लुट व अपहरण के महत्वपूर्ण मामले में दो आरोपी को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
Updated : July 16, 2026 05:00 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच। जिला लोक अभियोजक श्री चंचल बाहेती ने बताया घटना ने बताया घटना इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 24.10.2023 को फरियादी पदमसिंह पिता मनोहरसिंह राठौर निवासी नीमच के द्वारा अपने साथ हुई लूट की घटना व मारपीट की घटना के संबंध में सिविल हॉस्पीटल नीमच में दौराने ईलाज रिपोर्ट कराई कि फरियादी पदमसिंह राठौर अपने घर से खाना खाकर स्पेंटा पेट्रोल पंप तरफ टहलने गया था। टहलते टहलते शर्मा जी के पत्थर स्टॉक पर रातकरीब 10:45 बजे पहुंचा कि एक मोटरसाईकिल पर दो लड़के आये जिन्होने चाकु दिखाकर मोटरसाईकिल पर बिठा लिया तथा साथ लेकर बरूखेड़ा रोड स्थित ईंट के भट्टो में ले गये जहां पहले से ही दो लडके ओर खड़े थे, जिन्होनें लूट की नियत से मेरे साथ मारपीट की तथा मेरे कान में पहनी सोने की दो बालिया चांदी की चेन छिन ली व फरियादी को धमकाकर फरियादी के मोबाइल से 30,000/- रू. अन्य के खाते में ट्रांसफर करवा लिये तथा फरियादी का मोबाइल छिनकर भाग गये उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना नीमच सिटी ने अपराध कमांक 609/23 धारा 394/34, 365/34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 27.10.2023 मध्य रात्रि को आरोपी रायबहादुर उर्फ बादल पिता पुनमचंद साल्वी, निवासी ग्राम बराडा थाना जावद को अपराध में संलिप्तता पाई जाने से गिरफ्तार किया गया जिसकी निशादेही से प्रकरण के अन्य घटना कारित करने वाले आरोपीयों अर्जुन उर्फ बाबु पिता निर्भयसिंह सौंधिया, निवासी बगीचा नंबर 10 नीमच तेज उर्फ तेजु पिता रामदयाल राठौर, निवासी महाराणा बंगला बगीचा नंबर 20, को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीयों से लूट के 33,000/- रू. नगदी जप्त किये गए। जिस पर पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, सी.डी. आर., केप, कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर आरोपीयों की घटना में संलिप्तता पाई जिसका चालना माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर विचारण किया गया। जिस पर सत्र प्रकरण 40/2024 पर दर्ज होकर उक्त प्रकरण में समस्त महत्वपूर्ण अभियोजन साक्ष्य लोक अभियोजक द्वारा करायी गई। श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, श्री वीरेन्द्रसिंह जी राजपूत द्वारा दिनांक 16.07.2026 को अपने महत्वपूर्ण निर्णय में सुक्षमत् से न्याय की कसोटी पर गंभीर प्रकृति के अपराध में आरोपीगण अर्जुन उर्फ बाबु पिता निर्भयसिंह सौंधिया, निवासी बगीचा नंबर 10 नीमच, तेज उर्फ तेजु पिता रामदयाल राठौर, निवासी महाराणा बंगला बगीचा नंबर 20, को धारा 394/34 10- 10 वर्ष एवं धारा 365/34 में 4-4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- व 5,000/- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। जेल से आरोपी तेज उर्फ तेजू राठौर व आरोपी अर्जुन सौंधिया को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजा गया। प्रकरण में म०प्र० शासन कि ओर से सफल पेरवी श्री चंचल बाहेती जिला लोक अभियोजक एवं श्री इमरान खान अपर लोक अभियोजक नीमच द्वारा की गई। एवं कोर्ट में प्रधान आरक्षक छगन यादव द्वारा विचारण में शासन के पक्ष में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
और खबरे
मनासा में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन....
July 16, 2026 04:57 PM
सब जेल जावद में बंदियों से की नशामुक्ति जनजागरूकत...
July 16, 2026 03:25 PM
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक, जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम...
July 16, 2026 02:09 PM
राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान जारी, 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए....
July 16, 2026 02:08 PM
जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ उदयपुर, रजत रथ पर नगर भ्रमण को निकले प्रभु...
July 16, 2026 02:02 PM
ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया....
July 16, 2026 01:57 PM
इंदौर–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में संशोधन, 19 जुलाई से नया समय लागू...
July 16, 2026 01:48 PM
निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ, जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...
July 16, 2026 01:44 PM
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 745 ग्राम अवैध अफीम व बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...
July 16, 2026 01:03 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 60वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन...
July 16, 2026 11:30 AM
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...
July 16, 2026 11:28 AM
झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹20 हजार अर्थदंड...
July 16, 2026 11:27 AM
इनरव्हील क्लब ने किया सेवा प्रकल्प, वर्षा में उपयोगी बरसाती किये वितरित...
July 16, 2026 10:14 AM
हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई..
July 16, 2026 10:03 AM
कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....
July 16, 2026 10:01 AM
जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश...
July 16, 2026 07:06 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
July 16, 2026 07:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 16, 2026 06:58 AM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में, नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में अपेक्षित साथी भाग लेंगे, पत्रकार हितों की मांगों पर होगी प्रभावी चर्चा...
July 15, 2026 01:16 PM