बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में तैनात 2500 जवान, चप्पे-चप्पे पर SPG की नजर....
Updated : February 22, 2025 09:10 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

प्रशासनिक
मप्र. 23 फरवरी रविवार का दिन बागेश्वर धाम के लिए खास और ऐतिहासिक होगा, क्योंकि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां कैंसर हॉस्पिटल की नींव रखेंगे, साथ ही बुंदेलखंड महोत्सव की शुरुआत करेंगे पीएम के स्वागत में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसके लिए वे दिन-रात खुद लगे हुए हैं पीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर जारी है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं बता दें कि 26 फरवरी को महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आगमन हो रहा है, जिसके चलते पूरा क्षेत्र हाई अलर्ट पर है।
12.30 पर पहुंचेंगे खजुराहो एयरपोर्ट - प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी मध्य प्रदेश के 2 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे हैं वे 23 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 12.55 पर बागेश्वर धाम हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे इसके बाद प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का विधि-विधान से शिलान्यास करेंगे वे करीब एक घंटे बागेश्वर धाम में रहेंगे, जिसके बाद 2.10 पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे भोपाल में पीएम मोदी 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में शामिल होंगे।
तैयारियों में जुटा पूरा प्रशासन - बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर जारी हैं ऐसे में प्रशासन भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री तक लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। यहां तक की मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। प्रशासन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है बता दें कि बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन भी होना है इस बार का आयोजन भव्य होने वाला है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगी।
पीएम मोदी के लिए बनाए गए 3 हेलीपेड - बागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर से करीब 3 किलीमीटर की दूरी पर पीएम मोदी के उतरने के लिए 3 हेलिपेड बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने सारा कमांड अपने हाथों में ले लिया है। सेना का हेलीकॉप्टर बागेश्वर धाम पर उतर चुका है और लगातार चारों तरफ निगरानी की जा रही है बागेश्वर धाम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात है और आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं बता दें कि पीएम मोदी का विशेष विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बागेश्वरधाम पहुंचेंगे।
पुलिस द्वारा किया गया रूट चार्ट जारी - आयोजन में अत्यधिक भीड़ की संभावना देखते हुए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है। पार्किंग स्थल एवं परिवर्तित मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बागेश्वर धाम में होने वाले विवाह व अन्य कार्यक्रम और वीवीआईपी आगमन के दौरान मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का अलग इंतजाम किया गया है। इसे लेकर पुलिस द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है बागेश्वर धाम में 2500 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात हैं और 100 से ज्यादा सीसीटीवी से अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम - बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हो चुके हैं। एसपीजी लगातार अपना रुट चेक कर रही है। पूरे क्षेत्र को एंटी ड्रोन जोन घोषित किया गया है वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट नो फ्लाइंग जोन रहेगा ये सभी इंतजाम पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
बागेश्वर धाम पर जाने का रुट चार्ट - 1. बागेश्वर धाम में आने वाली समस्त बसें और भारी वाहन पहाड़िया मैदान पार्किंग क्रमांक 4 में पार्क कराए जाएंगे वैकल्पिक बस पार्किंग फोरलेन किनारे ग्राम गढ़ा तिगैला के पास पार्किंग क्रमांक 7 और ग्राम गंज के पास पार्किंग क्रमांक 8 में रहेगी। समस्त 4 पहिया वाहन काव्या गेस्ट हाउस मेन पार्किंग क्रमांक 2 में पार्क कराई जाएगी वैकल्पिक पार्किंग गंज कदोहा रोड पार्किंग क्रमांक 5, हंस होटल के पास पार्किंग क्रमांक 6 में रहेगी. समस्त ऑटो और बाइकें बाइपास तिराहा पार्किंग क्रमांक 3 में पार्क कराई जाएंगी। राजनगर रेलवे क्रॉसिंग से कोड़ा ग्राम आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे बागेश्वर धाम से वापस लौटने वाले 4 पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, मोटरसाइकिल, पहाड़िया मैदान डायवर्जन पॉइंट से ग्राम कदोहा से होते हुए गंज की ओर जाएंगे, वहां से फ्लाईओवर से हाईवे पर निकलेंगे।
आयोजन स्थल पर 2500 से ज्यादा जवान तैनात - छतरपुर सीएसपी अमन मिश्रा ने बताया, 2500 से 3000 पुलिस के जवान सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर तैनात किए गए है जिनके खाने-पीने रुकने की व्यवस्था भी की गई है आयोजन को लेकर तैयारी लगातार चल रही है।
और खबरे
मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे मैलकी मेवाड़, प्राचीन देवस्थान देवनारायण के किये दर्शन...
February 22, 2025 09:40 PM

वरुणदेव भगवान श्री झूलेलाल के 1075 वें जन्मोत्सव पर दस दिवसीय महापर्व, चेट्रीचंड्र महोत्सव का शंखनाद, श्री झूलेलाल की महाआरती के साथ कल से....
February 22, 2025 09:38 PM

समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सामाजिक संस्थाऐ एवं आमजन शासन को सहयोग करें - श्री चंद्रसिंह धार्वे....
February 22, 2025 09:35 PM

नगर पालिका की साधारण सभा में 45 करोड़ 31 लाख का वार्षिक बजट पारित, महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख स्वीकृत, गायरी बने मेला कमेटी अध्यक्ष....
February 22, 2025 09:33 PM

बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में तैनात 2500 जवान, चप्पे-चप्पे पर SPG की नजर....
February 22, 2025 09:10 PM

जाजू सागर बांध से पानी चोरी पर बड़ी कार्यवाही- 3 विद्युत मोटर व 200 मीटर से अधिक पाईप जप्त- एसडीएम व सीएमओ के नेतृत्व में पहूंचा राजस्व व नपा अमला.....
February 22, 2025 09:02 PM

आजीविका बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन पर दिया प्रशिक्षण....
February 22, 2025 08:58 PM

बंजारा और घुमंतु समुदाय काफी मेहनती है, दोनो समुदाय के लिए सागर लडाई लड रहा है इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं - दिग्विजय, मनासा आगमन पर पूर्व सीएम का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
February 22, 2025 08:56 PM

रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, सभी त्यौहार शांति वातावरण के साथ मनाएं की अपील....
February 22, 2025 08:53 PM

मजदूर कल्याण समिति मंदसौर ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकालकर मंदसौर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने की अपील की..
February 22, 2025 05:47 PM

संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान का शंखनाद कल....
February 22, 2025 05:07 PM

गाडगे महाराज की जयंती पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी कल....
February 22, 2025 05:06 PM

निष्काम कर्मयोगी थे बाबा संत गाडगे महाराज, संत गाडगे की जयंती विशेष.....
February 22, 2025 05:03 PM

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई तक करें, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख मिलेंगे, जिस पर 40% अनुदान मिलेगा...
February 22, 2025 04:30 PM

शासकीय हाइ स्कूल बघाना के नवीन भवन निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा - विधायक दिलीप सिंह परिहार.....
February 22, 2025 04:19 PM

नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों का राज्य के बाहर सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना....
February 22, 2025 04:03 PM

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता, रेवली देवली में हुई चोरी का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार.....
February 22, 2025 03:12 PM

शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से होंगें गूंजायमान.....
February 22, 2025 01:47 PM

यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई...
February 22, 2025 11:52 AM
