शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से होंगें गूंजायमान.....
Updated : February 22, 2025 01:47 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

धार्मिक
चीताखेड़ा :- 60 सालों बाद एक बार फिर ग्रह योग की विशिष्ट स्थिति में मकर के चंद्रमा की उपस्थिति में तीन ग्रहों की युति बनी है इस दुर्लभ संयोग में 26 फरवरी 2025 बुधवार को शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि ,सभी शिवालयों में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। शिवालयों में दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, भक्त बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। शिवालयों में इस दिन अल सुबह से रात भर ही बम- बम भोले.......,ओम नमः शिवाय.........., हर हर महादेव.......के जयघोष से गुंजायमान रहेंगे, इसी के साथ अभिषेक,हवन और भंडारे के आयोजन भी होंगे। अंचल में बुधवार को शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सभी शिव भक्त बिल्वपत्र, फुल ,पत्तियां, धतूरा, भांग, श्रीफल, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। पार्वती द्वारा महादेव शिव को पति के रूप में पाने के लिए की गई तपस्या का फल ही महाशिवरात्रि हैं। महादेव सभी गुणों के अधिनायक हैं ,जो भी व्यक्ति उनके पास सहायता के लिए जाता है शिवजी उसे तत्क्षण संतुष्ट करते हैं, उनके भक्तों में राम भी हैं और रावण भी। आदिवासी हो या नगरवासी, राजा- महाराजा, पुरंदर सबके हैं महादेव। अंचल के कराड़िया महाराज और रामनगर के बीच झील में 11-12 वीं शताब्दी का स्थित अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर समिति के वरिष्ठ विक्रम सिंह राणावत ने बताया है कि हर साल की तरह इस बार भी हवन पूजन एवं अभिषेक एवं भजन कीर्तन के साथ महादेव के दर्शन हेतु आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए शाम 3 बजे से विशाल भण्डारा किया जाएगा।चीताखेड़ा- दलपतपुरा के बीच सुरम्य वादियों में स्थित झील की गोद में विराजमान रामझर महादेव मंदिर पर भी अभिषेक, हवन, पूजन का आयोजन किया जाएगा।चीताखेड़ा माली मोहल्ले में स्थित शिव मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में स्थित सिद्धेश्वर महादेव, ब्राह्मण गली में स्थित नीलकंठ महादेव, बड़ी होली चौक में स्थित सिद्धेश्वर महादेव, पुराना पंचायत भवन के सामने स्थित श्री महाकाल मंदिर , पांवड़ा खूर्द के पास स्थित कछुआ महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस मौके पर अंचल के शिवालयों पर आकर्षक विद्युत सजावट की जा रही है।
और खबरे
मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे मैलकी मेवाड़, प्राचीन देवस्थान देवनारायण के किये दर्शन...
February 22, 2025 09:40 PM

वरुणदेव भगवान श्री झूलेलाल के 1075 वें जन्मोत्सव पर दस दिवसीय महापर्व, चेट्रीचंड्र महोत्सव का शंखनाद, श्री झूलेलाल की महाआरती के साथ कल से....
February 22, 2025 09:38 PM

समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सामाजिक संस्थाऐ एवं आमजन शासन को सहयोग करें - श्री चंद्रसिंह धार्वे....
February 22, 2025 09:35 PM

नगर पालिका की साधारण सभा में 45 करोड़ 31 लाख का वार्षिक बजट पारित, महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख स्वीकृत, गायरी बने मेला कमेटी अध्यक्ष....
February 22, 2025 09:33 PM

बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में तैनात 2500 जवान, चप्पे-चप्पे पर SPG की नजर....
February 22, 2025 09:10 PM

जाजू सागर बांध से पानी चोरी पर बड़ी कार्यवाही- 3 विद्युत मोटर व 200 मीटर से अधिक पाईप जप्त- एसडीएम व सीएमओ के नेतृत्व में पहूंचा राजस्व व नपा अमला.....
February 22, 2025 09:02 PM

आजीविका बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन पर दिया प्रशिक्षण....
February 22, 2025 08:58 PM

बंजारा और घुमंतु समुदाय काफी मेहनती है, दोनो समुदाय के लिए सागर लडाई लड रहा है इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं - दिग्विजय, मनासा आगमन पर पूर्व सीएम का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
February 22, 2025 08:56 PM

रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, सभी त्यौहार शांति वातावरण के साथ मनाएं की अपील....
February 22, 2025 08:53 PM

मजदूर कल्याण समिति मंदसौर ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकालकर मंदसौर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने की अपील की..
February 22, 2025 05:47 PM

संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान का शंखनाद कल....
February 22, 2025 05:07 PM

गाडगे महाराज की जयंती पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी कल....
February 22, 2025 05:06 PM

निष्काम कर्मयोगी थे बाबा संत गाडगे महाराज, संत गाडगे की जयंती विशेष.....
February 22, 2025 05:03 PM

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई तक करें, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख मिलेंगे, जिस पर 40% अनुदान मिलेगा...
February 22, 2025 04:30 PM

शासकीय हाइ स्कूल बघाना के नवीन भवन निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा - विधायक दिलीप सिंह परिहार.....
February 22, 2025 04:19 PM

नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों का राज्य के बाहर सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना....
February 22, 2025 04:03 PM

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता, रेवली देवली में हुई चोरी का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार.....
February 22, 2025 03:12 PM

शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से होंगें गूंजायमान.....
February 22, 2025 01:47 PM

यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई...
February 22, 2025 11:52 AM
