40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही….
Updated : May 10, 2026 12:05 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त हुण्डई आई-20 कार को भी जब्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन मे डीएसपी बेगूं अजंलि सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा मय जाप्ता कानि. ललितसिह ,धमेन्द्र, रमेश, बालकिशन मनोहर व चालक रतनसिह की टीम गठित की गई। टीम के द्वारा रविवार को एनएच 27 चित्तौड़गढ से कोटा जाने वाली रोड़ से गौरला गांव मे जाने वाली रोड़ से करीब 50 मीटर पहले पहुच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। दौराने नाकाबन्दी हुण्डई कार आयी। जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिन्होने नाकाबन्दी तोड़कर गाड़ी भगाने लगे जिस पर पुलिस जाप्ता के द्वारा स्टॉप स्टीक डालकर कार को पंचर किया जाकर बमुश्किल से कार को रोक कर कार चालक को घेरा देकर पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दिलखुश पिता बिरदाराम जाति मेघवाल उम्र 23 साल निवासी चौडा थाना कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण का होना बताया। दिलखुश के कब्जे मे मिली हुण्डई आई-20 कार से 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर कार चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का नीमच आगमन, सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत, कोर कमेटी की बैठक में हुईं शामिल, अधिकारियों ने की अगवानी...
May 10, 2026 12:36 PM
पुलिस थाना गरोठ द्वारा सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...
May 10, 2026 12:33 PM
बेजुबानों की जान बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन विगत 7 वर्षों से बांट रही सकोरे, संस्था ने रामपुरा नगर में आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए सकोरे....
May 10, 2026 12:30 PM
40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही….
May 10, 2026 12:05 PM
केंद्रीय महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान आसावरा माताजी जिला चित्तौड़गढ़ की टीम मालवा मे पहुंची, आवरी माताजी मे निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए जुटाया चंदा, केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बीया के नेतृत्व में घर-घर जाकर किया संपर्क, समाजजनों ने स्वेच्छा से दिया अनुदान, प्रथम आगमन पर पंचों ने किया पुष्प माला से स्वागत.....
May 10, 2026 11:55 AM
माली सैनी कर्मचारी संस्था का बीएसटीसी मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न, शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान....
May 10, 2026 11:52 AM
अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान, जिले के 8 ईनामी बदमाश और 16 टॉप-टेन बदमाशों को गिरफ्तार किया, 5 हार्डकोर को चैक किया, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान....
May 10, 2026 11:49 AM
साइबर ठगी की राशि को अपने खाते में प्राप्त करना व राशि को विड्रो करने के उपयोग में लेने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने मे साइबर थाना पुलिस को मिली सफलता....
May 10, 2026 11:47 AM
सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु घायल, मंदसौर जिले में हादसा, घायल युवक उज्जैन और शाजापुर जिले के...
May 10, 2026 11:45 AM
यूसिमास नीमच के छात्रों ने जीता राज्य स्तरीय मुकाबला...
May 10, 2026 11:43 AM
मां हमारी पहली गुरु और सबसे सच्ची दोस्त होती है - माली मदर्स डे पर यूनेस्को ने किया मातृशक्ति का सम्मान
May 10, 2026 10:32 AM
सामाजिक समरसता का संदेश देगा आचार्य शांति सागर मार्ग, आचार्य शांति सागर महाराज सड़क मार्ग नामकरण लोकार्पण समारोह में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा...
May 10, 2026 10:12 AM
बालाजी धाम पर 12 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा जलवा उत्सव, महिलाओं का भव्य चल समारोह निकलेगा...
May 10, 2026 10:00 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंसी गोदाम से 290.440 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार....
May 10, 2026 09:56 AM
जावद में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत...
May 10, 2026 09:54 AM
लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण...
May 10, 2026 07:24 AM
जिले में लोक अदालत की 21 खंडपीठों के माध्यम से 274 न्यायालय में लंबित एवं 444 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ....
May 10, 2026 07:23 AM
सैलाना में सनसनी, कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त देख भागे चोर… ताले तोड़कर दानपात्र निकाला, खून के निशान छोड़ फरार...
May 10, 2026 07:17 AM
अंग्रेजी कैलेंडर तिथि अनुसार 9 मई को सिंगोली में हर्षोल्लास से मनी महाराणा प्रताप जयंती, ‘जय महाराणा’ के उद्घोष से गूंजा नगर, युवाओं ने ली राष्ट्रभक्ति की शपथ....
May 10, 2026 03:12 AM