FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....

  Updated : July 17, 2026 01:23 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में अनिवार्य रूप से पंजीयन कर गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वित एवं परिणाममुखी कार्य करें। कलेक्टर श्री चन्द्रा ने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर समग्र आईडी बनाकर जानकारी अनमोल पोर्टल पर अद्यतन की जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने गंभीर एवं अति गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान कर उनके गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं प्रबंधन के निर्देश दिए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा एएनएम द्वारा बीपी उपकरणों का समय-समय पर कैलिब्रेशन कराने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन एवं प्रबंधन की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। शहरी क्षेत्र में कम उपलब्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नवजात एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एनआईसीयू, एनबीएसयू तथा गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल (एचबीएनसी) कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक नवजात की नियमित गृह आधारित देखभाल तथा उच्च जोखिम वाले बच्चों को तत्काल अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा जहां एएनएम पदस्थ नहीं हैं, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से टीकाकरण कराने को कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की पहचान के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सर्वे कराने तथा सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में क्षय उन्मूलन अभियान, आयुष्मान भारत योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग नियंत्रण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व जिला स्तरीय मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा कर सुधारात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे की घर-घर जाकर डीएसएस टूल के माध्यम से स्क्रीनिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. रितेश बजाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....

July 17, 2026 01:24 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....

July 17, 2026 01:23 PM

केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...

July 17, 2026 01:18 PM

गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...

July 17, 2026 01:13 PM

हल्दीघाटी (खमनोर) में नंदिनी लेक व्यु होटल एण्ड रेस्टोरेंट के भव्य शुभारंभ एवं स्नेहभोज में प्रदेश महामंत्री माली ने की शिरकत...

July 17, 2026 01:10 PM

महाविद्यालय जीरन में पालक-विद्यार्थी संवाद समारोह, शिक्षा और करियर पर हुआ मंथन....

July 17, 2026 12:58 PM

दंडवत यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा मल्हारगढ़, जहां श्रद्धा के कदम बढ़ते हैं, वहां भक्तों का कारवां खुद-ब-खुद जुड़ जाता है...

July 17, 2026 12:26 PM

सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को नीमच में निकलेगा विरोध मार्च, आम आदमी पार्टी ने की अधिक से अधिक सहभागिता की अपील..

July 17, 2026 12:15 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 20 जुलाई को

July 17, 2026 12:10 PM

आपदा प्रबंधन की सफलता का आधार जन-सहयोग और बेहतर लोक प्रबंधन - कलेक्टर श्री चंद्रा, एक दिवसीय भूकंपपूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम सह कार्यशाला संपन्न...

July 17, 2026 12:10 PM

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी...

July 17, 2026 10:25 AM

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण में पशुपालकों को दी जा रही वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी...

July 17, 2026 10:16 AM

मानसून की लंबी खेंच के बीच किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण सलाह..

July 17, 2026 10:15 AM

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्ता...

July 17, 2026 10:15 AM

सैलाना पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार करने में मिली सफलता...

July 17, 2026 08:17 AM

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश....

July 17, 2026 08:14 AM

प्रदेश के 3,553 शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने 274 सांदीपनि विद्यालयों का किया शैक्षणिक भ्रमण स्मार्ट क्लास रूम, प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के बारे में प्राप्त की जानकारी...

July 17, 2026 04:55 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 17, 2026 04:24 AM

लुट व अपहरण के महत्वपूर्ण मामले में दो आरोपी को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...

July 16, 2026 05:00 PM