FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण...

  Updated : May 10, 2026 07:24 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :-11 वर्ष पुराने आपराधिक प्रकरणों का राष्ट्रीय लोक अदालत में सौहार्दपूर्ण निराकरण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तहसील न्यायालय मानसा में व्यवहार न्यायाधीश श्री रौनक पाटीदार की खंडपीठ द्वारा लगभग 11 वर्ष पुराने दो शमनीय आपराधिक प्रकरणों का आपसी समझौते के माध्यम से सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। खंडपीठ में न्यायाधीश श्री रौनक पाटीदार एवं खंडपीठ सदस्य अधिवक्ता श्री राकेश गुर्जर ने वर्ष 2015 से लंबित भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323 एवं 506 के प्रकरण में दोनों पक्षों को समझाइश देकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में समझौता कराया था। उक्त प्रकरण में दो आरोपी थे, जिनका अपने पड़ोसी खेत के व्यक्तियों से सुखला निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के उपरांत पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी तथा न्यायालय में चालान प्रस्तुत होने के बाद से प्रकरण विगत 11 वर्षों से लंबित था। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों ने आपसी वैमनस्य समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरण का निराकरण किया, जिससे न केवल न्यायालयीन विवाद समाप्त हुआ बल्कि आपसी संबंधों में भी सुधार आया। उक्त प्रकरण के निराकरण में अधिवक्ता श्री रंजीत देवड़ा का भी विशेष योगदान रहा। इसी प्रकार वर्ष 2015 से लंबित मारपीट के एक अन्य प्रकरण में, उधार दिए गए रुपयों को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट के मामले में भी दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होने से पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ तथा सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा मिला।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सामाजिक समरसता का संदेश देगा आचार्य शांति सागर मार्ग, आचार्य शांति सागर महाराज सड़क मार्ग नामकरण लोकार्पण समारोह में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा...

May 10, 2026 10:12 AM

बालाजी धाम पर 12 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा जलवा उत्सव, महिलाओं का भव्य चल समारोह निकलेगा...

May 10, 2026 10:00 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंसी गोदाम से 290.440 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार....

May 10, 2026 09:56 AM

जावद में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत...

May 10, 2026 09:54 AM

लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण...

May 10, 2026 07:24 AM

जिले में लोक अदालत की 21 खंडपीठों के माध्यम से 274 न्यायालय में लंबित एवं 444 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ....

May 10, 2026 07:23 AM

सैलाना में सनसनी, कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त देख भागे चोर… ताले तोड़कर दानपात्र निकाला, खून के निशान छोड़ फरार...

May 10, 2026 07:17 AM

अंग्रेजी कैलेंडर तिथि अनुसार 9 मई को सिंगोली में हर्षोल्लास से मनी महाराणा प्रताप जयंती, ‘जय महाराणा’ के उद्घोष से गूंजा नगर, युवाओं ने ली राष्ट्रभक्ति की शपथ....

May 10, 2026 03:12 AM

मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ान...

May 10, 2026 02:42 AM

मदर्स डे विशेष: माँ केवल परिवार नहीं, टूटते हौसलों को भी संभालती है, डॉ. परिधि जैन ने साझा की अपनी माँ के संघर्ष, संस्कार और अदम्य साहस की प्रेरणादायी गाथा....

May 10, 2026 02:18 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 10, 2026 02:15 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 10, 2026 02:13 AM

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र समर्पण की अमर गाथा : विधायक दिलीपसिंह परिहार, नीमच में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विधायक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्याग और बलिदान को किया नमन...

May 09, 2026 05:26 PM

यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 चालान बनाकर वसूला 11 हजार रुपए समन शुल्क...

May 09, 2026 05:05 PM

गोठड़ा तालाब में पलटा ठेकेदारी का ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल...

May 09, 2026 04:10 PM

भक्ति और मर्यादा का अद्भुत मिलन, धूमधाम से संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह….

May 09, 2026 04:06 PM

महाराणा प्रताप जयंती भाजपा प्रताप मंडल ने प्रतिमा का किया जलाभिषेक, माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....

May 09, 2026 01:56 PM

प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग....

May 09, 2026 01:54 PM

सफेद हाथी साबित हो रहा धामनिया -चीताखेड़ा मार्ग, विधायक की अरुचि और कांग्रेस के खोखले वादों के बीच पिस रही जनता....

May 09, 2026 01:27 PM