होली के कारण डेढ़ माह में खोला सांवलिया सेठ का भंडार, पहले चरण में साढ़े सात करोड़ की हुई गणना...
Updated : March 14, 2025 02:01 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
धार्मिक
चित्तौड़गढ़। पूरे देश में होली के त्योहार का उत्सव है। होलिका दहन के अगले दिन शुक्रवार को रंग बिरंगे गुलाल और कलर से होली खेली जाएगी। वहीं जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर भक्त भगवान के साथ होली खेलेंगे। इसके एक दिन पहले यानी गुरुवार को भगवान सांवलियाजी सेठ का भंडार खोला गया। पहले चरण की गणना में भंडार से 7 करोड़ 55 लाख रुपये चढ़ावा राशि की गणना हुई। वहीं शेष राशि की गणना आगामी दिनों में की जाएगी। होली का त्योहार होने के कारण इस बार डेढ़ माह में भंडार खोला गया है। जानकारी के अनुसार भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में भंडार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोला जाकर चढ़ावा राशि की गणना की जाती है। लेकिन होली एवं दीपावली के त्योहार पर डेढ़ माह का भंडार खोला जाता है। ऐसे में इस बार होली के त्योहार के कारण गुरुवार को ठाकुरजी का भंडार खोला गया। यहां मंदिर में सुबह 11.15 बजे राजभोग की आरती का समापन हुआ। इसके बाद भंडार खोल कर चढ़ावा राशि की गणना शुरू की गई।इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम के अलावा नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा प्रभारी भैरूगिरी, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल लाल डांगी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, ममतेश शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के कार्मिक मौजूद थे। यहां गुरुवार शाम तक चढ़ावा राशि की गणना की गई। पहले चरण में की गई गणना में 07 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। वहीं शेष बची राशि की गणना धुलंडी के त्योहार के बाद आगामी दिनों में की जाएगी। इसके अलावा भंडार से प्राप्त सोना एवं चांदी तथा भेंट कक्ष में प्राप्त राशि की गणना सहित सोना तथा चांदी का वजन भी बाद में होगा। इधर, सांवलियाजी के फूलडोल महोत्सव में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
और खबरे
नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस शनिवार को, केंद्र सरकार की लापरवाही ने लाखों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा - तरुण बाहेती....
May 15, 2026 01:51 PM
मण्डी सचिव ने किया सोशल मीडिया पर चल रही खबर का खंडन, नीमच मंडी में किसान की उपज हटाने की वायरल खबर तथ्यहीन, मंडी समिति द्वारा तत्काल कार्रवाई, किसानों को दी गई क्षतिपूर्ति, दोनों किसान संतुष्ट..
May 15, 2026 01:39 PM
खरीफ फसलों की बुवाई पूर्व किसानों को दी जाएगी नवीन तकनीकी जानकारी....
May 15, 2026 01:32 PM
खण्डेलवाल स्मृति विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर 19 मई को न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी विशेषज्ञ देंगे सेवाएं...
May 15, 2026 01:27 PM
कृषि महोत्सव के तहत उर्वरको को संतुलित उपयोग पर फसल सेमिनार का आयोजन...
May 15, 2026 01:23 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसादी में उमड़े हजारों भक्त...
May 15, 2026 01:20 PM
स्वच्छता में नंबर वन इंदौर में समय पर जल आपूर्ति नहीं, भीषण गर्मी में भी विद्युत कटौती, आप के बालचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र...
May 15, 2026 01:13 PM
नपा स्वीमिंग पूल पर 18 मई को होगी जिला तैराकी स्पर्धा, जिला तैराकी संघ की प्रतियोगिता से चयनित तैराक रीवा में होने वाली स्टेट तैराकी स्पर्धा में करेंगे सहभागिता...
May 15, 2026 01:12 PM
3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जावदा पुलिस की कार्रवाई...
May 15, 2026 12:56 PM
भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश व बेजुबान जीवों के लिए की पानी की विशेष व्यवस्था....
May 15, 2026 12:48 PM
भोजशाला फैसले को लेकर सैलाना में हाई अलर्ट, मस्जिद चौराहा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद...
May 15, 2026 12:45 PM
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावासों एवं अन्नपूर्णा रसोईघरों का किया औचक निरीक्षण...
May 15, 2026 12:42 PM
अब सुविधाजनक स्थान पर संचालित हो रहा है उप पंजीयन कार्यालय, संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वाले नागरिकों को नहीं होगी असुविधा...
May 15, 2026 12:01 PM
एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी ने किया सिंगोली क्षेत्र की मैगजीन भण्डारण केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमों के पालन के दिए निर्देश...
May 15, 2026 12:00 PM
महिला सुरक्षा के तहत प्रतापगढ़ पुलिस का डिकॉय ऑपरेशन, पीड़िता की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस की तुरंत कार्यवाही...
May 15, 2026 11:32 AM
रतलाम फोरलेन पर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम...
May 15, 2026 11:31 AM
अफीम डोडा चूरा तस्करी मामले में 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
May 15, 2026 10:51 AM
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए 15 जून तक आवेदन आमंत्रित, विकासखंड स्तर पर 10 हजार रूपये एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये का पुरस्कार , कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य व कृषि अभियांत्रिकी के कृषक कर सकेंगे आवेदन....
May 15, 2026 10:48 AM
बीसीए पाठ्यक्रम से छात्राओं को मिल रहे बेहतर करियर अवसर, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ा महाविद्यालय का गौरव....
May 15, 2026 10:28 AM