उच्च शिक्षण संस्थानों को गांवों से जोड़ेगा उन्नत भारत अभियान, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय करेंगे पंजीयन, विद्यार्थियों को मिलेगा ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर....
Updated : July 15, 2026 03:54 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
उच्च शिक्षा को समाज और ग्रामीण विकास से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की सहभागिता ‘उन्नत भारत अभियान’ में सुनिश्चित की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों, शासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों को उन्नत भारत अभियान के पोर्टल पर पंजीयन कर सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित ‘उन्नत भारत अभियान’ का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को ग्रामीण समुदायों से जोड़कर समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थी अपने विषय और विशेषज्ञता के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझते हुए समाधान विकसित करेंगे।
अभियान के अंतर्गत पंजीकृत उच्च शिक्षण संस्थान अपने आसपास के पांच गांवों का चयन करेंगे। इन गांवों में विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन करेंगे तथा ग्रामीण विकास की गतिविधियों में सहयोग देंगे। इससे विद्यार्थियों को ग्रामीण भारत की पारंपरिक समझ, सामाजिक व्यवस्था और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने का अवसर मिलेगा।
उन्नत भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक संस्थान आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया गया है। वर्तमान में देशभर के 5 हजार से अधिक प्रतिष्ठित संस्थान इस अभियान के माध्यम से लगभग 24 हजार से अधिक गांवों में कार्य कर रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत चयनित गांवों के अध्ययन के लिए संस्थानों को आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाता है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन पूर्ण कर अभियान की गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
और खबरे
उच्च शिक्षण संस्थानों को गांवों से जोड़ेगा उन्नत भारत अभियान, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय करेंगे पंजीयन, विद्यार्थियों को मिलेगा ग्रामीण विकास से जुड़ने का अवसर....
July 15, 2026 03:54 AM
शहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना, अगले 5 वर्षों में विकसित होंगे आधुनिक नगर वन, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से होगी पौधों की निगरानी...
July 15, 2026 03:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 15, 2026 03:40 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 15, 2026 03:38 AM
शारदा विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यारंभ संस्कार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न...
July 14, 2026 04:09 PM
डॉ. अभिषेक सक्सेना को इटली में आयोजित COSPAR सम्मेलन में भागीदारी हेतु ANRF से यात्रा अनुदान स्वीकृत....
July 14, 2026 01:50 PM
भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय में 5 महिलाओं की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला...
July 14, 2026 01:46 PM
आईएफएमआईएस संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष कैंप 16 एवं 17 जुलाई को....
July 14, 2026 01:10 PM
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश...
July 14, 2026 01:09 PM
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश....
July 14, 2026 01:09 PM
जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, 53 आवेदनों पर सुनवाई कर एसपी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश...
July 14, 2026 12:52 PM
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कंजाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
July 14, 2026 11:56 AM
सिंगोली में नगर परिषद की मनमानी, राजीव आवास के आरक्षित पार्क पर भोजनशाला निर्माण का विरोध, भूखण्ड स्वामियों में आक्रोश, CMO-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन....
July 14, 2026 11:05 AM
नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी को सोपा ज्ञापन, आरोपी की दुकान तोड़ने की मांग भी की...
July 14, 2026 10:55 AM
स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, गोदाम में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार का चोरी गया मशरूका बरामद...
July 14, 2026 08:01 AM
11 साल की फरारी के बाद गिरफ्तार हुए कुख्यात वन्यजीव शिकारी अजीत पारधी की जमानत निरस्त, अब महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्यप्रदेश लाया जाएगा आरोपी....
July 14, 2026 01:28 AM
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान से पहले मध्यप्रदेश पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, विगत दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त.…
July 14, 2026 01:26 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 14, 2026 01:25 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 14, 2026 01:21 AM