संपत्ति होते हुए भी जो पुत्र मां -बाप, गुरुदेव की सेवा नहीं कर सकता, ऐसे को परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती- पं.निरंजन शर्मा, कराड़िया महाराज में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, कल होगी पूर्णाहुति..
Updated : January 11, 2025 06:26 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेडा :- जो पुत्र संपत्ति से संपन्न होते हुए भी अगर अपने माता-पिता, बहन और गुरु की सेवा नहीं कर सकता है ऐसे दुराचारी बेटे, भाई और शिष्य को कभी भी परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती है। बेटे को माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। अगर तुम सेवा करोगे तो तुम्हारा बेटा भी यह देखकर तुम्हारी भी सेवा करेगा। रावण और कंस ने पुरुषार्थ से नहीं ,अभिमान के वशीभूत होकर सत्ता हथियाई तो आखिर अंत बुरा ही हुआ ,अपने कुल का भी सर्व नाश ही हुआ। सदा -सदा का प्रेम केवल परमात्मा का प्रेम हैं,जो कि दिव्य और आध्यात्मिक प्रेम हैं।लोभ जहां व्यक्ति और समाज के लिए नकारात्मक होता है वहीं प्रेम सकारात्मक माना जाता हैं। उक्त अमृत वाणी कथा मर्मज्ञ पं. निरंजन शर्मा ने कराड़िया महाराज गांव के स्थित खाखरदेव मंदिर परिसर में भगवान सिंह राणावत परिवार के सहयोग से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक महोत्सव के दौरान 6 टें दिन शनिवार को मौजूद श्रौताओ को अपने मुखारविंद से प्रवाहित करते हुए कही।कहा कि अभिमानी व्यक्ति को सही दिखना और सही सुनना बंद हो जाता हैं।गोपियों को भी अभिमान हो गया था उनके अभिमान को तोडऩे और राधा के मान को रखने के लिए श्रीकृष्ण कुछ पल के लिए अदृश्य हो गए थे।जब-जब भी धरती पर पाप बडे है तब-तब धरती पर संत ही आगे आए हैं। त्रेतायुग में रावण का पाप बडा तो विश्वामित्र और द्वापर युग में कंस का पाप बडा तो व्यास जी आगे आए।श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को कल्याण की प्राप्ति होती है एवं व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार के कष्ट नहीं आते हैं। पं. निरंजन शर्मा ने श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का रसा स्वादन करवाते हुए कहा कि जहां प्रेम होता है वहां कृष्ण होते हैं कृष्ण ने कुब्जा की कूबड निकालकर सुन्दर नारी बनाया। नहाने से तन की ,भगवान की भक्ति करने से मन की और दान करने से धन की शुध्दि होती हैं।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान अक्रूर, नंदराय,राधा,कुब्जा,कालिया वन,बलराम,जरासंध,राजा रुकमणी,शिशुपाल, कंस वध,मुचुकुन्द,उध्दव ज्ञान, आदि धार्मिक प्रसंगों के महत्व को विस्तार से प्रतिपादित किया। धार्मिक प्रवृत्ति का संगठन नर सेवा नारायण सेवा द्वारा अपनी ओर से व्यासपीठ पर पोथी पूजन कर पंडित निरंजन शर्मा का सभी सदस्यों ने शाल श्रीफल भेंट कर भगवान श्री राम लला की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया और आरती के पश्चात् नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरण करवाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, पत्रकार लाला भाई भट्ट ने व्यासपीठ पर पोथी पूजन कर पंडित निरंजन शर्मा को माला पहनाकर सम्मानित कर आर्शीवाद लिया और कथा श्रवण की। इस मौके पर श्री बाहेती ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति दिनों दिन हावी होती जा रही है युवा पीढ़ी हमारी भारतीय संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। गांव गांव में संस्कार पाठ शाला प्रारंभ करनी चाहिए।
कल होगी कथा की पूर्णाहुति - श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा साप्ताहिक कथा महोत्सव के आज अंतिम दिवस 12 जनवरी 2025 रविवार को सुदामा चरित्र,उध्दवज्ञान,राजा परीक्षित मोक्ष,प्रंसग का वृत्तांत प्रतिपादित पर कथा प्रवचन पं. निरंजन शर्मा के मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित की जाएगी। हवन पूजन एवं महाआरती के पश्चात महाप्रसाद वितरण के साथ साप्ताहिक ज्ञान गंगा कथा का विश्राम होगा।आयोजक राणावत परिवार सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर लाभ उठावें।
और खबरे
नन्हें चीतों की किलकारियों से फिर गूँजा कूनो, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है, मुख्यमंत्री ने कूनो प्रोजेक्ट से जुड़े स्टॉफ को दी बधाई…..
