निष्काम कर्मयोगी थे बाबा संत गाडगे महाराज, संत गाडगे की जयंती विशेष.....
Updated : February 22, 2025 05:03 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

सामाजिक
नीमच :- समाज के निचले तबके को विकास की मुख्यधारा में लाने और समाज में सदियों से फैले रूढ़िवाद को दूर करने वालों में बाबा संत गाडगे का सर्वोपरि स्थान है। जब भी बाबा गाडगे किसी गांव में प्रवेश करते थे तो सबसे पहले रास्ते एवं आसपास की सफाई करते। बाबा के इस तरह के परोपकार से स्वत: ही समझा जा सकता है कि बाबा का व्यक्तित्व कितना महान था। बाबा ने अपना सारा जीवन एक सच्चे निष्काम कर्मयोगी के तौर पर व्यतीत किया।डेबुजी झिंगराजि जानोरकर साधारणतः संत गाडगे महाराज और गाडगे बाबा के नाम से जाने जाते थे। वे एक समाज सुधारक और घुमक्कड भिक्षुक थे जो महाराष्ट्र में सामाजिक विकास करने हेतु साप्ताहिक उत्सव का आयोजन करते थे।उन्होंने उस समय भारतीय ग्रामीण भागो का काफी सुधार किया और आज भी उनके कार्यो से कई राजनैतिक दल और सामाजिक संस्थान प्रेरणा ले रहे है। उनका वास्तविक नाम देवीदास डेबुजी था। महाराज का जन्म महाराष्ट्र के अमरावती जिले के अँजनगाँव सुरजी तालुका के शेड्गाओ ग्राम में एक धोबी परिवार में हुआ था। गाडगे महाराज एक घूमते फिरते सामाजिक शिक्षक थे। वे पैरो में फटी हुई चप्पल और सिर पर मिट्टी का कटोरा ढककर पैदल ही यात्रा किया करते थे। और यही उनकी पहचान थीजब वे किसी गाँव में प्रवेश करते थे तो गाडगे महाराज तुरंत ही गटर और रास्तो को साफ़ करने लगते। और काम खत्म होने के बाद वे खुद लोगो को गाँव के साफ़ होने की बधाई भी देते थे। गाँव के लोग उन्हें पैसे भी देते थे और बाबाजी उन पैसो का उपयोग सामाजिक विकास और समाज का शारीरिक विकास करने में लगाते। लोगो से मिले हुए पैसो से महाराज गाँवो में स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और जानवरो के निवास स्थान बनवाते थे। गाँवो की सफाई करने के बाद शाम में वे कीर्तन का आयोजन भी करते थे और अपने कीर्तनों के माध्यम से जन-जन तक लोकोपकार और समाज कल्याण का प्रसार करते थे। अपने कीर्तनों के समय वे लोगो को अन्धविश्वास की भावनाओ के विरुद्ध शिक्षित करते थे। अपने कीर्तनों में वे संत कबीर के दोहो का भी उपयोग करते थे। संत गाडगे महाराज लोगो को जानवरो पर अत्याचार करने से रोकते थे और वे समाज में चल रही जातिभेद और रंगभेद की भावना को नही मानते थे और लोगो के इसके खिलाफ वे जागरूक करते थे। और समाज में वे शराबबंदी करवाना चाहते थे। गाडगे महाराज लोगो को कठिन परिश्रम, साधारण जीवन और परोपकार की भावना का पाठ पढ़ाते थे और हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करने को कहते थे। उन्होंने अपनी पत्नी और अपने बच्चों को भी इसी राह पर चलने को कहा। महाराज कई बार आध्यात्मिक गुरु मैहर बाबा से भी मिल चुके थे। मैहर बाबा ने भी संत गाडगे महाराज को उनके पसंदीदा संतो में से एक बताया। महाराज ने भी मैहर बाबा को पंढरपुर में आमंत्रित किया और 6 नवंबर 1954 को हज़ारो लोगो ने एकसाथ मैहर बाबा और महाराज के दर्शन लिये। मुत्यु और महानता - उन्हें सम्मान देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 2000-01 में “संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान” की शुरुवात की। और जो ग्रामवासी अपने गाँवो को स्वच्छ रखते है उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारको में से वे एक है। वे एक ऐसे संत थे जो लोगो की समस्याओ को समझते थे और गरीबो और जरूरतमंदों के लिये काम करते थे। भारत सरकार ने भी उनके सम्मान में कई पुरस्कार जारी किये। इतना ही नही बल्कि अमरावती यूनिवर्सिटी का नाम भी उन्ही के नाम पर रखा गया है। संत गाडगे महाराज भारतीय इतिहास के एक महान संत थे। संत गाडगे बाबा सच्चे निष्काम कर्मयोगी थे। महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएँ, गौशालाएँ, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का उन्होंने निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख माँग-माँगकर बनावाया किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।
और खबरे
मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे मैलकी मेवाड़, प्राचीन देवस्थान देवनारायण के किये दर्शन...
February 22, 2025 09:40 PM

वरुणदेव भगवान श्री झूलेलाल के 1075 वें जन्मोत्सव पर दस दिवसीय महापर्व, चेट्रीचंड्र महोत्सव का शंखनाद, श्री झूलेलाल की महाआरती के साथ कल से....
February 22, 2025 09:38 PM

समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, सामाजिक संस्थाऐ एवं आमजन शासन को सहयोग करें - श्री चंद्रसिंह धार्वे....
February 22, 2025 09:35 PM

नगर पालिका की साधारण सभा में 45 करोड़ 31 लाख का वार्षिक बजट पारित, महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख स्वीकृत, गायरी बने मेला कमेटी अध्यक्ष....
February 22, 2025 09:33 PM

बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में तैनात 2500 जवान, चप्पे-चप्पे पर SPG की नजर....
February 22, 2025 09:10 PM

जाजू सागर बांध से पानी चोरी पर बड़ी कार्यवाही- 3 विद्युत मोटर व 200 मीटर से अधिक पाईप जप्त- एसडीएम व सीएमओ के नेतृत्व में पहूंचा राजस्व व नपा अमला.....
February 22, 2025 09:02 PM

आजीविका बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन पर दिया प्रशिक्षण....
February 22, 2025 08:58 PM

बंजारा और घुमंतु समुदाय काफी मेहनती है, दोनो समुदाय के लिए सागर लडाई लड रहा है इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं - दिग्विजय, मनासा आगमन पर पूर्व सीएम का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....
February 22, 2025 08:56 PM

रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, सभी त्यौहार शांति वातावरण के साथ मनाएं की अपील....
February 22, 2025 08:53 PM

मजदूर कल्याण समिति मंदसौर ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकालकर मंदसौर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने की अपील की..
February 22, 2025 05:47 PM

संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान का शंखनाद कल....
February 22, 2025 05:07 PM

गाडगे महाराज की जयंती पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी कल....
February 22, 2025 05:06 PM

निष्काम कर्मयोगी थे बाबा संत गाडगे महाराज, संत गाडगे की जयंती विशेष.....
February 22, 2025 05:03 PM

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई तक करें, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख मिलेंगे, जिस पर 40% अनुदान मिलेगा...
February 22, 2025 04:30 PM

शासकीय हाइ स्कूल बघाना के नवीन भवन निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा - विधायक दिलीप सिंह परिहार.....
February 22, 2025 04:19 PM

नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों का राज्य के बाहर सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना....
February 22, 2025 04:03 PM

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता, रेवली देवली में हुई चोरी का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार.....
February 22, 2025 03:12 PM

शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से होंगें गूंजायमान.....
February 22, 2025 01:47 PM

यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई...
February 22, 2025 11:52 AM
