पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश....
Updated : July 17, 2026 08:14 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आज नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की प्रवृत्ति एवं पुलिस की कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) श्री राकेश पंद्रो, एफएसएल अधिकारी श्री अतुल मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल, एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर, डीएसपी आजाक श्री अजय सारवान, डीएसपी यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अनिशा जैन, जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक के प्रमुख बिंदु– बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी थाना क्षेत्रों में घटित गंभीर अपराधों की विवेचना की समीक्षा की गई। लंबित अपराधों, लंबित मर्ग, अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तियाबियों की समीक्षा की गई। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि पाई गई, वहाँ कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। गंभीर संपत्ति संबंधी अपराधों, लंबित एवं चिह्नित अपराधों, आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध की गई कारवाई, गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी (ऑपरेशन मुस्कान) सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि।
बैठक के अंतर्गत आगामी दिनों में की जाने वाली कार्रवाइयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा सभी सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं टारगेट प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश 1. लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाए 2. सायबर ठगी के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर ठगी गई राशि को होल्ड करवाए जाने एवम आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करे। समय समय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाए। 3. महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए। 4. अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए 5. सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का संतोषजनक एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 6. लंबित फरार एवं स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। 7. आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए। 8. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि - अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएँ और जनता के साथ संवाद मजबूत करें।
और खबरे
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु दिए सख्त निर्देश....
July 17, 2026 08:14 AM
प्रदेश के 3,553 शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने 274 सांदीपनि विद्यालयों का किया शैक्षणिक भ्रमण स्मार्ट क्लास रूम, प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था और आधुनिक शिक्षण संसाधनों के बारे में प्राप्त की जानकारी...
July 17, 2026 04:55 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 17, 2026 04:24 AM
लुट व अपहरण के महत्वपूर्ण मामले में दो आरोपी को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया...
July 16, 2026 05:00 PM
मनासा में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन....
July 16, 2026 04:57 PM
सब जेल जावद में बंदियों से की नशामुक्ति जनजागरूकत...
July 16, 2026 03:25 PM
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक, जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम...
July 16, 2026 02:09 PM
राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान जारी, 25 अनाधिकृत अतिक्रमण हटाए गए....
July 16, 2026 02:08 PM
जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ उदयपुर, रजत रथ पर नगर भ्रमण को निकले प्रभु...
July 16, 2026 02:02 PM
ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया....
July 16, 2026 01:57 PM
इंदौर–दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में संशोधन, 19 जुलाई से नया समय लागू...
July 16, 2026 01:48 PM
निकली सर्वधर्म जगन्नाथ जी की रथयात्रा... जय जगन्नाथ... जगत पसारे हाथ... के जयकारों के साथ भक्तों ने अपने हाथों से खींचा रथ, जगह-जगह महिलाओं व भक्तों ने उतारी आरती, पुष्प वर्षा से किया स्वागत, उमड़ा आस्था का जन सैलाब...
July 16, 2026 01:44 PM
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 745 ग्राम अवैध अफीम व बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल जब्त, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...
July 16, 2026 01:03 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 60वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन...
July 16, 2026 11:30 AM
प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजसमंद माली महासभा ने जिला कलक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...
July 16, 2026 11:28 AM
झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले आरोपी को 3 वर्ष का सश्रम कारावास, ₹20 हजार अर्थदंड...
July 16, 2026 11:27 AM
इनरव्हील क्लब ने किया सेवा प्रकल्प, वर्षा में उपयोगी बरसाती किये वितरित...
July 16, 2026 10:14 AM
हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 62 ट्रकों पर प्रवर्तन कार्रवाई..
July 16, 2026 10:03 AM
कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी....
July 16, 2026 10:01 AM