इमरजेंसी पर पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता, डायल करो 112 नम्बर और जल्द पाएं मदद, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा रवाना किये नो फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल....
Updated : March 12, 2025 01:20 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- इमरजेंसी पर तत्काल पुलिस सहायता के लिए चालू की गई 112 सुविधा को लेकर पुलिस मुख्यालय से आवंटित सर्वसुविधायुक्त नो वाहनों को जिला पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के नो थानों में तत्काल सुविधा के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध रहेंग पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर राजस्थान पुलिस में किये गए नवाचार के तहत राजस्थान के प्रमुख शहरों में आपातकालीन हालत में तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने के लिए नया सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत संकट की स्थिति पर 112 नंबर डायल करते ही पीड़ित को *फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल* द्वारा पुलिस की तत्काल सहायता मिलेगी। शुभारंभ के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व मुकेश सांखला उपस्थित थे।
अत्याधुनिक संसाधनों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचेंगे मौके पर -
कोई भी व्यक्ति किसी भी संकटकालीन परिस्थिति में पुलिस से तत्काल मदद प्राप्त कर सकेगा। इस दौरान संकट में फंसे हुए व्यक्ति को कुछ ही पलों में पुलिस की सहायता मिल सकेगी। इस नंबर पर जानकारी देने के बाद अत्याधुनिक संसाधनों से लैस फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल से पुलिसकर्मी घटना के लोकेशन पर पहुंचकर पीड़ित की मदद करेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस वाहन मिल चुके हैं। डायल 112 नंबर की सुविधा संकट में फंसे लोगों को मिल सकेगी।
यहां उपलब्ध रहेंगे वाहन एफआरवी - उक्त वाहनों में उपयुक्त पुलिस बल आवंटित किया जाकर वाहनों का बेस पॉइंट निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार चन्देरिया थाने के चन्देरिया चौराहा, बस्सी व बिजयपुर थाने के बस्सी मोड़, मंगलवाड़ व डूंगला थाने के मंगलवाड़ चौराहा, भदेसर थाने के होडा चौराहा, भोपालसागर व आकोला थाने के पारी चौराहा, मण्डफिया थाने के चिकारडा तिराहा, राशमी थाने के तहसील चौराहा, सदर चित्तौड़गढ़ थाने के ओछ्ड़ी टोल व शंभूपुरा थाने के सावा चौराहा पर ये वाहन उपलब्ध रहेंगे। इससे पूर्व दस वाहनों को पूर्व में जिले के पुलिस थानों में आवंटित कर उनके बेस पॉइंट निर्धारित किये गए थे।
यह संसाधन उपलब्ध होंगे डायल 112 नंबर एफआरवी में - तत्काल सहायता उपलब्ध कराने वाला वाहन कई अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त होगा। इस वाहन में मेडिकल किट और हथियार भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा गाड़ी के चारों दिशाओं में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। जो सीधे अभय कमांड सेंटर से जुड़े हैं। किसी भी पीड़ित की सूचना पर यह गाड़ी अभय कमांड में बैठे पुलिस अधिकारी की सहायता से तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी। जिससे पीड़ित को तत्काल सहायता मिल सकेगी। सूचना मिलने पर तुरंत रवाना हो जाएगा पुलिस वाहन - आपातकालीन सूचना डायल 112 नंबर पर मिलते ही पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो जाएगी। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस के इस *फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल* से पीड़ित को कम समय में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। जो अपराध की रोकथाम करने में पुलिस के लिए कारगर साबित होगी। इस वाहन में तीन पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा वाहन का चालक कंपनी का होगा।
और खबरे
पुलिस की प्रेरणा का दिखा असर बाछड़ा समाज के एक ही गांव के 3 युवा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में चयनित....
March 12, 2025 08:21 PM

बजट में नीमच विधानसभा की 7 सडकों के निर्माण की स्वीकृति....
March 12, 2025 07:05 PM

विजिया मित्र मंडल द्वारा लावारिस अस्थि कलश यात्रा नीमच से हरिद्वार 19 मार्च को....
March 12, 2025 06:46 PM

गुरू नवरत्नसागर जी के जन्मोत्सव पर गुणानुवाद ओर जीवदया का आयोजन होगा, मंदसौर में हजारों कृतज्ञन गुरू भक्त होंगे सम्मिलित....
March 12, 2025 06:09 PM

जिले की 2811 लोकेशन में से 1235 लोकेशन की दरों में की गई वृद्धि, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न....
March 12, 2025 06:07 PM

ठाकुर जी लक्ष्मीनाथ भगवान खेलेंगे भक्तों के संग फागोत्सव धुलंडी....
March 12, 2025 05:59 PM

श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन के अमर शहीद रतन लाल सेन, सुरेश जैन की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित.....
March 12, 2025 05:54 PM

कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 196 पेटियां जब्त, कपड़ो के कार्टून के बीच शराब तस्करी करते हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से गुजरात होनी थी सप्लाई....
March 12, 2025 05:51 PM

आउटसोर्स श्रमिकों को नहीं मिला वेतन,फिका ही मनेगा होली का त्योहार....
March 12, 2025 03:40 PM

पटवारी पद पर भर्ती के नाम पर 12 लाख रूपये लेने वाले आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास....
March 12, 2025 03:35 PM

चीताखेड़ा बिजली विभाग में कार्यरत हेल्पर कर्मचारी के साथ फिर घटी एक ओर घटना....
March 12, 2025 01:52 PM

इमरजेंसी पर पीड़ित को तत्काल पुलिस सहायता, डायल करो 112 नम्बर और जल्द पाएं मदद, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखा रवाना किये नो फर्स्ट रेस्पॉन्स व्हीकल....
March 12, 2025 01:20 PM

सपने आसमान के देखें लेकिन पैर जमीन पर रखें - डॉ माधुरी चौरसिया.....
March 12, 2025 11:10 AM

सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में ड्रॉप-आउट दर को कम करने के लिये ब्रिज कोर्स, अप्रैल माह में होगा बेस लाइन टेस्ट....
March 12, 2025 08:09 AM

700 हायर सेकंडरी स्कूलों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव....
March 12, 2025 07:58 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
March 12, 2025 07:54 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 12, 2025 07:54 AM

मामला जीरन तालाब का, मछली पालन ठेका निरस्त करने की मांग, नहीं तो होगा चक्का जाम.....
March 11, 2025 11:50 PM

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता ने जेल में की आत्महत्या, पजामे के नारे से लगा ली फांसी...
March 11, 2025 11:16 PM
