FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आप अपनी चिकित्सा पद्धति पर गर्व करें ,और उसी अनुसार चिकित्सा करें, धन्वन्तरी पीठम निपनिया के गुरु सानिध्य प्रशिक्षण में डॉ. आशीष जोशी ने कहा....

  Updated : May 10, 2026 01:33 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

धन्वन्तरी पीठम निपानिया में चल रहे गुरु सानिध्य प्रशिक्षण शिवर में देश भर से 25 से अधिक वैद्य महामंडलेश्वर और ख्यात नाडी वैद्य श्री सुरेशानंद जी शास्त्री के निर्देशन में आयुर्वेद उपचार और औषधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं | शिविर के दूसरे दिन नीमच के प्रतिष्ठित शल्य चिकित्सक और आरोग्य भारती के मालवा प्रांत के प्रथमोपचार प्रमुख डॉ .आशीष जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के जनक भगवान् धनवन्तरी के अवतरण से लेकर चरक और सुश्रुत संहिता की रचना का विस्तार पूर्वक परिचय दिया | आपने कहा कि देश में सभी चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत करके एक समन्वित चिकित्सा पद्धति विकसित करने पर कार्य चल रहा है | लेकिन आप लोगों का यह दायित्व है कि आप अपनी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर गर्व करें और उसी के अनुसार अपने रोगियों की चिकित्सा करें | यदि आप अपनी चिकित्सा पद्धति से संतुष्ट और प्रसन्न होंगे तभी आप अपने रोगियों से प्रसन्नतापूर्वक बात कर पायेंगे | आपने कहा कि जीवन में प्रसन्न रहना सबसे महत्वपूर्ण है | आप प्रसन्न रहकर ही बीमारियों से लड़कर स्वस्थ हो सकते हैं और यह बात आपको अपने रोगियों को समझानी चाहिए | डॉ जोशी ने कहा कि मैंने जबसे आयुर्वेद के बारे में पढ़ना और समझना प्रारम्भ किया है मुझे लगा कि मैं आज तक एक महत्वपूर्ण ज्ञान से वंचित रहा हूँ | मैं भगवान् से प्रार्थना करता हूँ कि यदि मुझे अगली बार मानव जन्म मिले तो मैं आयुर्वेद चिकित्सक बनना चाहूँगा | डॉ. जोशी ने कहा कि हम अपनी जीवन शैली ऐसी बनाए कि हम बीमार पड़े ही नही | यही हमें अपने रोगियों को समझाना चाहिए | हमारा रसोईघर और उसमें मिलने वाले मसाले सबसे बड़ा औषधि केंद्र है | यदि हमें स्वस्थ रहना है तो इन मसालों का संतुलित उपयोग करना ही चाहिए | अपने उदबोधन के बाद आपने उपस्थित वैद्यों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया | आपने वैद्यों को आरोग्य भारती से जुडकर उसकी गतिविधियों में सक्रीय भाग लेने की सलाह दी ताकि हम एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकें | कार्यक्रम के प्रारम्भ में ओमप्रकाश चौधरी ने डॉ . आशीष जोशी का परिचय उपस्थित वैद्यों से कराया | सभी वैद्यों ने अपना परिचय और अपने चिकित्सा क्षेत्र की जानकारी दी | इस अवसर पर में सुश्री सुधा महावर , कैलाश बाहेती , प्रो. आशीष सोनी ,नेपालसिंह आदि उपस्थित थे |

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

चाय की चुस्की के साथ वैचारिक क्रांति हर घर तक पहुंचेगी - श्रीमती मोदानी, जब माँ जागेगी तो 9 समस्याएं अपने आप भागेगी - श्रीमती सोडाणी, IMCC INDIA द्वारा मदर्स डे पर चर्चा चाय पर में हुआ मंथन, नौ समस्याएं एक समाधान – माँ का ज्ञान, माँ का प्यार और माँ का संस्कार...

May 10, 2026 02:44 PM

आप अपनी चिकित्सा पद्धति पर गर्व करें ,और उसी अनुसार चिकित्सा करें, धन्वन्तरी पीठम निपनिया के गुरु सानिध्य प्रशिक्षण में डॉ. आशीष जोशी ने कहा....

May 10, 2026 01:33 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का नीमच आगमन, सर्किट हाउस पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत, कोर कमेटी की बैठक में हुईं शामिल, अधिकारियों ने की अगवानी...

May 10, 2026 12:36 PM

पुलिस थाना गरोठ द्वारा सोशल मिडियो पर बन्दुक लहराने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

May 10, 2026 12:33 PM

बेजुबानों की जान बचाने के लिए संस्था बी.आर. फाउंडेशन विगत 7 वर्षों से बांट रही सकोरे, संस्था ने रामपुरा नगर में आम लोगों में निःशुल्क वितरित किए सकोरे....

May 10, 2026 12:30 PM

40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित कार जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही….

May 10, 2026 12:05 PM

केंद्रीय महापरिषद पूर्बिया कलाल समाज संस्थान आसावरा माताजी जिला चित्तौड़गढ़ की टीम मालवा मे पहुंची, आवरी माताजी मे निर्माणाधीन धर्मशाला के लिए जुटाया चंदा, केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बीया के नेतृत्व में घर-घर जाकर किया संपर्क, समाजजनों ने स्वेच्छा से दिया अनुदान, प्रथम आगमन पर पंचों ने किया पुष्प माला से स्वागत.....

May 10, 2026 11:55 AM

माली सैनी कर्मचारी संस्था का बीएसटीसी मार्गदर्शन शिविर सम्पन्न, शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान....

May 10, 2026 11:52 AM

अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान, जिले के 8 ईनामी बदमाश और 16 टॉप-टेन बदमाशों को गिरफ्तार किया, 5 हार्डकोर को चैक किया, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान....

May 10, 2026 11:49 AM

साइबर ठगी की राशि को अपने खाते में प्राप्त करना व राशि को विड्रो करने के उपयोग में लेने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्‌तार करने मे साइबर थाना पुलिस को मिली सफलता....

May 10, 2026 11:47 AM

सांवरिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु घायल, मंदसौर जिले में हादसा, घायल युवक उज्जैन और शाजापुर जिले के...

May 10, 2026 11:45 AM

यूसिमास नीमच के छात्रों ने जीता राज्य स्तरीय मुकाबला...

May 10, 2026 11:43 AM

मां हमारी पहली गुरु और सबसे सच्ची दोस्त होती है - माली मदर्स डे पर यूनेस्को ने किया मातृशक्ति का सम्मान

May 10, 2026 10:32 AM

सामाजिक समरसता का संदेश देगा आचार्य शांति सागर मार्ग, आचार्य शांति सागर महाराज सड़क मार्ग नामकरण लोकार्पण समारोह में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा...

May 10, 2026 10:12 AM

बालाजी धाम पर 12 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा जलवा उत्सव, महिलाओं का भव्य चल समारोह निकलेगा...

May 10, 2026 10:00 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंसी गोदाम से 290.440 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार....

May 10, 2026 09:56 AM

जावद में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत...

May 10, 2026 09:54 AM

लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण...

May 10, 2026 07:24 AM

जिले में लोक अदालत की 21 खंडपीठों के माध्यम से 274 न्यायालय में लंबित एवं 444 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ....

May 10, 2026 07:23 AM