FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....

  Updated : July 18, 2026 09:42 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- वर्तमान समय में साइबर अपराधों एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के बदलते स्वरूप के साथ-साथ हनी ट्रैप के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। अपराधी सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप, वीडियो कॉल एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद उनकी निजी जानकारी, फोटो, वीडियो अथवा बातचीत का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल कर धन उगाही, धमकी अथवा अन्य अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी प्रलोभन, अनजान व्यक्ति की मित्रता, संदिग्ध वीडियो कॉल, सोशल मीडिया अनुरोध अथवा निजी फोटो एवं वीडियो साझा करने जैसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतें। थोड़ी सी असावधानी आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है।
आमजन के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां - किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज को बिना जांचे स्वीकार न करें। सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, वीडियो एवं निजी दस्तावेज सार्वजनिक रूप से साझा करने से बचें।।किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल या निजी बातचीत करते समय सावधानी रखें। किसी के कहने पर आपत्तिजनक फोटो या वीडियो साझा न करें।
यदि कोई व्यक्ति मित्रता, प्रेम संबंध, नौकरी, निवेश या अन्य किसी बहाने से अत्यधिक निकटता बनाने का प्रयास करे तो सतर्क रहें।
ब्लैकमेल होने की स्थिति में घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की धनराशि का भुगतान न करें। यदि आप हनी ट्रैप का शिकार हो जाएं तो क्या करें - घबराकर किसी भी प्रकार की रकम का भुगतान न करें।
संबंधित व्यक्ति से अनावश्यक बातचीत या समझौता करने का प्रयास न करें। चैट, कॉल रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें।
घटना की सूचना तुरंत अपने निकटतम पुलिस थाना, जिला पुलिस कंट्रोल रूम अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
पुलिस की अपील- हनी ट्रैप केवल प्रतिष्ठित व्यक्तियों या - अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कोई भी व्यक्ति इसका शिकार हो सकता है। इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि, ब्लैकमेल, ऑनलाइन प्रलोभन या हनी ट्रैप से संबंधित जानकारी मिलने पर उसे छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान एवं दी गई सूचना को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। सतर्क रहें – सुरक्षित रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें। आपकी सजगता ही अपराधियों के विरुद्ध सबसे बड़ा हथियार है।" पुलिस ने विगत 10 सालों में हनी ट्रैप के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया है, जिनसे आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है, जिनके नाम संलग्न है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....

July 18, 2026 09:42 AM

पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...

July 18, 2026 09:36 AM

दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी...

July 18, 2026 09:34 AM

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार..

July 18, 2026 08:11 AM

नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 967 जागरूकता कार्यक्रमों से 2.40 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक, स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज का दिया संदेश....

July 18, 2026 06:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 18, 2026 05:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 18, 2026 05:46 AM

नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की धूम, युवाओं और फैक्ट्री वर्कर्स ने ली नशामुक्ति की शपथ...

July 17, 2026 03:49 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....

July 17, 2026 03:38 PM

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...

July 17, 2026 03:29 PM

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...

July 17, 2026 03:26 PM

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....

July 17, 2026 03:20 PM

निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..

July 17, 2026 03:12 PM

कन्हैयालाल प्रजापत का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए...

July 17, 2026 03:08 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा

July 17, 2026 01:32 PM

चेक बाउंस प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन कल....

July 17, 2026 01:24 PM

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला स्तरीय मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रथम त्रैमास में गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाएं सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री चन्द्रा....

July 17, 2026 01:23 PM

केविके पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् स्थापना दिवस का आयोजन...

July 17, 2026 01:18 PM

गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु, भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत...

July 17, 2026 01:13 PM