संस्कारी गुणों के बिना सुंदरता व्यर्थ होती है - सुप्रभ सागर जी महाराज, दिगम्बर जैन समाज में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित.....
Updated : August 01, 2024 05:19 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। प्रतिदिन माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए। अच्छे गुणों के संस्कार व्यक्ति को महानता की ओर अग्रसर करते हैं और महान व्यक्ति ही विनम्र और निर्मल मन वाला बनता है। निर्मल मन वाला व्यक्ति ही भगवान बन सकता है। नैतिक संस्कारों के गुणों के बिना सुंदरता व्यर्थ होती है। व्यक्ति की पहचान उसके संस्कारों और उसके अच्छे गुणों से होती है सुंदरता से नहीं।यह बात सुप्रभ सागर जी महाराज साहब ने कही।वे पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही नैतिक धार्मिक संस्कारों का ज्ञान सीखाना चाहिए तभी उनका जीवन संस्कार वान बन सकता है। आधुनिक युग में लोग उल्टा कर रहे हैं भौतिक संस्कारों के प्रति तो सावधान है और नैतिक संस्कारों के प्रति लापरवाह है हमें चिंतन करना होगा कि नैतिक संस्कारों के बिना हमारा जीवन सफल नहीं हो सकता है। तीर्थंकरो की तपस्या बहुत कठोर व शक्तिशाली होती है। हीरे का पत्थर सबसे कठोर होता है उस हीरे को भी तीर्थंकर अपने हाथ से बारीक टुकड़े कर सकते हैं। वे अपने शक्तिशाली बल का उपयोग सदैव प्राणियों की रक्षा और कल्याण के लिए ही उपयोग करते हैं। अमृतवाणी की बरसात होती है। बालक बचपन से ही अवधि ज्ञानी होते हैं। तपस्या के लिए यदि हमारा मन कच्चा है तो सब कुछ बिगड़ जाता है और यदि हमारा मन पक्का है तो कठिन से कठिन तपस्या भी सरलता के साथ पूरी हो सकती है। हमें धर्म और नीति के बिना सफलता नहीं मिलती है।
मुनि वैराग्य सागर जी मसा ने कहा कि इसमें संस्कारों का गुण होता है वह वास्तव में सुंदर होता है। फिल्म अभिनेताओं द्वारा लड़ाई झगड़ा हिंसा का प्रदर्शन किया जा रहा है ।इसे पाप कर्म बढ़ता है इसलिए इसे सदैव बचना चाहिए। सेवा का कर्तव्य ही धर्म होता है। यदि हम माता-पिता का आदर नहीं करते हैं तो हमारे जीवन में उन्नति कभी नहीं हो सकती है। एक दूसरे के प्रति सम्मान कम हो रहा है चिंतन का विषय है। व्यक्ति सुनता है और सहन करता है और झुकता है वही महान बनता है। महात्मा गांधी को विदेश में अंग्रेज पुलिस द्वारा लकड़ी के डंडे से पिटाई की गई लेकिन उन्होंने अपने चेहरे से मुस्कान को नहीं छोड़ा था। इसलिए विपरीत परिस्थिति में भी सदैव मुस्कराकर संघर्षों का सामना करना चाहिए तो जीवन में कठिनाइयां भी सरलता से दूर हो जाती है। क्रांतिकारियों ने अपने चेहरे की मुस्कान को कभी नहीं छोड़ा चाहे कितना ही अत्याचार क्यों नहीं बढ़ता गया। क्रोध आने पर मन को शांत रखे तो जीवन में विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता मिल सकती है।परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती 108 शांति सागर जी महामुनि राज के पदारोहण के शताब्दी वर्ष मे परम पूज्य मुनि 108 श्री वैराग्य सागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि 108 श्री सुप्रभ सागर जी महाराज जी का पावन सानिध्य मिला। उक्त जानकारी दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स, मिडिया प्रभारी अमन विनायका ने दी।
और खबरे
एक लाख कर्मचारियों के अब दो माह नहीं हो पाएंगे तबादले...
October 29, 2024 05:34 PM
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश सरकार लगातार चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है - डॉ.मोहन यादव, मुख्यमंत्री ने नीमच के मेडिकल कॉलेज में किया चिकित्सा छात्र-छात्राओं से संवाद
October 29, 2024 02:56 PM
प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अभियान चलाया जा रहा है - डा.मोहन यादव, नीमच की औषधीय फसलोंको पतंजली योगपीठ से जोड़ा जा रहा है - मुख्यमंत्री...
October 29, 2024 02:54 PM
धनतेरस पर दो श्रद्धालुओं ने भगवान सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का रथ एवं पालकी....
October 29, 2024 01:35 PM
गांधी सागर अभ्यारण्य बना चीतों का नया घर, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक नई पहल....
October 29, 2024 07:54 AM
प्रदेश के नगरीय निकायों में हरित क्षेत्र के विकास के लिये 390 योजनाओं को स्वीकृति, अमृत 2.0 में स्वीकृत योजनाओं पर खर्च होंगे 118 करोड़ रूपये.....
October 29, 2024 07:52 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
October 29, 2024 07:48 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
October 29, 2024 07:47 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 अक्टूबर को नीमच आएंगे...
October 28, 2024 05:15 PM
नपा कर्मचारी अशोक ऐरन 30 को होंगे सेवानिवृत्त....
October 28, 2024 05:03 PM
धनतेरस पर मंदसौर नीमच संसदीय क्षेत्र मनाएगा विकास उत्सव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव करेंगे लोकार्पण
October 28, 2024 05:01 PM
दो किलो अवैध अफीम के साथ नीमच जिले का नेपाल सिंह गिरफ्तार....
October 28, 2024 04:10 PM
जिले में 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सम्मेलन का आयोजन....
October 28, 2024 04:07 PM
विधायकगणों ने लिया मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा.....
October 28, 2024 03:53 PM
गौवंश तस्करी मे 19 साल से फरार अंतरर्राज्यीय 02 तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के मामले मे 08 साल से फरार एक तथा चोरी के मामले 01 साल से फरार एक आरोपी गिरफतार....
October 28, 2024 03:27 PM
कंजार्डा पुलिस को मिली सफलता, स्वीफ्ट कार से मादक पदार्थ डोडाचुरा 01 क्विंटल 390 ग्राम जप्त, आरोपी फरार.....
October 28, 2024 02:38 PM
प्रधानमंत्री श्री मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी चिकित्सा महाद्यिालयों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, दीपावली के पहले प्रदेश को मिल रही बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ.यादव, 29 अक्टूबर को मंदसौंर में मुख्य कार्यक्रम...
October 28, 2024 02:22 PM
11 दिवसीय रामलीला मंचन का श्री राम जी को अयोध्या का राजा बनाया गया और राजतिलक के साथ हुआ समापन, सरपंच श्रीमती मंजू जैन ने भगवान श्री राम जी को भेंट की तलवार....
October 28, 2024 01:02 PM
मंत्री सुश्री भूरिया ने जाबाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुई....
October 28, 2024 09:04 AM