नक्षत्र वाटिका पर श्री आदिनाथ परमात्मा की प्रतिमा एवं श्री शत्रुन्जय महातीर्थ पट्ट रायण पगले के साथ गुरूदेव आचार्य श्री नवरत्न सागरसूरिजी के चरण पादुका का अनावरण, सर्वधर्म दिवाकर परम पूज्य आचार्यदेव श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब का मिलेगा सानिध्य, दिनांक 27 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन...
Updated : April 24, 2025 03:43 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
आयोजन
नीमच/सिंगोली :- नीमच जिले के जावद से विधायक ओमप्रकाश सखलेचा अपने निजी कृर्षी फार्म हाउस नक्षत्र वाटिका पर दिनांक 27 अप्रैल को एक भव्य आयोजन आयोजित कर रहे हैं। जिसमे परम पूज्य गुरुदेव नवरत्न सागर जी महाराज साहब के परम प्रभावी शिष्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी महाराज साहब आदी ठाना 6 का सानिध्य प्राप्त होगा। मिली जानकारी के अनुसार सखलेचा परिवार अपने माता कमला देवी एवं पिता श्री विरेन्द्र कुमार सकलेचा पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में बहुत बड़ा धार्मिक आयोजन रख कर अपने नीजी कृर्षी फार्म नक्षत्र वाटिका पर श्री आदिनाथ परमात्मा की प्रतिमा एवं शत्रुन्जय महातीर्थ पट्ट रायण पगले के साथ ही आचार्य नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के चरण पादुका का विधिकारक अमित मेहता इन्दौर द्वारा मंत्रोच्चार के साथ अनावरण कार्यक्रम रखा है। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री नवरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब के परम प्रभावी शिष्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर जी महाराज साहब आदी ठाना 6 का विशेष सानिध्य रहेगा। इस अवसर पर भव्य धर्म सभा का आयोजन भी होगा जिसमें आप ओर हम यह जान सकेंगे की असल में धर्म क्या होता है? मानवता क्या होती है?जीवन का लक्ष्य क्या है? जीवन में कैसे आनंद के साथ जी सकते है ऐसी अनेक ज्ञान वर्धक बाते आपको पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से सुनने को मिलेगी। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर सभी को आमंत्रित करने हेतु गुरुवार को दोपहर क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा सिंगोली पहुंचे और यहां पर श्री प्लाजा में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में निरिक्षण किया ओर उपस्थित सभी लोगों को दिनांक 27 अप्रैल को जावद के पास स्थित नक्षत्र वाटिका पर पधारने का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश नागोरी श्री मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष भंवरलाल कछाला दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष चांदमल बगड़ा कुंद कुंद कहान परमार्थिक ट्रस्ट के सुरज मल ठोला सहित अन्य सभी समाजों के मुखियाओं को उपरोक्त कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा चिकित्सा शिविर के निरिक्षण के पश्चात श्री वर्धमान स्थानक भवन पर पहुंचे और हांल ही मे जिन जैन संतों के साथ मारपीट की घटना हुई उनसे मिलकर दर्शन कर सुखसाता पुछी। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि कार्यक्रम सकल जैन समाज के द्वारा आयोजित है ओर सौभाग्य से सभी कार्यक्रमों का लाभार्थी स्व. श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा परिवार रहेगा इस धार्मिक आयोजन में आप सभी अधिक से अधिक पधारे ओर धर्म लाभ ले। कार्यक्रम पश्चात स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगा। जावद विधानसभा क्षेत्र में संतो के विहार में सुविधा को ध्यान में रखते हुए दस संत कुटिया की योजना है - जैसा कि जैन संतों के साथ मारपीट घटना घटित हुई उसके बाद से क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा अपने जावद विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दस संत कुटिया के निमार्ण हो इस पहल जबरदस्त तरीके से लग गये है अभी कुछ दिन पहले क्षेत्र में पधारे मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी भरी सभा में संत कुटिया की मांग की ओर शीघ्र ही शासन प्रशासन से कुटिया के लिए स्थान आवंटित होते ही उन पर संत कुटिया के निमार्ण करवाने की बात आज संतों से मिलने के दौरान कही। स्थानीय जैन समाज भी संतो के विहार में सुविधा रहे इस हेतु प्रशासन से कुटिया के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग करता है।
और खबरे
हुसैन टेकरी से 6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने बच्चे को सकुशल दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...
June 06, 2026 05:41 PM
कृति के सात दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र...
June 06, 2026 05:04 PM
राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस मनाया गया...
June 06, 2026 05:02 PM
वृक्षारोपण ही नहीं, संरक्षण भी है हमारी जिम्मेदारी, जबलपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संस्थाओं ने किया पौधारोपण...
June 06, 2026 05:00 PM
कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ, जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई, पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार, खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य
June 06, 2026 04:58 PM
मोतियाबिंद चिन्हांकन शिविर 8 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन में...
June 06, 2026 04:57 PM
86 साल पुराने स्वामित्व को बताया शासकीय, भाजपा कार्यकर्ता ने नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप, हाईकोर्ट आदेश की अवहेलना का दावा...
June 06, 2026 04:43 PM
मुफ्त सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार, वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग...
June 06, 2026 04:41 PM
फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:38 PM
सुदामा ने ग़रीबी का कष्ट स्वीकार किया लेकिन अपने स्वाभिमान को नहीं छोड़ा- अनन्या शर्मा, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....
June 06, 2026 04:35 PM
प्रकृति मां का रूप, इसके साथ क्रूरता बंद हो - जैन, विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प...
June 06, 2026 04:33 PM
सिड्स बॉल और पौधारोपण से बचायेंगे प्रकृति को, भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया....
June 06, 2026 04:31 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश ने 67.090 किलोग्राम सघन डोडाचूरा (CPS) जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार- पानी के टैंकों में छिपाकर की जा रही थी मादक पदार्थ की तस्करी....
June 06, 2026 04:29 PM
89.24 ग्राम अफीम, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित तीन तस्कर गिरफ्तार...
June 06, 2026 04:27 PM
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 01 करोड़ रुपये की अवैध चल-अचल संपत्ति फ्रीज, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निकुंभ थाना पुलिस की कार्रवाई.…
June 06, 2026 04:25 PM
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, 9 जून को विशेष अभियान, जिला चिकित्सालय से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक आयोजित होंगे विशेष जांच शिविर, प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिला की होगी जांच, चिन्हित होंगी उच्च जोखिम वाली महिलाएं...
June 06, 2026 10:16 AM
नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण, दावा-आपत्ति की तिथि 15 जून तक बढ़ी...
June 06, 2026 10:15 AM
विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल नीमच में वृहद पौधारोपण संपन्न, डीएफओ एस.के. अटोदे ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा कटहल का पौधा कर्मचारियों ने जामुन, सीताफल, आम, रामफल सहित फलदार पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ...
June 06, 2026 10:15 AM
पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान तहत नवीन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न...
June 06, 2026 10:14 AM