महिला जागृति समूह संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित.....
Updated : November 20, 2023 11:15 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

सामाजिक
झालावाड़ :- विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं एवं शहरी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में महिला जागृति समूह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार मालव ने कहा कि महिला जागृति समूह की सदस्यों द्वारा अभी तक तत्परता से कार्य करते हुए आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने का कार्य किया गया है परन्तु अब अंतिम दिनों में अधिक मेहनत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को वोट की महत्ता की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर महिला मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनका मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य करें।
इस दौरान स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने कहा कि महिला जागृति समूह की सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं महिला एसएचजी लीडर को विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है जिसका निर्वहन पूर्ण लगन एवं मेहनत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के कार्य में उत्कृष्ट कार्य किया जाएगा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद् की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, स्वीप सहप्रभारी जीतमल नागर सहित अन्य अधिकारियों ने महिला जागृति समूह की सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हैल्पलाइन एप्प, सक्षम एप्प, केवाईसी एप्प, सी-विजिल एप्प के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं से निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा घर-घर सर्वे कर आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने के बारे में बताया। इस दौरान बालक-बालिकाओं एवं कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नाटक की प्रस्तुतियां दी गई।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एम. सैय्यद, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार झा, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश चन्द मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिशंकर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राहुल मीणा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभु एरवाल ने किया।
और खबरे
मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्था करें - कलेक्टर श्री यादव, मतगणना की तैयारी एवं सप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न....
November 28, 2023 09:02 PM

मतगणना कार्य में माईक्रों आर्ब्जवर की महत्वपूर्ण भूमिका - श्री जैन, पांच कक्षों में होगी मतगणना-गणना स्थल पर मोबाईल वर्जित.….
November 28, 2023 08:59 PM

नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रतनलाल दूरिया की सेवानिवृत्ति 30 को, सफलताओं से भरा रहा श्री दूरिया का कायर्काल.....
November 28, 2023 06:22 PM

विजय मुनि जी आदि ठाना का दिवाकर भवन से विहार, हजारों नम आंखों से श्रावक श्राविका एवं समाज जनों ने दी विदाई, तुमको कभी भुला नहीं पाएंगे, महापुरुष किसी पंथ के नहीं पूरे संसार के होते हैं - प्रवर्तक विजय मुनि जी महाराज साहब....
November 28, 2023 06:09 PM

आने वाली भावी पीढ़ी को अच्छा जीवन देना चाहते हैं तो उन्हें धर्म से जोड़िए - आचार्य प्रसन्नचंद्र सागरजी, चातुर्मास संपन्न, नीमच सिटी की ओर किया विहार....
November 28, 2023 06:06 PM

बेमौसम हुई मावठे की जोरदार बारिश से रबि की सीजन मे बोई जाने वाली ओषधिय फसलो को हुआ भारी नुकसान, गेहूं,चना, सरसों आदि फसलो को फायदा तो अफिम की फसल को भी हुआ आंशिक नुकसान, श्रीपुरा ओर घाटी क्षेत्र में अन्नदाता किसानो के माथे पर आई चिंता की लकीरे, पढ़े सत्यनारायण सुथार की खबर.....
November 28, 2023 06:04 PM

नौसेना में फायर फाइटर की ट्रेनिंग ले रही अग्निवीर युवती ने की आत्महत्या.....
November 28, 2023 05:15 PM

रंगीलों ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों ने कलाकारों के हुनर को खूब सराहा.....
November 28, 2023 05:09 PM

एमपी में काउंटिंग से पहले कलेक्टर ने निकाले पोस्टल वोट, EC ने शिकायत पर पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी को निलंबित किया......
November 28, 2023 05:01 PM

सीएम शिवराज ने जताया भरोसा, लाड़ली बहना योजना के दम पर फिर से बनेगी बीजेपी सरकार......
November 28, 2023 04:58 PM

जहां सीसीटीवी कैमरे वहीं बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र.......
November 28, 2023 04:54 PM

कलेक्टर श्री जैन ने किया मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण....
November 28, 2023 03:20 PM

वनविभाग रतनगढ़ की टीम को मिली बडी सफलता, रतनगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम डाबडा कला मे वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने के लिए अवैध रुप से चलाई जा रही 1 जेसीबी मशीन को जप्त कर 2 आरोपियों को भी किया मौके से गिरफ्तार, पढ़े अनिल सोडानी की खबर....
November 28, 2023 01:13 PM

पक्षी निवास टावर निर्माण का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कल, पढ़े दशरथ माली की खबर.....
November 28, 2023 01:12 PM

जरूरतमंद लोगों में भोजन पैकेट वितरित किए, पढ़े सुरेश नायक की खबर....
November 28, 2023 09:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 28, 2023 07:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 28, 2023 07:56 AM

श्री चन्द्रभागा मेला 2023 के तहत पर्यटकों को कराया जिले के प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण बौद्ध गुफाओं को पर्यटकों ने बताया अद्भुत खजाना...
November 27, 2023 09:32 PM

श्री चंद्रभागा मेले के तहत् साईकिल रैली का हुआ आयोजन....
November 27, 2023 09:31 PM
