प्रदान किया जाएगा। यह यात्रा सहायता भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट भारतीय शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने शोध प्रस्तुत करने और वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है।
डॉ. सक्सेना ने इस उपलब्धि का श्रेय संगम विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव (रजिस्ट्रार), प्रबंधन, अनुसंधान प्रकोष्ठ, सहकर्मी शिक्षकों एवं अपने शोधार्थियों के सतत मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल उनके लिए बल्कि संगम विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है तथा इससे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय शोध पहचान को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अभिषेक सक्सेना वायुमंडलीय विज्ञान, वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन तथा उपग्रह आधारित पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं तथा उनके शोध कार्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से प्रकाशित एवं प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में भागीदारी हेतु ANRF से यात्रा अनुदान स्वीकृत....

July 14, 2026 01:50 PM

भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...

July 14, 2026 01:46 PM

आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....

July 14, 2026 01:10 PM

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...

July 14, 2026 01:09 PM

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....

July 14, 2026 01:09 PM

जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...

July 14, 2026 12:52 PM

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 14, 2026 11:56 AM

सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....

July 14, 2026 11:05 AM

नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...

July 14, 2026 10:55 AM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...

July 14, 2026 08:01 AM

11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....

July 14, 2026 01:28 AM

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…

July 14, 2026 01:26 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 14, 2026 01:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 14, 2026 01:21 AM

सीबीएन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर 2 दिन में 3 बड़े छापे, 923 किलो डोडाचूरा व मेफेड्रोन जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार.….

July 13, 2026 04:14 PM

मन को स्थिरता का रंग, परमात्मा से मिलता है, - संतोष बहन...

July 13, 2026 04:09 PM

संगम विश्वविद्यालय के दिल्ली एनसीआर चैप्टर का शुभारंभ, पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित...

July 13, 2026 02:00 PM

4 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फूटा एमटीएस कर्मचारियों का गुस्सा, सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन, हर माह 10 तारीख तक वेतन की मांग....

July 13, 2026 01:55 PM

नीमच केंट थाना अन्तर्गत स्कीम न. 34 से 10 माह पूर्व चोरी हुई ब्रेजा कार बरामद, 02 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता...

July 13, 2026 01:48 PM