प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...
Updated : July 16, 2026 11:28 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
राजसमंद /भीलवाड़ा :- राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला अध्यक्ष शंभु गहलोत व जिला महामंत्री अशोक माली के नेतृत्व में माली समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर/संस्थापन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भीलवाड़ा निवासी व महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर 25 जून को हुई जानलेवा हमले को लेकर माली समाज ने गहरा रोष व्यक्त किया। राजसमंद महासभा के अध्यक्ष शंभु गहलोत ने बताया कि राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के साथ 25 जून को हुई घटना से संपूर्ण माली (सैनी) समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। घटना के बाद समाज द्वारा प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को कई बार ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन आज दिनांक तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होना न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाज को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर महासभा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश माली व रतन बागवान, बाबूलाल माली, कन्हैयालाल माली, पूरणमल, प्रकाश माली व पंकज माली के साथ ही समाज के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थेे।
और खबरे
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM
हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...
July 17, 2026 01:10 PM
महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....
July 17, 2026 12:58 PM
दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...
July 17, 2026 12:26 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..
July 17, 2026 12:15 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को
July 17, 2026 12:10 PM
आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...
July 17, 2026 12:10 PM
स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...
July 17, 2026 10:25 AM
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...
July 17, 2026 10:16 AM
मानसून की लंबी खेंच के बीच किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण सलाह..
July 17, 2026 10:15 AM
जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्ता...
July 17, 2026 10:15 AM
सैलाना पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार करने में मिली सफलता...
July 17, 2026 08:17 AM
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश....
July 17, 2026 08:14 AM
प्रदेश के 3,553 शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने 274 सांदीपनि विद्यालयों का किया शैक्षणिक भ्रमण स्मार्ट क्लास रूम, प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के बारे में प्राप्त की जानकारी...
July 17, 2026 04:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 17, 2026 04:24 AM
लुट व अपहरण के महत्वपूर्ण मामले में दो आरोपी को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
July 16, 2026 05:00 PM