पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...
Updated : July 18, 2026 09:36 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने शुक्रवार सायंकाल शहर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों तथा यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस उप अधीक्षक बृजेश सिंह, थानाधिकारी कोतवाली रजनीश, थानाधिकारी सदर प्रेमसिंह एवं पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर मौजूद रहे। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गोल प्याऊ चौराहा, बूंदी रोड, किला क्षेत्र, सुभाष चौक, गांधी नगर, घटियावली रोड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित नाकाबंदी स्थलों की उपयोगिता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी नाकाबंदी सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच करने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र का दौरा कर वहां पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के दौरान बनने वाली यातायात स्थिति एवं जाम की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने दुर्ग मार्ग पर यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने, वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों एवं आमजन को अनावश्यक असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहर के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नियमित गश्त, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों की समय-समय पर समीक्षा, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा आवश्यकता अनुसार नाकाबंदी की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन एवं पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
और खबरे
हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....
July 18, 2026 09:42 AM
पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...
July 18, 2026 09:36 AM
दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी...
July 18, 2026 09:34 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार..
July 18, 2026 08:11 AM
नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 967 जागरूकता कार्यक्रमों से 2.40 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक, स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज का दिया संदेश....
July 18, 2026 06:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 18, 2026 05:51 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 18, 2026 05:46 AM
नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की धूम, युवाओं और फैक्ट्री वर्कर्स ने ली नशामुक्ति की शपथ...
July 17, 2026 03:49 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM
कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...
July 17, 2026 03:08 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा
July 17, 2026 01:32 PM
चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....
July 17, 2026 01:24 PM
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....
July 17, 2026 01:23 PM
केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...
July 17, 2026 01:18 PM
गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...
July 17, 2026 01:13 PM