भादवामाता के आगामी नवरात्रि मेले में श्रृद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर एवं एसपी ने भादवामाता में नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जायजा....
Updated : March 13, 2025 11:29 AM
सुनील सोलंकी चौकड़ी
प्रशासनिक
नीमच :- मालवांचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र मालवा की वैष्णादेवी के नाम से सुप्रसिद्ध महामाया मां भादवामाता में चैत्र नवरात्रि पर 30 मार्च से वृहद मेला आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं एसपी श्री अंकित जायसवाल ने गुरूवार को भादवामाता के सम्पूर्ण मेला परिसर का निरीक्षण कर नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को बड़ी संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बेहतर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने गुरूवार को मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो और कोरीडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मंदिर के समीप परिसर में रखी हुई निर्माण सामग्री, मटेरियल हटवाकर, पर्याप्त साफ-सफाई करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नवरात्रि में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं के आने की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए श्रृद्धालुओं को सुगम प्रवेश एवं निकासी की पृथक-पृथक व्यवस्था, स्कूल के सामने टंकी के पास से कोरीडोर में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने अधिकारियों के साथ कोरीडोर का निरीक्षण कर श्रृद्धालुओं के प्रवेश व निकासी की व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चंद्रा ने नवरात्रि मेले में श्रृद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बेरिकेटिंग्स व्यवस्था, सम्पूर्ण मेला परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, समुचित पब्लिक साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था, श्रृद्धालुओं को शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था एवं समुचित साफ-सफाई एवं सेनिटेशन की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को दिए। एसडीएम ने अवगत कराया, कि नवरात्रि में भोजन की व्यवस्था, नवनिर्मित प्रसादालय से की जावेगी। दर्शन के लिए जाने वाले श्रृद्धालुओं के जूते, चम्पल व सामान रखने के लिए प्राथमिक शाला परिसर में व्यवस्था की जावेगी। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए, कि नवरात्रि में आने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या का आंकलन कर उनके दर्शन के लिए प्रवेश एवं दर्शन के उपरांत निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही आपात स्थिति में भी श्रृद्धालुओं की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने मेले में लगने वाली दुकानों का लेआउट तैयार कर स्थान आवंटित कर 25 मार्च तक दुकाने लगवाने की सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश भी ग्राम पंचायत को दिए। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने कहा, कि नवरात्रि मेले में भादवामाता में लगभग 300 पुलिस जवान, सुरक्षा के लिए सिक्यूरिटी गार्ड एवं चौकीदार तैनात किए जाएंगे। वाहन पार्किंग स्थल पर संबंधित ठेकेदार द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जाकर अपने पर्याप्त स्वयं सेवक तैनात किए जाएंगे। कलेक्टर एवं एसपी ने भादवामाता मंदिर में महामाया मां भादवामाता के दर्शन भी किए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया, एसडीएम श्री संजीव साहू , रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिह, तहसीलदार सुश्री कविता कडेला व अन्य अधिकारी, सरपंच श्रीमती मिठ्ठूबाई सुरावत, संस्थान प्रबंधक श्री अजय एरन भी उपस्थित थे।
और खबरे
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....
June 29, 2026 04:29 PM
जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...
June 29, 2026 04:25 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया, 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन होगा, परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति....
June 29, 2026 04:08 PM
विधायक दिलीपसिंह परिहार की मेहनत रंग लाई, मुख्यमंत्री ने भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ की शेष राशि को दी सहर्ष स्वीकृति....
June 29, 2026 04:05 PM
गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग व डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार….
June 29, 2026 02:43 PM
गोपाल लाल माली पर जानलेवा हमले के विरोध में माली समाज का कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन, पीड़ित परिवार पर दर्ज कथित झूठा मुकदमा हटाने की मांग, न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन की चेतावनी...
June 29, 2026 02:25 PM
चार डोडाचूरा तस्करों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास...
June 29, 2026 02:21 PM
खेत में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश, 233 गांजे के पौधे एवं 530 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
June 29, 2026 02:18 PM
ब्रह्म ज्ञान किसी विशेष वर्ग, जाति, अमीर, गरीब, अथवा छोटे-बड़े तक सीमित नहीं है...
June 29, 2026 02:09 PM
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, मुख्यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन...
June 29, 2026 02:05 PM
जीटो MPCG ज़ोन के अंतर्गत नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ, युवाओं ने ली शपथ, गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ समारोह, संगठन विस्तार के साथ युवा नेतृत्व को मिली नई दिशा, दिव्यांश चौपड़ा को सौंपा गया जीटो यूथ विंग के चेयरपर्सन का प्रभार...
June 29, 2026 02:02 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में, 1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, 30 इकाइयों का भूमिपूजन एवं 8 इकाइयों का लोकार्पण, 3201 रोजगार का सृजन...
June 29, 2026 01:55 PM
सीएम के आगमन पर युवा कांग्रेस का काला झंडा प्रदर्शन, कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका, हिंगोरिया रेलवे फाटक के पास रोके गए कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष मन्नू बन्ना सहित कई नेता गिरफ्तार....
June 29, 2026 01:52 PM
देश भक्ति गीतों से किया कैदियों का मनोरंजन , अपराध से घृणा करना चाहिए अपराधी से नहीं, अपराध मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक संदेश दिया...
June 29, 2026 01:30 PM
किसान खेत बचावो अभियान के तहत बड़ोलीघाटा में किसान गोष्ठी का आयोजन...
June 29, 2026 01:23 PM
महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....
June 29, 2026 09:55 AM
मानसरोवर झील प्रकरण, NGT में संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर परिवादी संस्था ने 3.24 वर्ग किमी कैचमेंट की अनदेखी पर जताई आपत्ति, संयुक्त समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग...
June 29, 2026 09:06 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 29, 2026 08:06 AM
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....
June 28, 2026 01:41 PM