FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुण्य कर्मों का फल सदैव अच्छा होता हैं - रामानंद पुरी महाराज, पंचमुखी बालाजी मंदिर काना खेडा श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाहित...

  Updated : January 12, 2025 05:28 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- गीता में कहा गया है कि व्यक्ति अपने पुण्य परमार्थ का कर्म करता रहे और फल की इच्छा नहीं करें फल ईश्वर पर छोड़ दें।क्योंकि यदि हमने अच्छा कर्म किया है तो उसका फल हमें अवश्य अच्छा ही मिलेगा। परमात्मा अच्छे कर्मों का फल शीघ्र देता है वह अपने पास नहीं रखता है। विश्वास नहीं हो तो हम अच्छे कर्म करके परिणाम देखें तो हमें स्वत: ही समझ आएगा कि अच्छे कर्मों का फल सदैव अच्छा ही मिलता है।गीता ज्ञान व्यक्ति को सत्य की राह के साथ चलकर पवित्र कर्म करने की प्रेरणा देता है ।गीता ज्ञान को जीवन में आत्मसात करें तो मनुष्य के जीवन का कल्याण हो सकता है।यह बात रामानंद पुरी जी महाराज ने कही। वे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर समिति काना खेड़ा के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की धर्म सभा में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि समझदार लोग यश अपयश की चिंता नहीं करते हैं अच्छे मार्ग पर सदैव आगे बढ़ते रहते हैं। गोवर्धन पूजा का अर्थ होता है की प्रकृति की रक्षा करना यदि हमें पुण्य कर्म करना है तो हम पांच पेड़ लगाए और उन पेड़ों को संतान की तरह पालन पोषण करें धरती स्वर्ग बन सकती है। तपस्वी प्रतिभाशाली चरित्रवान का सम्मान करना चाहिए ।ऊंच नीच का भेदभाव नहीं करना चाहिए तभी देश का विकास हो सकता है।सुनीति को अपनाएं तो ध्रुव जैसा बालक अवश्य जन्म लेगा जो भगवान की गोद प्राप्त करा देगा।मानस पूजा मन से होती है। आत्मा और मन निर्मल हो तभी परमात्मा के दर्शन होते हैं। कण कण में भगवान होता है। प्रकृति पशु पक्षी धरती पेड़ पौधे सभी प्राणियों में भगवान का स्वरूप होता है ।जीव दया कर प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए। मन पवित्र करे घर स्वर्ग बन सकता है।बेटा बेटी को पढ़ाना चाहिए लेकिन पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा के संस्कार के सिखाना चाहिए।तभी वे अपने जीवन को सफल बना सकें। सुनीति पर चले तो ध्रुव जैसा बालक अवश्य जन्म लेगा जो भगवान को प्राप्त करा देगा।भागवत कथा में महाराज श्री ने शिव यज्ञ, दक्ष प्रजापति, संवाद मीरा, राधा कृष्ण ,कबीर तुलसी, प्रियव्रत उत्तानपाद सुनीति, तुलसीदास के प्रसंग, सुरुचि आदि धार्मिक प्रसंग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।आरती में जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज मेनारिया उज्जैन, बाबूलाल नागदा, राधेश्याम मेनारिया,सहित अनेक लोग उपस्थित थे। श्रीमद् भागवत कथा में सभी महिलाएं लाल परिधानों में सहभागी बनी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया
गिरिराज पर्वत प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विहल हुए - भागवत कथा के मध्य जब महाराज श्री ने इंद्रदेव की पूजा को छोड़कर गिरिराज पर्वत की पूजा करने का प्रसंग सुनाया तो भक्ति पांडाल में गिरिराज तेरी शरण में क्या कहना ...भजन पर भक्ति कर श्रद्धालु भक्त झुम उठे और भाव विहल हो गए ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 08, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 08, 2025 09:02 AM

आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, मिड-डे मील की बहनो ने किया प्रदर्शन जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन....

February 07, 2025 06:05 PM

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM