सामाजिक समरसता का संदेश देगा आचार्य शांति सागर मार्ग, आचार्य शांति सागर महाराज सड़क मार्ग नामकरण लोकार्पण समारोह में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा...
Updated : May 10, 2026 10:12 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- महापुरुषों के उपदेशों से जीवन में पाप कर्म दूर होते हैं और पुण्य कर्म बढ़ते हैं। महापुरुषों के बताएं उपदेश से जीवन में संयम धैर्य तपस्या और धर्म का मार्ग प्रशस्त होता है और यही संस्कार हमें आत्म कल्याण के मार्ग की ओर अग्रसर करते हैं। आचार्य शांति सागर के नाम पर स्थापित यह सड़क हमें सामाजिक समरसता का संदेश देगी। जब भी आने वाली नई पीढ़ी इस मार्ग पर चलेगी और वह बोलेगी की शांति सागर मार्ग वहां है तब तब ऋषि मुनियों की त्याग तपस्या को याद किया जाएगा। महापुरुषों के बताएं उपदेशों को जीवन में आत्मसात किए बिना आत्म कल्याण का मार्ग नहीं मिलता है।यह बात सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहीं। वे दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा पुस्तक बाजार में दिगंबर जैन मंदिर के बाहर 40 विद्युत वितरण केंद्र के पीछे मुख्य सड़क का नाम आचार्य शांति सागर महाराज के नाम पर नामकरण एवं आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि आचार्य शांति सागर महाराज का जन्म दक्षिण कर्नाटक में हुआ था।उन्होंने अपने जीवन में 9938 उपवास किये, 35 वर्ष के दीक्षा आयु वर्ग में उन्होंने 27 वर्ष तो उपवास में बिता दिए थे। संघर्ष और कठिनाइयों को सहन किया और उत्तर भारत में कठिन समय में दिगंबर जैन संतों के विचरण सरल मार्ग के लिए लोगों को प्रेरणा प्रदान की थी । गुरु के बिना मार्गदर्शन नहीं मिलता है ।राजा महाराजा के भी कुलगुरु होते थे। वह उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करते थे। राजनीति में धर्म नीति का साथ हो तो सुदृढ़ प्रजातंत्र का विकास होता है धर्म में राजनीति हो तो धर्म का विनाश हो जाता है और राजनीति में धर्म हो तो देश की उन्नति होती है। भारत विश्व गुरु था, भारत विश्व गुरु है ,और भारत विश्व गुरु रहेगा। भारत देश ने ही पूरे विश्व को तकनीकी विज्ञान और ज्ञान का मार्ग बताया है पुष्पक विमान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। राजनेता धर्म नीति पर चलकर राजनीति के मार्ग पर अग्रसर हो तो भारत राष्ट्र उच्च शिखर पर पहुंच सकता है।मुनी वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि अहंकार के कारण विवाद और युद्ध होते हैं। हमने पहले भी कहा था कि ईरान इराक का युद्ध कुछ दिन तक चलेगा और अंत में स्वयं ही बंद हो जाएगा। युद्ध में अहंकार के कारण जनधन सम्पत्ति का नुकसान होता है उसके बाद व्यक्ति स्वत: शांत हो जाता है। मनुष्य स्वार्थ के कारण परिवार में बिखराव बढ़ रहा है व्यक्ति के पास धन मकान और रोटी तो है लेकिन मानसिक दुर्बलता के कारण पति-पत्नी में विवाद की स्थिति तलाक तक पहुंच रही है। परिवार बिखर रहा है चिंतन का विषय है। बांसवाड़ा में जैन मंदिर और मस्जिद दोनों पास पास है दोनों ही धर्म के लोग एक दूसरे को त्योहारों पर मार्ग प्रदान करते हैं और शांतिपूर्वक सामाजिक समरसता प्रस्तुत करते हैं। बगीचे में सभी प्रकार के फुल होते हैं तभी उद्यान सुंदर कहलाता है भारत में अनेक जाति के लोग रहते हैं फिर भी राष्ट्रीय स्तर पर भारत संगठित राष्ट्र है। देश में एक गंगा नदी ,एक पर्वत और सभी एक है। साधु संतों की सद्भावना से परिवार और देश की उन्नति होती है।पूरे विश्व के लोग ज्ञान और शांति के लिए भारत की ओर देखते हैं जब भी विश्व के किसी देश पर संकट आता है तो वह भारत देश की ओर आशा भरी निगाहों से देखते हैं। भारत ने ही संसार को जियो और जीने दो का और वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है। हर बीज से पौधा वृक्ष बनता है, हर आत्मा से परमात्मा बनता है। हम परमार्थ के कार्य करें तो देश का कल्याण हो सकता है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भारत देश का वैभव ऋषि मुनियों की कठोर तपस्या के कारण ही है। पूरे विश्व को ज्ञान का संस्कार तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय के गुरुओं ने प्रदान किया है। मानव कल्याण के लिए हमने जन्म लिया है ।मुनियों का जीवन साधना से भरा होता है ।सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ही भारत को सफलता के शिखर की ओर ले जाएगा। गुरुओं के आशीर्वाद से हम सभी दीन दुखियों की सेवा करते रहे। