FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नगर पालिका की साधारण सभा में 45 करोड़ 31 लाख का वार्षिक बजट पारित, महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख स्वीकृत, गायरी बने मेला कमेटी अध्यक्ष....

  Updated : February 22, 2025 09:33 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  प्रशासनिक

छोटीसादड़ी :-नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा मुस्तफा बोहरा ने की, जबकि नगर पालिका उपाध्यक्ष सीमा मनीष उपाध्याय और अधिशासी अधिकारी मुकेश मोहिल की मौजूदगी में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
नगर के विकास के लिए 45.31 करोड़ का वार्षिक बजट स्वीकृत - बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा मुस्तफा बोहरा द्वारा 45 करोड़ 31 लाख रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बजट में नगर के विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत संरचनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए राशि आवंटित की गई है। महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख रुपये का बजट मंजूर बैठक में महाशिवरात्रि मेले के सफल आयोजन के लिए 70 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। यह मेला 11 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित होगा।
राधेश्याम गायरी बने मेला कमेटी के अध्यक्ष बैठक के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष सीमा मनीष उपाध्याय ने पार्षद राधेश्याम गायरी का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
नगर की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय - बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसके लिए नगर विधायक मद से सहायता लेकर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। नगर पालिका की संपत्तियों, शौचालयों, मूत्रालयों, पानी की प्याऊ आदि पर लगाए जाने वाले बैनर, पोस्टर और विज्ञापन सामग्री पर नियमानुसार शुल्क वसूला जाएगा विभिन्न पार्षदों द्वारा नगर के विकास से जुड़े प्रस्ताव लिखित रूप में प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष फातेमा मुस्तफा बोहरा, उपाध्यक्ष सीमा मनीष उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र सिंह आंजना, पार्षद पुरुषोत्तम उपाध्याय, राधेश्याम गायरी, राधेश्याम चंडालिया, राधेश्याम मीणा, चट्टान सिंह साहू, नागेश रेगर, मनोज दक, विजय सिंह पाटीदार, राजेश मंगरौरा, भरत खटीक, यासिर खान, पंकज सोनी, सुरेश गुजराती, दीपमाला वैष्णव, ज्योति रेगर, ममता शर्मा, आशा देवी माली, रेखा कुमावत, धापू बाई तेली, दीपक व्यास, राहुल यादव आदि पार्षद गण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नगर के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और मेले के सफल आयोजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका क्रियान्वयन नगर पालिका द्वारा किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंचे मैलकी मेवाड़, प्राचीन देवस्थान देवनारायण के किये दर्शन...

February 22, 2025 09:40 PM

वरुणदेव भगवान श्री झूलेलाल के 1075 वें जन्मोत्सव पर दस दिवसीय महापर्व, चेट्रीचंड्र महोत्सव का शंखनाद, श्री झूलेलाल की महाआरती के साथ कल से....

February 22, 2025 09:38 PM

समृद्धि योजना अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्‍न, सामाजिक संस्‍थाऐ एवं आमजन शासन को सहयोग करें - श्री चंद्रसिंह धार्वे....

February 22, 2025 09:35 PM

नगर पालिका की साधारण सभा में 45 करोड़ 31 लाख का वार्षिक बजट पारित, महाशिवरात्रि मेले के लिए 70 लाख स्वीकृत, गायरी बने मेला कमेटी अध्यक्ष....

February 22, 2025 09:33 PM

बागेश्वर धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा में तैनात 2500 जवान, चप्पे-चप्पे पर SPG की नजर....

February 22, 2025 09:10 PM

जाजू सागर बांध से पानी चोरी पर बड़ी कार्यवाही- 3 विद्युत मोटर व 200 मीटर से अधिक पाईप जप्त- एसडीएम व सीएमओ के नेतृत्व में पहूंचा राजस्व व नपा अमला.....

February 22, 2025 09:02 PM

आजीविका बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि से बकरीपालन पर दिया प्रशिक्षण....

February 22, 2025 08:58 PM

बंजारा और घुमंतु समुदाय काफी मेहनती है, दोनो समुदाय के लिए सागर लडाई लड रहा है इसलिए मैं इसे पसंद करता हूं - दिग्विजय, मनासा आगमन पर पूर्व सीएम का किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत....

February 22, 2025 08:56 PM

रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, सभी त्यौहार शांति वातावरण के साथ मनाएं की अपील....

February 22, 2025 08:53 PM

मजदूर कल्याण समिति मंदसौर ने ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली निकालकर मंदसौर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने की अपील की..

February 22, 2025 05:47 PM

संत निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान का शंखनाद कल....

February 22, 2025 05:07 PM

गाडगे महाराज की जयंती पर पौधारोपण एवं विचार गोष्ठी कल....

February 22, 2025 05:06 PM

निष्काम कर्मयोगी थे बाबा संत गाडगे महाराज, संत गाडगे की जयंती विशेष.....

February 22, 2025 05:03 PM

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के लिए आवेदन 15 जुलाई तक करें, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख मिलेंगे, जिस पर 40% अनुदान मिलेगा...

February 22, 2025 04:30 PM

शासकीय हाइ स्कूल बघाना के नवीन भवन निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा - विधायक दिलीप सिंह परिहार.....

February 22, 2025 04:19 PM

नीमच जिले के प्रगतिशील किसानों का राज्य के बाहर सात दिवसीय भ्रमण दल रवाना....

February 22, 2025 04:03 PM

नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता, रेवली देवली में हुई चोरी का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार.....

February 22, 2025 03:12 PM

शिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से होंगें गूंजायमान.....

February 22, 2025 01:47 PM

यश नगर में तेज गति से डीजे बजाने पर डीजे संचालक राजेश दमामी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई...

February 22, 2025 11:52 AM