FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश...

  Updated : July 16, 2026 07:06 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम पालसोड़ा, तहसील नीमच में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी सामूहिक एवं व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
  कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव है, उनका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
  शिविर में ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  ग्रामीणों ने मंदसौर जिले स्थित इथेनॉल प्लांट से निकलने वाले अपशिष्ट जल के रेतम नदी में प्रवाहित होने से जल प्रदूषण, पशुओं की मृत्यु तथा आसपास के जल स्रोतों के प्रभावित होने की शिकायत भी की। इस पर कलेक्टर ने बताया कि एसडीएम नीमच द्वारा संबंधित इकाई को नोटिस जारी किया जा चुका है तथा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  ग्राम में खेल मैदान की मांग पर कलेक्टर ने तहसीलदार को उपयुक्त शासकीय भूमि चिन्हित कर खेल मैदान हेतु आवंटन की कार्रवाई करने तथा वर्षा ऋतु के उपरांत आवश्यक कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
  ग्रामीणों ने पालसोड़ा-चाल्दू मार्ग का उन्नयन, जैतपुरा से पालसोड़ा तक पक्की सड़क निर्माण, पालसोड़ा से मेलकी मेवाड़ मार्ग के शोल्डर सुधार, विद्यालय में शिक्षकों की पदस्थापना तथा बिना नंबर प्लेट एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी रखी। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मांगों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में शासन द्वारा संधारित मंदिरों तक पहुंच मार्ग, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, नीलगायों से फसलों को हो रहे नुकसान की रोकथाम तथा ग्राम में श्मशान भूमि की व्यवस्था संबंधी मांगें भी रखी गईं जिस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। पिपलिया गांव में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर कलेक्टर ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री को 31 जुलाई तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। रेतम नदी पर निर्मित बांध की जर्जर स्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को नवीन बांध निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए. राजस्व संबंधी शिकायतों की सुनवाई करते हुए कलेक्टर ने रास्ता विवादों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का यथासंभव आपसी सहमति से समाधान कराया जाए। साथ ही सीमांकन, नक्शा, खसरा, नामांतरण, रजिस्ट्री एवं अन्य राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों की आधार संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर ने 25 जुलाई को ग्राम पालसोड़ा में विशेष आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में हुई चोरी की घटनाओं तथा शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का विषय रखा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गांव में युवाओं की सहभागिता से ग्राम रक्षा समितियों के गठन पर बल देते हुए कहा कि इससे सामुदायिक सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता बढ़ेगी। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...

July 16, 2026 11:28 AM

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹20 हजार अर्थदंड...

July 16, 2026 11:27 AM

इनरव्हील क्लब ने किया सेवा प्रकल्प, वर्षा में उपयोगी बरसाती किये वितरित...

July 16, 2026 10:14 AM

हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई..

July 16, 2026 10:03 AM

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....

July 16, 2026 10:01 AM

जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश...

July 16, 2026 07:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 16, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 16, 2026 06:58 AM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में, नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में अपेक्षित साथी भाग लेंगे, पत्रकार हितों की मांगों पर होगी प्रभावी चर्चा...

July 15, 2026 01:16 PM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 15, 2026 12:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 30,591 बोरी की आवक, लहसुन ₹25,721 और पोस्ता ₹1.73 लाख तक बिका...

July 15, 2026 12:44 PM

चार लाख रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, शातिर नकबजन गिरफ्तार...

July 15, 2026 12:07 PM

नशा मुक्ति से जागृति के लिए ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों ने निकाली जन जागरण रैली...

July 15, 2026 12:01 PM

संसद चलो अभियान की तैयारियों को लेकर गांधी भवन में महिला कांग्रेस की जिला बैठक संपन्न, जिला प्रभारी सुमन मठसिंहला रहीं मुख्य अतिथि...

July 15, 2026 11:33 AM

केली में पशुपालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट पर दिया गया जोर....

July 15, 2026 11:25 AM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 की सरवन से दमदार शुरुआत, पुलिस ने रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई...

July 15, 2026 11:23 AM

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंच निभाएं अग्रणी भूमिका - सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला सम्पन्न….

July 15, 2026 11:06 AM

भावना जटिया आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कड़ा रुख, प्रतापगढ़ कलेक्टर और एसपी को जारी किया नोटिस, आप मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा की शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में मांगी पूरी रिपोर्ट...

July 15, 2026 11:04 AM

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत, बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित...

July 15, 2026 10:53 AM