होलिका दहन आज, पर ग्रहण और भद्रा काल का साया, रात्रि 10:40 बजे बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त...
Updated : March 12, 2025 05:08 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- स्थानीय गांव में अलग- अलग 7 से 8 स्थानों पर आज दिवस 13 मार्च 2025 गुरुवार को रात्रि 10:40 बजे से 11:20 बजे तक शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित शिवशंकर शर्मा ने बताया कि होली के भीतर की दुष्प्रवत्तियों को जलाने और प्रेम व सद्भावना को बढ़ाने का त्योहार है। गुरुवार को पूर्णिमा तिथि होने के साथ -साथ ग्रहण और भद्रा का साया भी रहेगा, इसलिए भद्रा काल के बाद होलीका का पूजन एवं दहन गुरुवार को रात्रि 10:40 बजे बाद करना शुभ रहेगा। होली के त्योहार का उल्लास होली के दहन के साथ प्रारंभ होता है। हमारे सनातनी हिन्दू समाज में होली पर्व मानव जाति के भीतर की दुष्प्रवत्तियों को जलाने और प्रेम व सद्भावना को बढ़ाने का सबसे बड़ा पर्व है। हम और आप , अपने मन और समाज में व्याप्त दुष्प्रवत्तियों को समाप्त कर नए सिरे से जीवन आरंभ करें। होली दहन से पूर्व इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा अर्चना करती है। होली का दहन के पूर्व पुलिस थाना जीरन व पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा पर चौकी प्रभारी श्री सिंघावत ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर सारी जानकारी ली गई। वहीं होलीका का दहन के आयोजकों से पुलिस सुरक्षा दृष्टि से सीधे संपर्क बनाए हुए हैं। चीताखेड़ा में बड़ी होली चौक, माली मौहल्ले में, बजरंग मंदिर के पास भटवाड़ा मौहल्ले में,नीम चौक, इंदिरा आवास कालोनी,राजीव कॉलोनी, रेगर मौहल्ला सहित आदि मौहल्लों में होलिका दहन किया जाएगा। रंगों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमय है। होली का रंग हमारे व्यक्तित्व और मनोदशा को भी प्रभावित करता है। व्यक्तित्व व रंगों को जानने का अच्छा मौका और त्योहार होली ही है। होली दहन से रंगों के त्योहार की शुरुआत होती है जो निरंतर रंग तेरस तक चलेगी।
और खबरे
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 57 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, 16 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण...
June 16, 2026 02:24 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराना लोकतंत्र की हत्या,बहुमत नहीं होने के डर से भाजपा ने रचा राजनैतिक षड्यंत्र-तरुण बाहेती, संविधान की मर्यादा तार-तार कर रही भाजपा, कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से देगी करारा जवाब-कांग्रेस की प्रेस वार्ता...
June 16, 2026 02:09 PM
जिले में 22 जून से 22 जुलाई तक विशेष राजस्व महाअभियान, राजस्व प्रकरणों के मौके पर निराकरण हेतु लगेंगे विशेष राजस्व शिविर, सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई के राजस्व संबंधी प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान कलेक्टर ने दिए मानसून पूर्व सीमांकन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश....
June 16, 2026 01:41 PM
सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करें - श्री चंद्रा, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 16, 2026 01:25 PM
धामनिया में जनकल्याण शिविर संपन्न, विधायक सखलेचा ने कहा- सरकार के 12 वर्ष जनकल्याण को समर्पित, विभिन्न योजनाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त…
June 16, 2026 01:23 PM
फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्वीकृत..
June 16, 2026 11:48 AM
सर्पदंश से पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
June 16, 2026 11:44 AM
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित...
June 16, 2026 11:42 AM
चीताखेड़ा में कथा पंडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव, मुर्ख और शंख दूसरों के फूंकने से ही बजते हैं - पं. कुलदीप शर्मा...
June 16, 2026 11:36 AM
जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश, कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
June 16, 2026 11:33 AM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा , नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा, परीक्षार्थी समय पर पहुंचे केंद्र - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...
June 16, 2026 11:31 AM
बाइक चोरी का खुलासा, एक आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद..
June 16, 2026 11:24 AM
350 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, चन्देरिया पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 16, 2026 11:22 AM
बाल मेले के रंग में सजा समर कैंप का समापन, बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मकता से जीता सभी का दिल....
June 16, 2026 11:19 AM
सीईआईआर पोर्टल की मदद से माणकचौक पुलिस का सराहनीय कार्य, 1.50 लाख रुपये के 11 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए....
June 16, 2026 11:17 AM
रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन का उदयपुर में सम्मान,भीलवाड़ा के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को सम्मानित किया...
June 16, 2026 11:15 AM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा - नरेंद्र देव नागदा महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति...
June 16, 2026 11:13 AM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ , पिपलोन से आयेगा मायरा कल...
June 16, 2026 11:11 AM
महाराणा प्रताप का 487वां जन्मोत्सव पर वाहन रैली एवं ऐतिहासिक चल समारोह होंगे आयोजित....
June 16, 2026 10:49 AM