FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.....

  Updated : August 01, 2024 07:20 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

  सामाजिक

नीमच :- सीआरपीएफ कैम्पस के ग्रुप केन्द्र का 57वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आकर्षक एवं मनमोहक तरीके से सजाये गये ऐतिहासिक त्रिगंजा पार्क में शहीद स्मारक पर ग्रुप केंद्र के डीआईजी श्री एस.एल.सी.खूप ने अधिकारियों व जवानों के साथ अमर वीर शहीदों को पुष्‍पचक्र अर्पित कर, भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक शस्त्र में बैंड धुन के साथ शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया, शहीदों को सलामी तथा ’’वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हों’’ के देशभक्ति से ओतप्रोत गीत का परम्परागत गायन किया गया। तत्पश्‍चात ग्रुप केंद्र के क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली तथा उपस्थित सभी अधिकारियों ने ‘सरदार पोस्ट‘ से लाई गई परम पावन माटी से भरे पवित्र कलश पर माल्यार्पण किया। डीआईजी ने बताया कि आज ही के दिन 1 अगस्त 1968 को सीआरपीएफ की जन्म स्थली नीमच में ग्रुप केंद्र की स्थापना की गई थी, जिसकी आज 57वीं वर्षगांठ मनाने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र में तैनात सभी अधिकारियों एवं जवानों तथा उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रुप केन्द्र, नीमच बल के सबसे पुराने ग्रुप केन्द्रों में से एक है और इस दिन कुछ अन्य ग्रुप केन्द्रों एवं संस्थानों की भी स्थापना की गई थी, उन्हें भी इस ग्रुप केन्द्र के सभी सदस्यों की ओर से ढ़ेरों शुभकामनाएं। इसके उपरांत श्री एस.एल.सी.खूप, डीआईजी की अध्‍यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्‍यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हमारे लिए बहुत सौभाग्‍य की बात है कि आज हम यहां ग्रुप केंद्र नीमच का स्‍थापना दिवस बना रहे हैं। नीमच न केवल सी.आर.पी.एफ. की जन्‍मस्‍थली है, अपितु यह सीआरपीएफ के क्रमिक विकास का साक्षी भी है। उन्होंने आगे बताया कि भारत सरकार द्वारा जिस उद्देश्‍य के लिए सीआरपीएफ को खड़ा किया था, उस पर यह बल एकदम खरा उतरा है। यह बल हर चुनौति से निपटने में सक्षम और पूरी तरह से तैयार है। सैनिक सम्मेलन के दौरान उन्होंने केरिपुबल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी महत्वपूर्ण एवं बहुउपयोगी जानकारी साझा करने के साथ-साथ ग्रुप केंद्र में किए जा रहे विभिन्‍न विकास के कार्यों के बारे में भी विस्‍तारपूर्वक बताया। इसके अतिरिक्‍त कैम्‍पस स्थित ‘हर्बल गार्डन’ में विभिन्‍न किस्‍म के औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया। इस पावन अवसर पर बल की परम्परा अनुसार रात्रिभोज में ग्रुप केंद्र के सभी मैस में बड़ाखाना का आयोजन किया गया। बताते चले कि ग्रुप केंद्र के स्थापना दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रम 11 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मेहता स्टेडियम में भव्य मेले का आयोजन, रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम सहित वॉलीबॉल, रस्सा-कस्‍सी, स्पून रेस, म्युजिकल चैयर, बेलन थ्रो, दौड़ की रोमांचक स्पर्धाओं के साथ तम्बोला, लॉटरी आदि गतिविधियां भी होंगी। इसके अतिरिक्त बल के शहीदों के उत्तराधिकारियों/परिजनों को भी सादर आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्‍त, 13 अगस्‍त को सायंकाल रंगारंग शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....

February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM