FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मामला जावद में महात्मा गांधी मूर्ति स्मारक की दीवार ध्वस्त कर परिसर को क्षत विक्षत करने काकांग्रेसजनों में गहन आक्रोश, कलेक्टर से मिल सौंपा ज्ञापन, बोले नहीं करेंगे बर्दाश्त, दोषियों पर हो कार्यवाही, नगर परिषद जावद के जिम्मेदारों के कहने पर पीडब्ल्यूडी विभाग कर रहा अनैतिक कार्य....

  Updated : January 30, 2025 05:31 PM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  राजनीति

सिंगोली :- जावद में महात्मा गांधी मूर्ति स्मारक की दीवार ध्वस्त कर परिसर को क्षत विक्षत करने का मामले को जावद क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की धरोहर के साथ किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि व अनैतिक कार्य बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। किसी भी रूप में महात्मा गांधीजी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। आक्रोशित कांग्रेसजन गुरुवार 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर जावद में महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करने के बाद वे सभी नीमच कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां जावद में महात्मा गांधी मूर्ति स्मारक परिसर को सुरक्षित रखने हेतु क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पाटीदार व जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत कांठेड़ की प्रमुख उपस्थिति में कलेक्टर से मिलकर विस्तृत रूप से चर्चा की व उन्हें ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग भी की। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में लिखा गया कि जावद में बस स्टेण्ड पर करीब 45 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसके चारो और बाउण्ड्रीवाल (दीवार) बनी हुई है। नगर में पी.डब्लू.डी. विभाग स्मारक स्थल के दक्षिणी और सड़क का निर्माण कर रही है जिसका की कोई ओचित्य ही नहीं है। नगर परिषद जावद के कहने में आकर पी.डब्लू.डी. विभाग ने गांधी प्रतिमा स्मारक की दक्षिणी दीवाल ध्वस्त कर दी व पूरा परिसर क्षत विक्षत कर दिया इसकी कोई पूर्व अनुमति भी नही ली गई। गांधी चौराहे पर पहले से सड़क पूरी चौडी रही है। इसके विस्तार की कोई आवयश्कता नहीं है। किंतु जानबूझकर सड़क चौड़ीकरण करने की आड़ में गांधी स्मारक को नष्ट किया जा रहा है। तथा परिसर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस संबंध में कांग्रेस की ओर से पांच दिन पूर्व अनुविभागीय अधिकारी जावद को ज्ञापन भी दिया गया था। उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने मांग की है कि गांधी प्रतिमा स्मारक स्थन को पूर्ववत रखा जाये उसके परिसर को सड़क बनाने की आड़ में छोटा व नष्ट नहीं किया जाए। जो दीवार ध्वस्त की गई उसे पूर्ववत जहां थी वहीं बनाई जाय। गांधी स्मारक के सम्मान व महत्व को बरकरार रखा जाए। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जावद ओमप्रकाश राव, शौकीन पटेल, राजेश राठौर, शौकीन धाकड़, महेश चौधरी, महेश यादव, पंकज एरन, दिनेश पाटीदार, प्रहलाद टेलर, मानवेंद्र सिंह चुंडावत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान का जायजा लिया

February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर.…..

February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्‍टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....

February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्‍तीर्ण हो - कलेक्‍टर, कलेक्‍टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….

February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......

February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....

February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....

February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....

February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....

February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...

February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...

February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...

February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....

February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....

February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 06, 2025 09:26 AM