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहा कि यदि हम गुरुओं के उपदेश पर चलकर पुण्य कर्म के साथ धर्म की रक्षा करते हैं तो धर्म हमारी रक्षा करता है। आचार्य शांति सागर महाराज के नामकरण से आने वाली पीढ़ी महापुरुषों के त्याग तपस्या और संयम से प्रेरणा लेगी। इस अवसर पर बोहरा समाज के पूर्व पार्षद हुशामुद्दीन डेरकी ने मुनी वैराग्य सागर और सुप्रभ सागर जी महाराज की जय घोष लगाई और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज नीमच के तत्वाधान में108 मुनि श्री वैराग्य सागर जी महाराज,108 मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज की निश्रा में 10 मई रविवार को सुबह 9 बजे शांति धारा के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित आचार्य शांति सागर मार्ग की सड़क का लोकार्पण मौली बंधन खोल लाल पर्दा हटा कर अतिथियों एवं समाज जनों द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव चोपड़ा, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सेठी,पूर्व पार्षद विनीत पाटनी, पार्षद शारदा पाटनी, उपाध्यक्ष जयकुमार बज, सुरेश आज़ाद जैन, मनोज विनायका, विशाल विनायका, अजय कासलीवाल, विजय जैन लाडी, प्रदीप विनायका, आशीष विनायका चिंटू, अतुल जैन, परेश सालगिया, बंटी जितेंद्र जैन, नंदू सरार्फ , प्रमोद गोधा , परीक्षित टिंचू जैन, शशि विनायका आभा विनायका, अंकुश गोधा ,निर्मल जैन, भागचंद जैन, राजेंद्र सोनी ,संजय जैन ब्रदर्स, तुषार लालका, सुनील बांकलीवाल,विमल सरावगी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शशि विनायका और आभा विनायका ने संयुक्त रूप से आचार्य शांति सागर जी महाराज की चित्र के सम्मुख महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के संदेश तथा नवकार मंत्र के उच्चारण से किया । कार्यक्रम का संचालन विशाल विनायका ने किया। आभार दिगंबर जैन समाज नीमच के अध्यक्ष विजय विनायका ब्रोकर्स ने व्यक्त किया। बोहरा समाज की अनूठी पहल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, आचार्य शांति सागर जी महाराज के नामकरण सड़क लोकार्पण समारोह में बोहरा समाज के लोग पहुंचे और उन्होंने मुनि वैराग्य सागर जी और सुप्रभ सागर जी महाराज से हाथ जोड़कर गुरुओं की जय घोष लगाकर आशीर्वाद ग्रहण किया और सामाजिक सद्भावना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। जैन समाज जनों ने भी बोहरा समाज के लोगों का मोती माला जिन शासन का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।
और खबरे
सामाजिक समरसता का संदेश देगा आचार्य शांति सागर मार्ग, आचार्य शांति सागर महाराज सड़क मार्ग नामकरण लोकार्पण समारोह में मुनी सुप्रभ सागर जी महाराज ने कहा...
May 10, 2026 10:12 AM
बालाजी धाम पर 12 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा जलवा उत्सव, महिलाओं का भव्य चल समारोह निकलेगा...
May 10, 2026 10:00 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंसी गोदाम से 290.440 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, एक गिरफ्तार....
May 10, 2026 09:56 AM
जावद में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत...
May 10, 2026 09:54 AM
लोक अदालत में 11 वर्ष पुराने दो प्रकरणों का हुआ सौहार्दपूर्ण निराकरण...
May 10, 2026 07:24 AM
जिले में लोक अदालत की 21 खंडपीठों के माध्यम से 274 न्यायालय में लंबित एवं 444 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ....
May 10, 2026 07:23 AM
सैलाना में सनसनी, कालिका माता मंदिर में चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त देख भागे चोर… ताले तोड़कर दानपात्र निकाला, खून के निशान छोड़ फरार...
May 10, 2026 07:17 AM
अंग्रेजी कैलेंडर तिथि अनुसार 9 मई को सिंगोली में हर्षोल्लास से मनी महाराणा प्रताप जयंती, ‘जय महाराणा’ के उद्घोष से गूंजा नगर, युवाओं ने ली राष्ट्रभक्ति की शपथ....
May 10, 2026 03:12 AM
मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ान...
May 10, 2026 02:42 AM
मदर्स डे विशेष: माँ केवल परिवार नहीं, टूटते हौसलों को भी संभालती है, डॉ. परिधि जैन ने साझा की अपनी माँ के संघर्ष, संस्कार और अदम्य साहस की प्रेरणादायी गाथा....
May 10, 2026 02:18 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 10, 2026 02:15 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 10, 2026 02:13 AM
महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र समर्पण की अमर गाथा : विधायक दिलीपसिंह परिहार, नीमच में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, विधायक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्याग और बलिदान को किया नमन...
May 09, 2026 05:26 PM
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 चालान बनाकर वसूला 11 हजार रुपए समन शुल्क...
May 09, 2026 05:05 PM
गोठड़ा तालाब में पलटा ठेकेदारी का ट्रैक्टर, चालक गंभीर घायल...
May 09, 2026 04:10 PM
भक्ति और मर्यादा का अद्भुत मिलन, धूमधाम से संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह….
May 09, 2026 04:06 PM
महाराणा प्रताप जयंती भाजपा प्रताप मंडल ने प्रतिमा का किया जलाभिषेक, माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि को किया नमन....
May 09, 2026 01:56 PM
प्रतिभा सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित, 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग....
May 09, 2026 01:54 PM
सफेद हाथी साबित हो रहा धामनिया -चीताखेड़ा मार्ग, विधायक की अरुचि और कांग्रेस के खोखले वादों के बीच पिस रही जनता....
May 09, 2026 01:27 PM