FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पटवारी पद पर भर्ती के नाम पर 12 लाख रूपये लेने वाले आरोपी को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास....

  Updated : March 12, 2025 10:05 AM

सुनील सोलंकी चौकड़ी

  अपराध

नीमच। श्रीमती पुष्पा तिलगांम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच के द्वारा पटवारी परीक्षा के परीक्षार्थीयों से पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर 06 आवेदकगण से प्रत्येक से 02-02 लाख रूपये, इस प्रकार कुल 12 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत करने वाले आरोपी रमेशचन्द्र बैरागी को भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 420 में 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं धारा 406 में 03 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाली एडीपीओं श्री पारस मित्तल द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकगण नितेश माली, अशोक किलोरिया, जय पाटीदार, नवीन माली, सुनीता धाकड़ व टीना धाकड़ ने ग्राम जावी निवासी रमेशचन्द्र पिता भगवतीदास बैरागी के विरूद्ध एक आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक नीमच को दिया था कि वे वर्ष 2023 में पटवारी परीक्षा की तैयारी कर रहें थे, तभी दिनांक 07.01.2023 से दिनांक 27.09.2023 के मध्य अनावेदक रमेशचन्द्र बैरागी उनसे मिला और कहा कि वह कलेक्टर कार्यालय नीमच से सेवानिवृत्त हैं और उसकी सभी विभागों में अच्छी पँहुच हैं। पटवारी परीक्षा के लिये फार्म भरों वह उन्हें नौकरी में लगवा देगा और कहा कि इसके लिये तुम प्रत्येक को 02-02 लाख रूपये देने होंगे। आवेदकगण ने यह भी बताया कि आरोपी रमेश ने उन्हें अन्य बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ फोटो दिखाकर भरोसे में लिया और प्रत्येक आवेदकगण से पटवारी पद पर नियुक्ति हेतु 02-02 लाख रूपयें, इस प्रकार कुल 12 लाख रूपये प्राप्त किये। आवेदकगण ने पटवारी भर्ती परीक्षा दी किन्तु आवेदकगण की नियुक्ति नहीं होने पर उनके द्वारा आरोपी से रूपये की मांग करने पर आरोपी ने उन्हें कहा कि अधिकारियों ने किन्ही अन्य को नौकरी दे दी हैं और रूपये वापस करने के टालमटोल करता रहा, इस प्रकार आरोपी रमेश ने धोखाधड़ी कर आपराधिक न्यासभंग का अपराध किया। आवेदकगण के आवेदन पर जाँच उपरांत थाना नीमच सिटी पर आरोपी के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 420 व 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने एक पेन ड्राईव भी जप्त की जिसमें आवेदक एवं आरोपी के मध्य उक्त परीक्षा एवं रूपयों को लेकर बातचीत हुई थी और आरोपी के कब्जे से आवेदकगण के दस्तावेजों की छायाप्रतियां भी जप्त की गई और अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में आवेदकगण, विवेचक व पंचसाक्षी सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी रमेश बैरागी को उसके कृत्ये के लिये कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के अपराध में 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2000रू अर्थदण्ड व धारा 406 के अपराध में 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 2000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री पारस मित्तल, एडीपीओ द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

निम्बाहेड़ा में आज से 21वें कल्याण महाकुंभ का शुभारंभ, 51 कुण्डीय अतिरुद्र महायज्ञ व श्रीलिंग महापुराण कथा का होगा आयोजन..

June 30, 2026 04:54 PM

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु सेफ क्लिक - 2.0 अभियान के दौरान दिनांक 30.06.2026 को थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन..

June 30, 2026 04:52 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 47 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं, एसपी राजेश व्यास ने 11 शिकायतों का कराया संतुष्टिपूर्वक निराकरण...

June 30, 2026 04:50 PM

12 सितम्बर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत...

June 30, 2026 04:40 PM

भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को भीलवाड़ा के कोतवाली थाना में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया...

June 30, 2026 04:39 PM

इनरव्हील डायमंड ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा, नई टीम संभालेगी संगठन की जिम्मेदारी...

June 30, 2026 04:36 PM

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएँ संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश....

June 30, 2026 04:34 PM

डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज़ 2026-आईएमए नीमच 1 जुलाई को आयोजित करेगा रन फॉर लाइफ़ मैराथन..

June 30, 2026 04:33 PM

जलवायु अनुकूल मक्का उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

June 30, 2026 04:31 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सुरेंद्र वाधवा अध्यक्ष, सचिव राकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा नियुक्त...

June 30, 2026 04:27 PM

श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ ट्रस्ट में साध्वी श्री अमीपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा दस का चातुर्मास प्रवेश 12 जुलाई को, नीमच की बिटिया साध्वी श्री मृदुपूर्णा श्रीजी एवं जिनांगपूर्णा श्रीजी भी साथ में...

June 30, 2026 04:26 PM

रतलाम में श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न, समाज क़ो बदलने की असली ताकत ग्रामीण पत्रकारों में - शलभ भदौरिया...

June 30, 2026 04:22 PM

आस्था, भक्ति और विश्वास का अद्भुत संगम, 34वीं पूर्णिमा पैदल यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न....

June 30, 2026 04:20 PM

43 वर्षों की ईमानदार सेवा को सलाम: सीएमओ के.एल. सूर्यवंशी और सफाई कर्मी दौलतराम कलोशिया को भावभीनी विदाई, पुष्पहार, शॉल, श्रीफल व साफा पहनाकर किया सम्मान, बैंड-बाजे के साथ निकला सम्मान जुलूस, नगरवासियों ने जगह-जगह किया स्वागत...

June 30, 2026 04:16 PM

जाट चौकी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव-3 दिनों में 2 बड़ी वारदातों से ग्रामीणों में भारी दहशत, एक से चाकू की नोक पर तो दूसरे से बंदूक की नोक पर की लूटपाट, पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की उठाई मांग...

June 30, 2026 04:12 PM

कारुलाल माली हुए सेवानिवृत्त, भव्य स्वागत जुलूस के साथ दी भावभीनी विदाई....

June 30, 2026 04:05 PM

हरित विकास की ओर मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, नीमच बना ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया 950 मेगावॉट क्षमता वाले दो सोलर पार्कों का लोकार्पण, 1553.98 करोड़ की औद्योगिक परियोजनाओं की दी सौगात...

June 29, 2026 04:52 PM

​कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से समय न मिलने पर काले झंडे दिखा किया दमदार विरोध प्रदर्शन, गांधी भवन के बाहर पुलिस से जमकर झूमाझटकी, जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती सहित दर्जनों पदाधिकारी गिरफ्तार, 6 घंटे बाद किया रिहा....

June 29, 2026 04:29 PM

जबलपुर में सजेगा साहित्य और समाजसेवा का अद्भुत संगम, भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी...

June 29, 2026 04:25 PM