FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....

  Updated : July 16, 2026 10:01 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए। उन्होंने नियमित जलकर वसूली एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बड़े जल उपभोक्ताओं द्वारा जल उपयोग एवं जलकर भुगतान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का नियमानुसार उपचार कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री दीपेश वास्पत, महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेंद्र कुमार बिजौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...

July 16, 2026 11:28 AM

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹20 हजार अर्थदंड...

July 16, 2026 11:27 AM

इनरव्हील क्लब ने किया सेवा प्रकल्प, वर्षा में उपयोगी बरसाती किये वितरित...

July 16, 2026 10:14 AM

हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई..

July 16, 2026 10:03 AM

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....

July 16, 2026 10:01 AM

जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश...

July 16, 2026 07:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 16, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 16, 2026 06:58 AM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में, नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में अपेक्षित साथी भाग लेंगे, पत्रकार हितों की मांगों पर होगी प्रभावी चर्चा...

July 15, 2026 01:16 PM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 15, 2026 12:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 30,591 बोरी की आवक, लहसुन ₹25,721 और पोस्ता ₹1.73 लाख तक बिका...

July 15, 2026 12:44 PM

चार लाख रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, शातिर नकबजन गिरफ्तार...

July 15, 2026 12:07 PM

नशा मुक्ति से जागृति के लिए ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल के विधार्थियों ने निकाली जन जागरण रैली...

July 15, 2026 12:01 PM

संसद चलो अभियान की तैयारियों को लेकर गांधी भवन में महिला कांग्रेस की जिला बैठक संपन्न, जिला प्रभारी सुमन मठसिंहला रहीं मुख्य अतिथि...

July 15, 2026 11:33 AM

केली में पशुपालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट पर दिया गया जोर....

July 15, 2026 11:25 AM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 की सरवन से दमदार शुरुआत, पुलिस ने रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश, यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई...

July 15, 2026 11:23 AM

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन में सरपंच निभाएं अग्रणी भूमिका - सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला सम्पन्न….

July 15, 2026 11:06 AM

भावना जटिया आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का कड़ा रुख, प्रतापगढ़ कलेक्टर और एसपी को जारी किया नोटिस, आप मध्यप्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा की शिकायत पर राष्ट्रीय आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 15 दिनों में मांगी पूरी रिपोर्ट...

July 15, 2026 11:04 AM

राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से कंजार्डा के 12 किसानों को मिली राहत, बंद शासकीय रास्ता खुलवाकर की सुगम आवाजाही सुनिश्चित...

July 15, 2026 10:53 AM