FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया....

  Updated : July 16, 2026 01:57 PM

DESK NEWS

  घटना

रतलाम :- पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल एवं ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान खोया सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटा दिया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 19310 शांति एक्सप्रेस से देवास से रतलाम की यात्रा कर रहे श्री लक्ष्य ताम्रकार ने रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि यात्रा के दौरान उनकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र कहीं गिर गया है अथवा चोरी हो गया है। शिकायत प्राप्त होते ही रेलवे सुरक्षा बल ने बिना विलंब कार्रवाई प्रारंभ की। रतलाम आरपीएफ पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह तोमर ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद आरपीएफ कंट्रोल के माध्यम से संबंधित ट्रेन के ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ को तत्काल सूचना देकर संबंधित कोच की गहन जांच कराई गई तथा अगले स्टेशन पर विशेष रूप से कोच की तलाशी लेने के निर्देश दिए गए। ट्रेन के मेघनगर स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र पाल ने ट्रेन को अटेंड किया। इस दौरान ऑन-ड्यूटी टीटीई गोपाल लाल मीणा को कोच में मिला सोने का मंगलसूत्र आरपीएफ को सौंपा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता से संपर्क कर उन्हें मंगलसूत्र सुरक्षित मिलने की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार उसे वापस करने की प्रक्रिया पूरी की गई। 16 जुलाई 2026 को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, मेघनगर द्वारा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र लक्ष्य ताम्रकार को सुरक्षित लौटा दिया गया। अपना बहुमूल्य आभूषण वापस मिलने पर यात्री एवं उनके परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल तथा टिकट चेकिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा, सामान खोने अथवा अन्य शिकायत की स्थिति में यात्री तत्काल रेल मदद, रेल हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से संपर्क करें। यात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं उनके विश्वास की रक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे कर्मचारी सदैव प्रतिबद्ध हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान जारी, 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए....

July 16, 2026 02:08 PM

जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ उदयपुर, रजत रथ पर नगर भ्रमण को निकले प्रभु...

July 16, 2026 02:02 PM

ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया....

July 16, 2026 01:57 PM

इंदौर–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में संशोधन, 19 जुलाई से नया समय लागू...

July 16, 2026 01:48 PM

निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ, जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...

July 16, 2026 01:44 PM

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 745 ग्राम अवैध अफीम व बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...

July 16, 2026 01:03 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 60वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन...

July 16, 2026 11:30 AM

प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...

July 16, 2026 11:28 AM

झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹20 हजार अर्थदंड...

July 16, 2026 11:27 AM

इनरव्हील क्लब ने किया सेवा प्रकल्प, वर्षा में उपयोगी बरसाती किये वितरित...

July 16, 2026 10:14 AM

हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई..

July 16, 2026 10:03 AM

कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....

July 16, 2026 10:01 AM

जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ निराकरण,शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश...

July 16, 2026 07:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

July 16, 2026 07:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 16, 2026 06:58 AM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 19 जुलाई को कटनी में, नीमच जिले से जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में अपेक्षित साथी भाग लेंगे, पत्रकार हितों की मांगों पर होगी प्रभावी चर्चा...

July 15, 2026 01:16 PM

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 का शुभारंभ, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई जनजागरूकता साइकिल रैली को हरी झंडी, दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 15, 2026 12:58 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 30,591 बोरी की आवक, लहसुन ₹25,721 और पोस्ता ₹1.73 लाख तक बिका...

July 15, 2026 12:44 PM

चार लाख रुपये के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, शातिर नकबजन गिरफ्तार...

July 15, 2026 12:07 PM