February 05, 2025 09:00 AM
कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त.….
February 05, 2025 08:59 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 05, 2025 08:45 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 05, 2025 08:44 AM
ग्राम मोड़ी में धूमधाम से मनाया गया देवनारायण जन्मोत्सव , निकला चल समारोह....
February 04, 2025 09:04 PM
दौलतगढ़ (आसींद) तहसील में सत्यव्रत रावत चुंडा जयंती बुधवार को, बाण माता के रात्रि जागरण मंगलवार को....
February 04, 2025 07:40 PM
बाड़ी को पराजित कर पीपलिया राव जी टीम ए ने फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया, कबड्डी मैच के रोमांचक मुकाबलों में किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन, रेगर समाज की पांच दिवसीय इंटर स्टेट क्रिकेट,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न....
February 04, 2025 07:25 PM
बंगला बगीचा व्यवस्थापन की फाइलें कलेक्टर कार्यालय मे अटकी,जनता परेशान, पार्षद पोरवाल व दीवान ने जनसुनवाई में दिया आवेदन....
February 04, 2025 06:11 PM
निरोग्यम नीमच अभियान में डोर-टू-डोर सर्वे से कोई छूटे नही, शतप्रतिशत सेचुरेशन सुनश्चित हो - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश....
February 04, 2025 06:08 PM
ढाबा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का ओलंपियाड परीक्षा में राज्य स्तर हेतु चयन....
February 04, 2025 05:55 PM
आत्मा की जागृति के बिना सच्चा शाश्वत सुख नहीं मिलता है - प्रशांतमन प्रियंकरा श्री जी, अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित....
February 04, 2025 04:39 PM
संत रविदास जयंती महोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 16को भादवा माता में मनाया जाएगा, मेघवाल समाज की बैठक भादवा माता में संपन्न.....
February 04, 2025 04:37 PM
चीताखेड़ा में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव, निकला चल समारोह,हुआ हवन-पूजन....
February 04, 2025 04:24 PM
आचार्य श्री का 87 वा अवतरण महोत्सव बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया, न्यायाधीश कुलदीप जी जैन आचार्य श्री के दर्शनार्थ पधारे...
February 04, 2025 04:18 PM
पी.एम.आवास योजना के तहत सर्वे कर शेष पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में जोड़े, कलेक्टर ने की जनसुनवाई- 91 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 04, 2025 03:37 PM
निरोग्यम नीमच स्वास्थ्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण अभियान है - श्री परिहार, निरोग्यम नीमच अभियान नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा की अभिनव पहल है - श्री चौहान, विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्यक्ष श्री चौहान ने नीमच में किया निरोग्यम नीमच अभियान का शुभारंभ......
February 04, 2025 03:35 PM
नीमच-झालावाड मार्ग फोरलेन प्राक्कलन प्रस्ताव भेजने के निर्देश, विधायक दिलीपसिंह परिहार ने संभागीय समीक्षा बैठक में उठाए विकास कार्यों के मुद्दे....
February 04, 2025 03:27 PM
MP शिक्षक भर्ती में EWS को Age और Qualification में छूट नहीं....
February 04, 2025 11:49 AM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय शालाओं के प्रतिभाशाली 7,900 बच्चों को प्रदान करेंगे ई-स्कूटी, भोपाल में 5 फरवरी को होगा कार्यक्रम....
February 04, 2025 09:05 AM